ekYojana

देश के किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए समय-समय पर नई नई योजनाएं बनाती रहती है। ऐसी ही एक योजना PM Kisan FPO Yojana भी है। पीएम किसान FPO योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने यूपी के चित्रकूट से की है। जिसके लिए सरकार ने अगले 5 साल में 5000 करोड रुपए खर्च करने का निर्णय लिया है। आज हम यहां आपको अपने इस लेख के माध्यम से PM Kisan FPO Yojana 2023 से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे PM Kisan FPO Yojana 2023 क्या है? इसका उद्देश्य लाभ विशेषताएं पात्रता मानदंड आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आते।

पीएम किसान FPO योजना क्या है

FPO एक प्रकार का किसान उत्पादक संगठन है। यह संगठन कंपनी एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड होता है एवं किसानों के लिए कार्य करता है। पीएम किसान FPO योजना 2023 भी ऐसे ही संगठनों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी। पीएम किसान एफपीओ योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा संगठनों को 1500000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अब देश के किसान खेती के जैसे ही कारोबार में भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कम से कम 11 किसान संगठित होकर PM Kisan FPO Yojana के अंतर्गत अपने कृषि कंपनी बना सकते हैं। सरकार इन एफपीओ संगठनों को वे सभी फायदे प्रदान करेगी जो एक कंपनी को प्रदान किए जाते हैं।

नाम पीएम किसान FPO योजना
आरम्भ की गई केंद्र सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी देश के किसान उत्पादक संगठन
आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही
उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ किसान उत्पादक संगठन  को आर्थिक सहायता
श्रेणी केंद्र सरकार की योजना

पीएम किसान FPO योजना का उद्देश्य

भारत में बहुत से किसानों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। ऐसे में उन्हें खेती करने पर ज्यादा लाभ नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार ने इन सभी किसानों को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए PM Kisan FPO Yojana का शुभ आरंभ किया है। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार सभी किसान उत्पादक संगठनों यानी एपीओ को 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य कृषि सेक्टर को आगे बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के हित में कार्य करती है।

पीएम किसान FPO योजना के लाभ व विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानो को प्रदान किया जायेगा।
  • देश के किसान उत्पादक संगठनो को केंद्र सरकार द्वारा 15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, और सरकार द्वारा यह धनराशि तीन साल के भीतर प्रदान कर दी जाएगी।
  • पीएम किसान एफपीओ योजना 2023 के अनुसार यदि संगठन मैदानी क्षेत्र में काम करता है, तो उसमें कम-से-कम 300 किसान जुड़े होने चाहिए। इसी प्रकार यह संगठन पहाड़ी क्षेत्र में काम करता है तो 100 किसानो को इससे जुड़े होने चाहिए, तभी वह इस योजना का लाभ उठा पायेंगे।
  • देश के किसानो को अन्य प्रकार के भी लाभ होंगे जैसे बने संगठनों से जुड़े किसानों को अपनी उपज के लिए बाजार मिलेगा। साथ ही उनके लिए खाद, बीज, दवाई और कृषि उपकरण जैसा जरूरी सामान खरीदना बेहद आसान हो जायेगा।
  • देश के वे  इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना आवश्यक है।

    पात्रता मानदंड

    • किसान FPO योजना का लाभ किसानो के द्वारा कम से कम 11 किसानों को मिल कर एक ऑर्गेनाइजेशन के रूप में ही लिया जा सकता है।
    • केंद सरकार के द्वारा पीएम किसान FPO योजना 2023 किसानो की ऑर्गेनाइजेशन के कार्य का अवलोकन किया जायेगा और इसकी रिपोर्ट के आधार पर 3 साल में 1500000 रुपए इस ऑर्गेनाइजेशन को दिए जाएंगे।
    • किसानो की ऑर्गेनाइजेशन का मैदानी क्षेत्रों में कार्य किये जाने पर 300 किसानो का जुड़ा होना अनिवार्य है।
    • इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में ऑर्गेनाइजेशन के काम करने पर 100 किसानो का जुड़ा होना अनिवार्य है।
    • पीएम किसान एफपीओ योजना में मैदानी स्तर पर विभाग द्वारा कुछ अन्य पात्रता मानदंड जल्द स्वयं घोषित की जाएंगी।

      आवश्यक दस्तावेज

      • सभी किसानो के पास पहचान के प्रमाण के रूप में वोटर आईडी होनी आवश्यक है।
      • किसानो के पास कंपनी रजिस्ट्रेशन संबंधी सभी दस्तावेज होना जरुरी हैं।
      • बताते चले की इस योजना के तहत केंद्र सरकार  4496 करोड़ रुपए का निवेश करेगी जिसके अनुसार ऑर्गेनाइजेशन को 1500000 रुपए नगद सहायता सरकार के द्वारा दी जाएगी।

        पीएम किसान FPO योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

        • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा।
        • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एफपीओ के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
        • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आएगा।
        • आपको फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
          • रजिस्ट्रेशन टाइप
          • रजिस्ट्रेशन लेवल
          • फुल नेम
          • जेंडर
          • एड्रेस
          • डेट ऑफ बर्थ
          • पिन कोड
          • डिस्ट्रिक्ट
          • फोटो आईडी टाइप
          • मोबाइल नंबर
          • ईमेल आईडी
          • कंपनी नेम
          • स्टेट
          • तहसील
          • फोटो आईडी नंबर
          • अल्टरनेट मोबाइल नंबर
          • लाइसेंस नंबर
          • कंपनी रजिस्ट्रेशन
          • बैंक नेम
          • अकाउंट होल्डर नेम
          • बैंक अकाउंट नंबर
          • आईएफएससी कोड
        • इसके बाद आपको पासबुक या फिर कैंसिल चेक एवं आईडी प्रूफ को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
        • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, और एफपीओ योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


Leave a Reply

× How can I help you?