ekYojana

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम को राज्य के कर्मचारियों को रोजगार से सम्बन्धित जानकारियों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा इस पोर्टल को पिछले साल 1 नवंबर 2021 में लांच किया गया। रोजगार निगम द्वारा आउटसोर्स की भर्तियों या ठेकेदारी माध्यम से दी जाने वाली नौकरियों को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में हो रहे शोषण को रोका जा सकेगा। निगम द्वारा सुनिश्चित किया गया है की रोजगार के अवसर योग्य व्यक्तियों को दिए जा सके। साथ ही ऑनलाइन आवेदन से रोजगार प्राप्त करने में पारदर्शिता को आगे रखा जा सकेगा। इससे भ्रष्टाचार जैसी कुप्रथा को खत्म करने में सहायता मिलेगी।

आज इस लेख में आप को हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही Haryana Kaushal Rojgar Nigam Registrationहरियाणा कौशल रोजगार निगम एप्लीकेशन स्टेटस, व योजना से जुडी पात्रता शर्तें व महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम

हरियाणा स्किल निगम द्वारा हर विभाग से यह जानकारी ली जाएगी की उस विभाग में कितने युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भविष्य में आने वाली सरकारी नौकरियों या निगमों की भर्तियों को इस पोर्टल द्वारा आयोजित किया जाएगा। रोजगार निगम द्वारा सरकार आउट सोर्सिंग से दी जाने वाली नौकरियों के लिए आवेदन को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा सकेगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के उद्देश्य, लाभ और उसकी विशेषताएं साथ-ही साथ पात्रता और आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़ें।

HR कौशल रोजगार निगम 2023 हाइलाइट्स

पोर्टल हरियाणा कौशल रोजगार निगम
सम्बंधित राज्य हरियाणा
लांच की गयी हरियाणा राज्य सरकार द्वारा (1 नवम्बर 2021)
लाभार्थी हरियाणा के नागरिक
उद्देश्य आउटसोर्सिंग भर्तियों को ऑनलाइन करना
ओफिसियल वेबसाइट हरयाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
वर्ष 2023
टोल फ्री नंबर 1800-180-4818

हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 क्या है?

हर राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के युवा के आर्थिक उत्थान और उसके कौशल को नयी दिशा प्रदान करने के लिए समय समय पर कई योजनाओं को शुरू किया जाता है। इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के अनुभवी युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 को शुरू किया गया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा राज्य के युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी जिसके लिए पोर्टल को लांच किया गया है।

कर्मचारियों को इस पोर्टल की सहायता से एक सिस्टमेटिक तरीके से विभागों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारियां दी जा सकेगी तथा आउटसोर्स की भर्ती को निगम द्वारा कराया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा ईपीएफ और ईएसआई जैसी योजनाओं के माध्यम से राज्य के लोगों को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

उद्देश्य

haryana koshal rojgaar nigam का उद्देश्य ऑनलाइन आउटसोर्सिंग नौकरियों को उपलब्ध करना है। राज्य में बेरोजगारी के स्तर को कम करना है तथा योग्य उम्मीदवार को रोजगार उपलब्ध कराना है। राज्य के युवा इस निगम की सहायता से अपना आवेदन ऑनलाइन अपनी सुविधा अनुसार कर सकेंगे। 42 की आयु से ऊपर के व्यक्तियों के लिए इसमें आउटसोर्सिंग नौकरियों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके अंतर्गत युवाओं को मेरिट के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

साथ ही निगम के इस पोर्टल पर राज्य के सभी युवाओं के कौशल विकास के लिए उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है। निगम की सहायता से कर्मचारियों को EPF ,ESI की सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त हो सकेगा।

skill.haryana.gov.in निगम द्वारा सक्षम युवा पोर्टल से उपलब्ध युवाओं तथा मुख्यमंत्री परिवार अन्तोदय योजना की सूचि में उपलब्ध बेरोजगार युवाओं को कुछ मापदंंड के आधार पर सूचि तैयार की जाएगी जिसके माध्यम से युवाओं को सन्देश के द्वारा युवाओं को उनकी रूचि के अनुरूप विषय चयनित करके उन्हें कच्ची नौकरियों को ऐसे लोगों को उपलब्ध कराया जा सकेगा जिन्हे इसके आवश्यकता है। मुख्य रूप से हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 का उद्देश्य ऐसे कर्मचारी जिनका वेतन कम है उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। विभाग द्वारा राज्य के युवाओं का सशक्तिकरण कर उनकी भागीदारी को राज्य के विकास के लिए सुनिश्चित करना है।

लाभ /विशेषताएं

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के युवाओं के कौशल तथा आर्थिक विकास के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा युवाओं को कई लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। HR कौशल रोजगार निगम से होने वाले लाभ और विशेषताएं क्या हैं? आईये जानते है –

