ekYojana

भारत में महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें बेहतर जिंदगी देने के उद्देश्य से सरकार अनेक योजनाओं की शुरुआत करती है। ये योजनाएं केंद्र स्तर से लेकर राज्य स्तर पर शुरू की जाती है। इन्ही योजनाओं में से एक, झारखंड प्रदेश की एक योजना है, जिस का नाम – Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023 . इस योजना का लाभ प्रदेश की बालिकाओं को मिलेगा, जो पढ़ाई कर रही हैं। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023 के तहत उन्हें पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।

यहाँ जानिए क्या है सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना है। जिस का लाभ झारखंड की गरीब परिवार की बेटियां ले सकती हैं। इस योजना के अंतर्गत वो सभी किशोरियां जो कक्षा 8 से लेकर कक्षा 12वीं में प्रवेश ले चुकी हैं, उन्हें इसमें लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा। सभी इच्छुक किशोरियां ऑफलाइन माध्यम से इसमें आवेदन कर सकती है। जो भी बालिकाएं सरकारी, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त, साथ ही Right to Education (RTE) के अंतर्गत निजी विद्यालय  में पढ़ने के लिए पंजीकृत हैं , उन सभी को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत सभी लाभार्थी बालिकाओं को 40 हजार रूपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जो कि कुल 6 किश्तों में प्राप्त होगी। पहली दो किश्त 2500 रूपए की, अगली तीन किश्त 5000 रूपए की और बाकि बची एक आखिरी किश्त 20 हजार रूपए (एकमुश्त रकम) की लाभार्थी बालिका के 18 वर्ष पूर्ण करने पर पर उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के अंतर्गत मिलने वाली इस सुविधा का लाभ एक परिवार से सिर्फ दो बेटियों को ही प्रदान किया जाएगा। योजन अक लाभ लेने के लिए सभी पात्रता रखने वाली किशोरियों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में आप यहाँ दी जा ही टेबल के माध्यम से जान सकते हैं।

योजना का नाम Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojanaसावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
राज्य का नाम झारखंड
संबंधित विभाग महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग
वर्ष 2023
योजना का उद्देश्य प्रदेश की बालिकाओं को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना
लाभ शिक्षा हेतु कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
लाभ राशि कुल 40 हजार रूपए, जिन्हे 6 अलग अलग किश्तों में दिया जाएगा।
लाभार्थी प्रदेश की SECC -11 में अंत्योदय परिवार से आने वाली किशोरियां
आवेदन मोड ऑफलाइन मोड
आवेदन पत्र सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आवेदन पत्र पीडीएफ

किशोरी समृद्धि योजना के उद्देश्य

विकास हेतु शिक्षा महत्वपूर्ण होती है इसलिए शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए इस Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana की शुरुआत की गयी। जो भी झारखंड प्रदेश के वित्तीय रूप से कमजोर परिवार हैं उनके घर की बेटियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गयी इस योजना – Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जो भी झारखण्ड के नागरिक वित्तीय रूप से कमजोर परिवार की श्रेणी में आते हैं, उनकी बेटियां भी अब अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। साथ ही स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद मिलने वाली 20 हजार रूपए की राशि का उपयोग उनकी शादी या फिर उच्च शिक्षा हेतु किया जा सकता है।

सरकार द्वारा शिक्षा के साथ दी जाने वाली इस राशि से न सिर्फ उनकी शिक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी बल्कि उनके विवाह आदि के लिए भी परिवार पर अधिक बोझ नहीं होगा। जिससे बालिकाओं का भविष्य भी सुरक्षित हो सकेगा। इस योजन से सबसे अधिक लाभ उन बेटियों को होगा जो पढ़ने की इच्छुक होते हुए भी आर्थिक समस्या के चलते स्कूल से ड्राप आउट कर लेती हैं।

क्रम संख्या किस्त किस्तों का विवरण मिलने वाली वित्तीय सहायता
1 पहली किस्त 8वीं कक्षा में 2500 रूपए
2 दूसरी किस्त 9वी कक्षा में 2500 रूपए
3 तीसरी किस्त 10वीं कक्षा में 5000 रूपए
4 चौथी किस्त 11वीं कक्षा में 5000 रूपए
5 पांचवी किस्त 12वीं कक्षा में 5000 रूपए
6 छठी किस्त 18 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद 20000 रूपए

आवेदन हेतु पात्रता शर्तें

जो भी इच्छुक बालिकाएं / किशोरियां Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana में आवेदन करना चाहती हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा तय की गयी कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। आगे आप योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता मानदंडों को पढ़ सकते हैं।

  • जो भी बालिका इस योजना में आवेदन करेगी वो झारखण्ड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिये।
  • एक परिवार से सिर्फ दो बेटियों को ही इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • बालिका किसी सरकारी अथवा गैर सरकारी मान्यताप्राप्त विद्यालय (सरकार द्वारा अनुदानित) में पंजीकृत (Enroll) होनी चाहिए।
  • SECC-2011 जनगणना में नाम नाम होना चाहिए।
  • बालिका अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवार से होनी चाहिये।
  • लाभार्थी बालिका की 18 वर्ष में यदि विवाह हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे योजना के अंतर्गत मिलने वाली लाभ राशि मिलनी बंद हो जाएगी। विशेषकर आखिरी क़िस्त जो 18 वर्ष पूरा होने के बाद ही एकमुश्त राशि के तौर पर मिलती है।
  • आवेदिका के नाम पर बैंक खाता होना अनिवार्य है। जो कि आधार कार्ड से लिंक्ड होना चाहिए।

    महत्वपूर्ण दस्तावेज

    जो भी किशोरी झारखंड सरकार द्वारा चलाई गयी इस योजना में आवेदन करने की पात्रता शर्तें पूरी करती हों, उन्हें इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों की सूची आगे लेख में आप पढ़ सकते हैं –

    • आवेदिका आधार कार्ड
    • यदि बालिका अनाथ है तो संबंधित प्रमाण पत्र।
    • स्कूल द्वारा बालिका के शिक्षारत होने का सत्यापन प्रमाण पत्र (जो उपलब्ध कराये गए फॉर्म के पीडीएफ में है, जिसे विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा भरा जाएगा)
    • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र (पंजीकरण / एडमिशन प्रमाण पत्र )
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
    • राशन कार्ड (अंत्योदय कार्ड)
    • पारिवारिक वार्षिक आय प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (आवेदिका का)
    • SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र
    • बैंक खाता विवरण (आवेदिका के नाम पर होना चाहिए)

      Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana में ऐसे करें आवेदन

      जो भी आवेदिका सावित्रीबाई पहले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने की पात्रता रखती हैं उन्हें योजना में आवेदन करने के लिए Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Application Form को भरना होगा।

      • यदि आप भी आवेदन करना चाहती हैं तो सबसे पहले आप को यहाँ दिए गए लिंक से योजना का फॉर्म डाउनलोड करना होगा। साथ ही आप आंगनबाड़ी से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।
      • अब आप को फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होंगी।
      • योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
      • साथ ही आवेदन पत्र में सभी उपलब्ध प्रमाण पत्रों को भी आवश्यकता के अनुसार भरा जा सकता है।
      • अंत में Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Application Form / सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आवेदन पत्र को प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। या अपने विद्यालय से इस संबंध में जानकारी लेकर इसे निर्दिष्ट स्थान पर जमा करा सकते हैं।



Leave a Reply

× How can I help you?