ekYojana

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा देश के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु समय समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता है। इसी प्रकार राज्य के किसानो के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो की आय को दोगुना करने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा,

आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना

राज्य के किसानो को लाभ प्रदान करने हेतु आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना का आरंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया है। राज्य के किसानो की आय को इस योजना के माध्यम से दो गुना किया जाएगा, इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने हेतु भूभाग में पैदावार होने वाली फसलों की खरीद पर किसानों को उसी समय भुगतान किया जाएगा।

योजना का नाम आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना
आरम्भ की गई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
वर्ष 2024
लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य के किसान
आवेदन की प्रक्रिया जल्द जारी की जाएगी
उद्देश्य राज्य के किसानों की आय को दोगुना करना
लाभ राज्य के किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो की आय को दोगुना करना तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से किसानो को खेती करने हेतु भी प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ भी राज्य के किसानो को प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन करने के साथ-साथ किसानो को इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाया जाएगा।

लाभ और विशेषताएं 

  • राज्य के किसानों की आय को बढ़ाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Atmanirbhar Krishak Samanvit Vikas Yojana का आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किसानों को पारदर्शिता तरीके से सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • उन फसलों को इस योजना के माध्यम से अधिक बढ़ावा दिया जाएगा, जिन फसलों का अधिक उत्पादन किया जाता है।
  • सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु किया गया है।
  • कृषि के नए उपकरण, मूल्य संवर्धन से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों को खेती से जुड़े सभी कार्यों को आसानी से राज्य के किसानों के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • ब्लॉक स्तर के माध्यम से किसानों को कृषि क्षेत्र में बढ़ावा देने हेतु किसान उत्पादक संगठन की स्थापना की जाएगी।
  • आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना 2024 को उत्तर प्रदेश में संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के साथ शामिल करके राज्य में कृषि कार्य को सफल बनाया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों की स्थिति में सुधार हो सकेगा, तथा उनको जैविक खेती में 10 से 20% की वृद्धि का लाभ प्राप्त होगा।
  • कृषि उत्पादन क्षेत्र को एक नई गति की ओर इस योजना के माध्यम से आकर्षित किया जाएगा, इसके साथ ही इस योजना के राज्य में आरंभ होने से राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
  • उत्तर प्रदेश के सभी हितग्राहियो की आय में इस योजना के माध्यम से वृद्धि हो सकेगी, जिससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

    पात्रता मानदंड

    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
    • उत्तर प्रदेश के केवल किसान नागरिको को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
    • इच्छुक किसान के पास कृषि भूमि से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
    • इसके अंतर्गत अन्य राज्य के किसान पात्र नहीं होंगे, तथा आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

      आवश्यक दस्तावेज 

      • आवेदक का आधार कार्ड
      • पहचान पत्र
      • कृषि भूमि दस्तावेज
      • बैंक पासबुक विवरण
      • किसान प्रमाण पत्र
      • निवास प्रमाण पत्र
      • आय प्रमाण पत्र
      • मोबाइल नंबर
      • पासपोर्ट साइज फोटो आदि


Leave a Reply

× How can I help you?