ekYojana

केंद्र सरकार के द्वारा देश के नागरिको के लिए परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) को शुरू किया गया है। इस योजना की घोषणा देश के किसान नागरिकों को जैविक खेती करने लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गयी है। Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2023 के तहत किसान नागरिकों को जैविक कृषि करने हेतु सहायता दी जाएगी। PKVY Scheme को सॉइल हेल्थ योजना के तहत शुरू किया गया है। परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत आधुनिक विज्ञान के मिश्रण को जैविक खेती के स्थायी मॉडल के रूप में विकास को सुनिश्चित किया जायेगा। इसका मुख्य कार्य मिटटी की उर्वरता को बढ़ाना है यह कृषि रसायनों का उपयोग किये बिना जैविक क्रिया के तहत स्वस्थ भोजन के उत्पादन में सहयोग करता है।

परम्परागत कृषि विकास योजना

केंद्र सरकार द्वारा सॉइल हेल्थ योजना के तहत परंपरागत कृषि विकास योजना को शुरू किया गया है। परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) के द्वारा जैविक खेती करने के लिए देश के किसानों को प्रोत्साहित करा जाएगा और सरकार द्वारा किसानो को आर्थिक सहायता दी की जाती है। परम्परागत तरीके से की जाने जैविक खेती भूजल और सतह के पानी में नाइट्रेट की लीचिंग को भी कम करती है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई PKVY Scheme 2023 का मुख्य उद्देश्य यह है की मिट्टी की उर्वरता को बढ़ावा दिया जा सके और क्लस्टर निर्माण, क्षमता निर्माण, आदनो के लिए प्रोत्साहन, मूल्यवर्धन और विपरण के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। Paramparagat Krishi Vikas Yojana को सन 2015-16 में रसायनिक मुक्त जैविक खेती को क्लस्टर मोड में बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था, तो दोस्तों यदि आप Paramparagat Krishi Vikas Yojana (PKVY) के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आप सभी को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन करना होगा उसके बाद ही आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।

योजना का नाम परम्परागत कृषि विकास योजना
वर्ष 2023
आरम्भ की गई केंद्र सरकार के द्वारा
लाभार्थी देश के किसान भाई
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन
उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
श्रेणी केंद्र सरकारी योजनाएं
लाभ एवं विशेषताएं
  • परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) के माध्यम से किसानों नागरिकों को ऑर्गनिक रूप में खेती करने का अवसर मिलेगा।
  • यह कृषि से संबंधी उत्पादों को जैविक रूप में खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करती है।
  • Paramparagat Krishi Vikas Yojana के अंतर्गत मिटटी की उर्वरता को एक विशेष प्रकार का बढ़ावा मिलेगा।
  • PKVY Scheme 2023 के माध्यम से किसान नागरिकों को ऑर्गनिक रूप में खेती करने के लिए आर्थिक सहयोग सरकार के द्वारा प्रदान किया जायेगा।
  • किसान नागरिकों को 88 सौ रूपए मूल्य वर्धन एवं वितरण के लिए प्रदान किया जायेगा।
  • 3 वर्ष की अवधि के लिए किसान नागरिकों को Paramparagat Krishi Vikas Yojana के अंतर्गत 50 हजार प्रति हेक्टयेर के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • परम्परागत कृषि विकास योजना के कार्यन्वयन के लिए पिछले 4 सालो की अवधि में 1197 करोड़ रूपए की राशि खर्च की गयी है।
  • क्लस्टर निर्माण एवं क्षमता निर्माण के लिए 3 हजार रूपए की राशि प्रति हैक्टेयर के अनुसार प्रदान की जाएगी।
  • किसान नागरिकों के बैंक खाते में Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2023 से मिलने वाली सहायता राशि को उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जायेगा।
  • किसान नागरिकों को पीकेवीआई के माध्यम से बीजों कीटनाशकों ,जैविक उर्वरक हेतु 31 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है।
  • वर्ष 2015-16 में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कैमिकल्स से मुक्त जैविक खेती को क्लस्टर रुप में बढ़ावा देने के लक्ष्य से Paramparagat Krishi Vikas Yojana 2023 को शुरू किया गया है।
    परम्परागत कृषि विकास योजना के पात्रता मानदंड
    • भारत के सभी मूल निवासी किसान नागरिक PKVY Scheme में आवेदन करने हेतु पात्र माने जायेंगे।
    • किसान नागरिक की आयु Paramparagat Krishi Vikas Yojana हेतु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
    • केवल किसान श्रेणी के नागरिक ही योजना हेतु आवेदन करने के पात्र माने जायेंगे।
    • परम्परागत कृषि विकास योजना 2023 में आवेदन करने के किसान व्यक्ति के पास सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
       दस्तावेज
      • मूल निवास प्रमाण पत्र
      • पहचान पत्र
      • आधार कार्ड
      • मोबाइल नंबर
      • राशन कार्ड
      • जन्म प्रमाण पत्र
      • आवेदक किसान नागरिक की पासपोर्ट साइज फोटो

        परम्परागत कृषि विकास योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

        यदि आप Paramparagat Krishi Vikas Yojana के तहत आवेदन करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा: –

        • सबसे पहले परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
        • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल कर आ जाएगा।
        • अब आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज कर देना है।
        • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर देना है और आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।


Leave a Reply

× How can I help you?