ekYojana

केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी किसानो को आने वाले समय मोटे अनाज को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु श्री अन्न योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। देश के सभी किसानो को अधिक से अधिक मोटे अनाज की खेती करने हेतु इस योजना के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा, श्री अन्न मोटे अनाज को कहा जाता है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का निर्णय मोटे अनाज की पैदावार और खपत को देश में बढ़ाने हेतु लिया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Shree Anna Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे- इस योजना को किस उद्देश्य से आरंभ किया गया है,

श्री अन्न योजना

देश के सभी किसानों को मोटे अनाज को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु श्री अन्न योजना को आरंभ करने की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2023 के बजट के दौरान की गई है। देश के सभी किसानो की आय में इस योजना के माध्यम से वृद्धि होंगी, इसके साथ ही मोटा अनाज की खेती करने के लिए भी देश के सभी किसानो को प्रोत्साहन प्राप्त हो सकेगा। देश के वह सभी किसान जिनके द्वारा मोटा अनाज उत्पादित किया जाता है, उन सभी किसानो को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मोटा अनाज बेचकर सभी किसान अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सक्षम होंगे तथा देश में मोटे अनाज के उत्पादन में भी वृद्धि होगी, हिमाचल प्रदेश राज्य को मोटे अन्न के लिए पहली किस्त केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा Shree Anna Yojana के अंतर्गत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत पहली क़िस्त के रूप में करीब 6.50 करोड़ रुपए की राशि को केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को जारी किया गया है, इस योजना में शामिल जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन राज्य सरकार द्वारा इस राशि के माध्यम से किया जाएगा, इसके साथ ही किसान मेलों का आयोजन भी सभी किसानो के लिए किया जाएगा।
मोटा अनाज बेचकर सभी किसान अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सक्षम होंगे तथा देश में मोटे अनाज के उत्पादन में भी वृद्धि होगी, हिमाचल प्रदेश राज्य को मोटे अन्न के लिए पहली किस्त केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा Shree Anna Yojana के अंतर्गत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत पहली क़िस्त के रूप में करीब 6.50 करोड़ रुपए की राशि को केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को जारी किया गया है, इस योजना में शामिल जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन राज्य सरकार द्वारा इस राशि के माध्यम से किया जाएगा, इसके साथ ही किसान मेलों का आयोजन भी सभी किसानो के लिए किया जाएगा।

योजना का नाम श्री अन्न योजना
आरम्भ की गई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी देश के सभी किसान
आवेदन की प्रक्रिया जल्द आरंभ की जाएगी
उद्देश्य देश के किसानों को मोटा अनाज उगाने हेतु प्रोत्साहित करना
लाभ देश के किसानों को मोटा अनाज उगाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा
श्रेणी केंद्रीय सरकारी योजनाएं

श्री अन्न योजना 2023 का उद्देश्य 

श्री अन्न योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी किसानों को मोटा अनाज उगाने हेतु प्रोत्साहित करना है, इससे देश के सभी नागरिको को मोटे अनाज को खाने में उपयोग करने हेतु प्रोत्साहन प्राप्त हो सकेगा। इसके अतिरिक्त देश में इस योजना के आरंभ होने से देश में मोटे अनाज की कमी नहीं होगी तथा मोटा अनाज बेचकर देश के सभी किसानो को बहुत मुनाफा भी प्राप्त हो सकेगा। Shree Anna Yojana 2023 का आरंभ केंद्र सरकार द्वारा मुख्य रूप से देश में मोटे अनाज की पैदावार में बढ़ोत्तरी करने हेतु किया गया है।

लाभ और विशेषताएं 

  • देश के मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु Shree Anna Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से देश में मोटा अनाज उगाने के लिए सभी किसानो को प्रोत्साहित किया जाएगा, इससे उनकी आय में भी बहुत हद तक वृद्धि होगी।
  • इसके अतिरिक्त सभी किसानो को आर्थिक सहायता भी इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा मोटा अनाज उगाने के लिए प्रदान की जाएगी।
  • मोटे अनाज उत्पादन करने के कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ देश के सभी किसानो को प्रदान किया जाएगा, इससे देश के सभी किसानो के जीवन स्तर में बेहतरी होगी।
  • श्री अन्न योजना 2023 के माध्यम से देश में मोटे अनाज की खेती होने से अधिक लोगों द्वारा मोटा अनाज का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे बाजार में भी मोटे अनाज की मांग में वृद्धि हो सकेगी।
  • इस योजना का लाभ देश के किसानो के साथ आम नागरिको को भी प्रदान किया जाएगा, क्योकि मोटे अनाज से लोगो को अधिक से अधिक पोषक तत्वों की प्राप्ति होगी।

    श्री अन्न योजना के लिए पात्रता मानदंड

    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
    • देश के केवल किसान नागरिको को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
    • आवेदक की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
    • वह सभी किसान जिनके द्वारा केवल मोटा अनाज उगाया जाता है, उन्ही किसानो को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

      आवश्यक दस्तावेज

      • आयु प्रमाण पत्र
      • कृषि भूमि के दस्तावेज
      • मोबाइल नंबर
      • आधार कार्ड
      • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
      • आय प्रमाण पत्र
      • पासपोर्ट साइज़ फोटो आदि

      श्री अन्न योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करें 

      देश के वह सभी नागरिक जो Shree Anna Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते है, उन सभी नागरिको को इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु अभी कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी। क्योकि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने की अभी केवल घोषणा की गई है, इस योजना को अभी सरकार द्वारा आरंभ नहीं किया गया है और ना ही इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को आरंभ किया गया है। जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा श्री अन्न योजना के तहत आवेदन करने से जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजानिक किया जाएगा तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सुचना प्रदान कर देंगे।



Leave a Reply

× How can I help you?