ekYojana

कन्याश्री योजना हमारे राज्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा चलाई गई योजना है। इस योजना की शुरुआत 14 अगस्त 2013 में की गई थी। इस योजना के तहत उन लड़कियों को आर्थिक सुविधाएं दी जा रही है,जो विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं। कन्या योजना महिलाओं के उत्थान में काफी मददगार साबित हुई है। इस कारण कन्याश्री की भांति “रूप श्री,भाग्यश्री आदि योजनाएं” भी बनाई गई है, जिसका उद्देश्य आर्थिक समस्याओं से जूझ रही बालिकाओं को उनके मकसद में कामयाब करना है। ममता बनर्जी के  कन्यश्री योजना को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है।

14 अगस्त को कन्याश्री दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कन्याश्री दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में कहा कि योजना का लाभ राज्य के 27 लाख बालिकाओं को मिल रहा है। इस योजना की प्रशंसा लंदन के एक सम्मेलन में भी की गई है। इस योजना के द्वारा लड़कियों को कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त हो रही है । कन्यश्री योजना के तहत कक्षा 8 से 12 तक के बीच की छात्राओं को ₹750 दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त छात्रा की उम्र 18 वर्ष की होने पर उसे एक साथ 25,000 रूपये सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपनी शिक्षा ग्रहण करने में सक्षम हो।

कन्याश्री योजना में दर्ज लड़कियों की संख्या अब लगभग 56 लाख पहुंच चुकी है । यूनाइटेड नेशन आर्गेनाईजेशन के यूनिसेफ में भी इस योजना को काफी सराहा गया है। आंकड़ों के अनुसार यदि देखा जाए तो अब तक 57 लाख से अधिक लड़कियों को कन्याश्री परियोजना के तहत सहायता दी गयी है। विद्यालयों में छात्राओं को राज्य सरकार की तरफ से कन्याश्री कंगन भी दिया गया है और इससे काफी उत्साहित वातावरण का निर्माण हुआ है । इस योजना के द्वारा महिलाओं में नारी शिक्षा पर काफी अधिक सहयोग दिया जा रहा है।

आवश्यक दस्तावेज़
  • अपना नाम विद्यालय का नाम एवं जन्म तारीख।
  • फॉर्म का सीरियल नंबर।
  • बैंक खाता संख्या।
    कन्याश्री योजना 2022 रजिस्ट्रशन

    कन्याश्री प्रकल्प योजना का लाभ उठाने के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा कुछ डाक्यूमेंट्स जैसे आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, आवासीय डॉक्यूमेंट, आधार कार्ड, गैर विवाहित स्थिति की घोषणा आदि का होना अति आवश्यक है।

    फॉर्म भरने के बाद इसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कार्यालय में जमा करना होता है।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा कन्याश्री प्रकल्प द्वारा चलाए गए इस योजना से कई प्रकार के परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं ।18 वर्ष की होने पर लड़कियों को ₹25,000 देने पर वे अपनी पढ़ाई बीच में अधूरी छोड़ने के बजाय आगे जारी कर रही हैं। इससे बाल विवाह को भी काफी हद तक रोके जाने में सफलता मिली है। इसके अलावा महिलाओं को प्रोत्साहन देने में भी यह काफी कारगर सिद्ध हुआ है।



Leave a Reply

× How can I help you?