ekYojana

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों की खेती में सुधार करने तथा किसानों की सहायता करने हेतु UP Kisan Uday Yojana को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी पात्र किसानो को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्री सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे, राज्य सरकार द्वारा इस कार्य के लिए करीब 10 लाख सोलर पंप प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यूपी किसान उदय योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे- इस योजना को किस उद्देश्य से आरंभ किया गया है,

यूपी किसान उदय योजना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा उत्तर प्रदेश के किसानों को लाभ प्रदान करने हेतु UP Kisan Uday Yojana को आरंभ किया गया है। राज्य के किसानों को इस योजना के माध्यम से फ्री सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे, इसके साथ ही 5 वर्षों तक इनके रखरखाव की भी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले पंप की सहायता से बिजली का कम खर्च होगा, इससे बिजली की बहुत हद तक बचत होगी। यूपी किसान उदय योजना के माध्यम से मुफ्त के सोलर पंप प्राप्त करके किसानो को कृषि कार्य में भी बहुत सुविधा प्राप्त होगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त में सोलर पंप करीब 10 लाख किसानों को प्रदान किए जाएंगे, इससे किसानो को बहुत लाभ प्राप्त होगा। सरकार द्वारा 70 करोड़ रुपए का बजट इस योजना के क्रियान्वयन हेतु निर्धारित किया गया है।

योजना का नाम यूपी किसान उदय योजना
आरम्भ की गई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के किसान
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य उत्तर प्रदेश के किसानों को मुफ्त में सोलर पंप उपलब्ध कराना
लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को मुफ्त में सोलर पंप उपलब्ध कराएं जाएंगे
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई Uttar Pradesh Kisan Uday Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानो को फ्री सोलर पंप प्रदान करना है, जिससे राज्य के सभी किसानो की आय में भी वृद्धि होगी। राज्य के किसानो की खेती में इस योजना के माध्यम से अच्छी उपज होगी और आय में भी बेहतरी होगी, इसके अतिरिक्त राज्य में सोलर पंप की प्राप्ति होने से किसानों को बारिश और बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना 2023 के माध्यम से राज्य के किसानो में आत्मनिर्भरता आएगी साथ ही राज्य के सभी किसानों की फसलों की सिंचाई समय पर और सुचारू रूप से होगी।

यूपी किसान उदय योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं 
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा उत्तर प्रदेश के किसानों को लाभ प्रदान करने हेतु Uttar Pradesh Kisan Uday Yojana 2023 का आरंभ किया गया है।
  • राज्य के किसानों को फ्री सोलर पंप राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे, इनकी देखरेख की जिम्मेदारी 5 वर्षों के लिए राज्य सरकार की होगी।
  • सरकार द्वारा 10 लाख किसानों को इस योजना के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाएगा, जिससे राज्य के सभी हितग्राही किसान आत्मनिर्भर होंगे।
  • इसके अतिरिक्त 70 करोड़ रुपए खर्च करने का बजट राज्य सरकार द्वारा इस योजना के भली भांति संचालन हेतु निर्धारित किया गया है।
  • सभी लाभार्थी किसानो को इस योजना के आरंभ होने से अब बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा,  इसके साथ ही 35% तक की कमी उनके बिजली के बिल में आएगी।
  • किसी भी किसान को अब सोलर पंप लगने से बारिश का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, इसके अतिरिक्त इस योजना के अंतर्गत सोलर पंप 5 से 7.5 हॉर्स पावर के प्रदान किए जाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना 2023 के माध्यम से प्राप्त होने वाले सोलर पंप को मोबाइल फोन के द्वारा भी किसानो के द्वारा ऑपरेट किया जा सकता है।
    उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना 2023 पात्रता मानदंड
    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
    • राज्य के केवल किसान नागरिको के द्वारा ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
    • राज्य के ऐसे किसान जिनके पास सोलर पंप सेट नहीं है उन्हें इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
    • कोई किसान पहले से ही किसी अन्य किसान योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है, तो उन्हें भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
    • आवेदक किसान के पास कृषि योग्य खुद की भूमि होनी चाहिए तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
      आवश्यक दस्तावेज 
      • आधार कार्ड
      • खेती की जमीन के कागजात
      • मूलनिवासी पत्र
      • मोबाइल नंबर
      • किसान विकास पत्र
      • आय प्रमाण पत्र
      • बैंक खाता विवरण आदि
        उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया

        उत्तर प्रदेश राज्य के वह सभी नागरिक जो Uttar Pradesh Kisan Uday Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है:-

        • सबसे पहले आपको Uttar Pradesh Kisan Uday Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
        • वेबसाइट के होम पेज पर आपको CUG यूजर लॉगइन के बॉक्स में पूछी गई जानकारी जैसे जनपद चुने, यूजर नेम और पासवर्ड आदि दर्ज कर देना है।
        • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपको पंजीकरण करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
        • जिसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा, अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देना है।
        • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप Uttar Pradesh Kisan Uday Yojana 2023 के तहत आवेदन कर सकते है।


Leave a Reply

× How can I help you?