ekYojana

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों के हित में यूपी किसान कल्याण मिशन योजना 2023 का आंरभ किया है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के किसानो की आय के स्त्रोत बढ़ाने हेतु कई तरह के आयोजन आयोजित किये जायगे। UP Kisan Kalyan Mission के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर मेले लगाकर इस योजना का लाभ दिया जायगा। इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश किसान कल्याण मिशन से जुडी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से बताई गई है, जैसे: इसका उद्देश्य, लाभ, आवेदन हेतु पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि।

यूपी किसान कल्याण मिशन योजना

इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी 824 विकास खंडो अर्थात सम्पूर्ण विकास खंडो में ब्लॉक स्तर पर मेले आयोजित किये जायगे। लगाए गये सभी मेलो के अंतर्गत किसान उपयोगी प्रदर्शन, कृषि संबंधित वैज्ञानिक वार्ता इसके साथ ही कृषि संबंधित अतिरिक्त पालन जैसे- पशुपालन, बागवानी आदि की शिक्षा भी दी जायगी। इस योजना के अंतर्गत मेले का आयोजन तीन चरणों में किया जायगा। प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के आधे ब्लॉक तथा दूसरे चरण में शेष ब्लॉक में मेले आयोजित कराये जायगे।

मिशन का नाम यूपी किसान कल्याण मिशन
आरम्भ की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष 2023 में
लाभार्थी राज्य के किसान
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य किसानो की आय को दोगुनी करना
लाभ आय स्रोत में बढ़ोतरी
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं

यूपी किसान कल्याण मिशन योजना का उद्देश्य

इस UP Kisan Kalyan Mission 2023 के माध्यम से आयोजित मेलो में कृषि संबंधित सभी जानकारी किसानो को दी जायगी, दी गयी जानकारी का उपयोग कर किसान अपनी खेती को बेहतर कर दुगनी फसल उगायेगे। जिसके माध्यम से किसानो की फसल द्वारा आय दुगनी होगी, इसके साथ ही योजना के माध्यम से किसानो को पुरुस्कृत भी किया जायगा। किसान उत्पादन संगठन और महिलाओ को स्वयं सहायता समूह के ज़रिये मेले के समूह में जुड़कर सरकारी योजनाओ का लाभ लेने की बात कही गयी है, तथा योजनाओ के बारे में जानकारी के साथ योजनाओ से किसानो को लाभवंतित भी किया जायगा। इस यूपी किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत केवल उत्तर प्रदेश के किसान भाइयो को ही लाभ दिया जायगा,

यूपी किसान कल्याण मिशन योजना 2023 के लाभ

  • 6 जनवरी 2021 को युपी के मुख्यमंत्री योगी जी ने राज्य के किसानो हेतु ये यूपी किसान कल्याण मिशन योजना एक कल्याणकारी योजना शुरू की है।
  • किसान उत्पादन संगठन और महिलाओ को स्वयं सहायता समूह के ज़रिये मेले के समूह में जुड़कर सरकारी योजनाओ का लाभ लेने की बात कही गयी है।
  • इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के किसानो की आय के स्त्रोत बढ़ाने हेतु कई तरह के आयोजन आयोजित किये जायगे।
  • मेलो के अंतर्गत किसान उपयोगी प्रदर्शन, कृषि संबंधित वैज्ञानिक वार्ता इसके साथ ही कृषि संबंधित अतिरिक्त पालन जैसे -पशुपालन, बागवानी आदि की शिक्षा भी दी जायगी।
  • इस मिशन के अंतर्गत केवल उत्तर प्रदेश के किसान भाइयो को ही लाभ दिया जायगा, और अन्य राज्य के किसान इस सुविधा के अंतर्गत अपना आवेदन नहीं कर सकते है।

    आवश्यक दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • मोबाइल नंबर
    • राशन कार्ड
    • आय प्रमाण पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • बैंक अकाउंट की पासबुक

    यूपी किसान कल्याण मिशन में आवेदन कैसे करे ?

    राज्य के वे लोग जो ऑनलाइन UP Kisan Kalyan Mission 2023 में अपना आवेदन करना चाहते है, तो बहुत आसानी से कर सकते है उसके लिए नीचे लिखे स्टेप को फॉलो करे।

    • सबसे पहले कृषि विभाग की आधिकारिक वेसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
    • इस वेबसाइट के होमपेज पर आपको यूपी किसान कल्याण मिशन का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
    • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, जहां आपको पूछी गयी जानकारी ध्यान से भरनी है।
    • मांगी गई सभी जानकारी को ठीक प्रकार भर दे और पुनः चेक करे ताकि कही गलती न हो जाये, उसके पश्चात आपको सबमिट बटन पर दबाना होगा।
    • इस प्रकार आपका यूपी किसान कल्याण मिशन 2023 में ऑनलाइन आवेदन सफल हो जायेगा।


Leave a Reply

× How can I help you?