ekYojana

देश की बेटियों का भविष्य बनाने के लिए, भारत सरकार द्वारा कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना है, जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभार्थी बेटी की शिक्षा और शादी के लिए निवेश कर सकता है, जिससे भविष्य निधि में लाभार्थी एकमुश्त राशि प्राप्त कर सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Sukanya Samriddhi Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? इसका उद्देश्य, लाभ, सुविधाएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि।

सुकन्या समृद्धि योजना

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत 2 दिसंबर 2014 को सुकन्या समृद्धि खाते की घोषणा की गई थी, PM Kanya Yojana के तहत खाता लड़की के जन्म से 10 वर्ष की आयु तक खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि खाता किसी भी नजदीकी डाकघर में खोला जा सकता है। जब तक लड़की 10 वर्ष से ऊपर नहीं होती है, तब तक लड़की के माता-पिता या अन्य कानूनी अभिभावक इस खाते का ध्यान रख सकते हैं, इस खाते में जमा की जाने वाली न्यूनतम राशि 250 है। सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करना है। लड़कियां जब पढ़ाई या शादी के लिए योग्य हो, तो उसे पैसे की कमी का सामना न करना पड़े।

योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना
वर्ष 2023
आरम्भ की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश की बालिकाएं
उद्देश्य बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाना
लाभ ब्याज का लाभ प्राप्त होगा
श्रेणी केंद्र सरकार योजना

उद्देश्य

सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देना है और वे शादी के लिए योग्य हैं तो पैसे की कमी नहीं हो। देश के गरीब लोग अपनी बेटी की शिक्षा और शादी के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हैं और उनकी बेटी का खाता बैंक में न्यूनतम 250 रुपये में खोला जा सकता है। इस SSY 2023 के साथ, देश की लड़कियों को प्रोत्साहित किया जाएगा



Leave a Reply

× How can I help you?