  • हरियाणा राज्य सरकार द्वारा राज्य के युवाओं के आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए इस पोर्टल को 1 नवंबर 2021 को शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल की सहायता से हरियाणा राज्य के युवाओं को अपने विषय से सम्बन्धित रोजगार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
  • राज्य में बेरोजगारी दर में कुछ हद तक कमी आ सकेगी।
  • योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा जिससे युवाओं का आत्मविश्वाश बढ़ेगा।
  • युवा उपलब्ध पदों पर हो रही भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिसके साथ ही ठेकेदारी प्रथा का अंत होगा।
  • इस पोर्टल से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ऑनलाइन माध्यम से भर्ती किया जा सकेगा।
  • इस प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों के शोषण को रोका जा सकेगा साथ-ही-साथ योग्य उम्मीदवारों को रोजगार मिल सकेगा।
  • इसके माध्यम से काम पर रखे जाने वाले कर्मचारियों को इपीएफ, ईएसआई आदि सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।
  • इस नई व्यवस्था के तहत संविदा नियुक्तियां मेरिट के आधार पर होगी। जिससे नियुक्तियों में होने वाली धांधली को रोका जा सकेगा।
  • कार्यालय या विभागों में हो रही नियुक्तिओं में पारदर्शिता आएगी।
  • ऑनलाइन माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा जिससे युवाओं का कीमती समय बच सकेगा।
  • सभी पात्र युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा जिसके लिए सरकार द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जाएंगे।

     महत्वपूर्ण दस्तावेज

    हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?आईये जानते हैं –

    • आवेदक को हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
    • आधार कार्ड
    • आयु का प्रमाण
    • राशन कार्ड
    • आय प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
    • निवास प्रमाण पत्र
    • ईमेल आईडी
    • मोबाइल नंबर

      कौशल रोजगार निगम 2023 की पात्रता

      1. इस योजना में आवेदन करने वाले नागरिक राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।
      2. Haryana Kaushal Rojgar Nigam में राज्य के 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के बेरोजगार युवा जो नौकरी की तलाश में हैं वो आवेदन कर सकेंगे।
      3. हरियाणा प्रदेश के सभी वर्ग (सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग) के युवा आवेदन करने हेतु पात्र हैं।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Registration की प्रक्रिया

HARYANA KOSHAL ROJGAAR NIGAAM पर पंजीकरण कैसे करें ?पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहाँ हमने आपको कुछ आसान स्टेप्स बताये हैं जिनकी सहायता से आप अपना आसानी से पंजीकरण पोर्टल पर करा सकेंगे।आप अपना हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करा सकेंगे आईये जानते हैं –

  • सबसे पहले आप को हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप की स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा। यहाँ आप को रजिस्ट्रेशन (Registration) का विकल्प दिखेगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को परिवार पहचान पत्र आईडी (Enter your Family ID (PPP) दर्ज करनी होगी।
  • फिर Display Members के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब अगले पेज पर Haryana Kaushal Rojgar Nigam Registration Form खुल जाएगा।
  • आप को ये हरियाणा कौशल निगम रजिस्ट्रेशन फॉर्म कुल 4 स्टेप्स में भरना होगा।
  • इसमें पूछी गयी सभी जानकारियाँ को दर्ज करें और कन्फर्म करके आगे बढ़ जाए।
  • ऐसे ही अन्य चरणों को भी पूरा करें और मांगे गए दस्तावेज भी अपलोड कर दें और अंत में सब्मिट कर दें।
  • इस प्रकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    क्षम युवा कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार तथा आवेदन प्रक्रिया

    सक्षम युवा कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के युवा नौकरी को ऑनलाइन घर बैठे सहायता से सर्च कर सकेंगे तथा नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन भी बड़ी ही आसानी से कर सकेंगे जानते हैं कैसे –

    • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम Official Website पर जाना होगा।
    • वेबसाइट पर विजिट करते ही वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
    • इस होम पेज पर आपको सक्षम युवा के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को दो विकल्प दिखेंगे।
    • यहाँ आप को Govt Jobs और Private Jobs में से किसी विकल्प का चुनाव करना होगा।
    • आप के चुनाव के अनुसार आप को हरियाणा में उपलब्ध सरकारी अथवा प्राइवेट नौकरियों हेतु निकली वैकेंसी की डिटेल दिखाई देगी।
    • यदि आप सरकारी का चुनाव करते हैं तो आप को सरकारी नौकरियों और उनके सामने View के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • संबंधित डिटेल देखने के बाद आप बताये गए वेबसाइट और फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं।
    • ऐसे ही जो उम्मीदवार प्राइवेट नौकरी का विकल्प चुनेंगे वो भी अपनी पसंद की नौकरी में आवेदन हेतु Apply Now के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।

      जॉब फेयर से संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें?

      आप पोर्टल की सहायता से घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से रोजगार मेले से सम्बन्धित जानकारियों को प्राप्त कर सकेंगे। जॉब फेयर से संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें? आइये जानते हैं –

      • सबसे पहले आपको सबसे हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
      • आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
      • अब आपको इस पेज पर नीचे की तरफ  जॉब फेयर का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
      • इसके बाद आपके सामने एक नया पोर्टल खुल जायेगा।
      • इस पोर्टल पर आपको जॉब फेयर पोर्टल के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
      • क्लिक करते ही आपके सामने जॉब से जुडी सभी जानकारी प्रदर्शित हो जाएंगी।

        डिपार्टमेंट लॉगिन प्रक्रिया

        यहाँ हमने कुछ आसान स्टेप्स आपको बताये हैं जिनकी सहायता से आप डिपार्टमेंट लॉगिन बड़ी ही आसानी से कर सकेंगे –

        • सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है ।
        • वेबसाइट के खुलते ही आपको वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
        • अब आपको होम पेज पर डिपार्टमेंट लॉग-इन वाले विकल्प का चयन कर लेना है।
        • डिपार्टमेंट लॉग-इन कर लेने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
        • इअब इस नए पेज पर आपको अपना यूजरनेम तथा पासवर्ड डालना है
        • यूजरनेम तथा पासवर्ड डालने के बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
        • लॉगिन करते ही आपकी डिपार्टमेंट लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


Leave a Reply

× How can I help you?