ekYojana

केंद्र सरकार के द्वारा देश के सभी किसानों के लिए पीएम किसान FPO योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना को फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाईजेशन (FPO) किसान उत्पादक संगठन अर्थात किसानों को आर्थिक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लागू किया गया है। योजना के माध्यम से किसानो को आर्थिक सहायता के रूप में 15-15 लाख रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। योजना के तहत देश के किसानो को खेती के कार्य करने के लिए कारोबार से जुड़े लाभ प्राप्त होंगे। PM Kisan FPO Yojana के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए कम से कम 11 किसानों को कृषि कंपनी का एक संगठन तैयार करना होगा। जिसके पश्चात किसानों को सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ दिया जायेगा।

पीएम किसान FPO योजना 2023

मैदानी क्षेत्रों में कार्य करने वाले किसानों की संख्या योजना के अंतर्गत कम से कम 300 होनी चाहिए और पहाड़ी क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों में इनकी संख्या 100 होनी चाहिए। अगर काम करने वालो किसानों की संख्या इससे कम होगी तो FPO योजना का लाभ किसानों को प्राप्त नहीं होंगे। पूर्ण सदस्य होने पर ही संगठनो को योजना का लाभ दिया जायेगा। PM Kisan FPO Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को योजना में आवेदन करना होगा आवेदन करने के पश्चात ही सभी प्रकार के लाभ उन्हें उपलब्ध कराये जायेंगे। योजना के माध्यम से किसानों के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं के लाभ प्राप्त होंगे। संगठन से एकत्रित हुए किसानों को उपज के लिए एक नया बाजार मिलेगा।साथ ही उन्हें खेती से संबंधित उपकरण बीज,दवाई,खरीदना आसान हो जायेगा। और किसानों को दलालो से मुक्ति मिलेगी

FPO क्या होता है

FPO का पूरा नाम फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाईजेशन है अर्थात इसका तात्पर्य यह है की किसानो का एक ऐसा समूह जो किसान के हित में कार्य करता है। और जिसे कंपनी एक्ट के अंतर्गत रजिस्ट्रर्ड किया जाता है। और जिनके द्वारा कृषि उतपादको में वृद्धि की जाती है। उन्हें FPO कहा जाता है। देश के किसान संगठनों को वही लाभ प्राप्त होंगे जो किसी कम्पनी को दिया जाता है। केंद्र सरकार के माध्यम से किसानो के संगठनों को 15-15 लाख की धनराशि मदद के तौर पर संगठनों को प्रदान की जाएगी। PM Kisan FPO Yojana के अंतर्गत देश में दस हजार से अधिक किसानों के अलग अलग समूह बनाये जायेंगे जो कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होंगे। और उन्हें केंद्र सरकार के द्वारा दी जाने वाली 15 लाख की धनराशि को 3 साल के अंदर ही संगठनों को प्रदान की जाएगी।

Pradhanmantri Kisan FPO Yojana 2023

योजना का नाम PM Kisan FPO Yojana
योजना शुरू की गयी केंद्र सरकार के द्वारा
लाभार्थी किसान, उत्पादक संगठन
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
श्रेणी केंद्र सरकारी योजनाएं

पीएम किसान एफपीओ योजना 2023 का उद्देश्य

पीएम किसान एफपीओ योजना का मुख्य उद्देश्य है कृषि के क्षेत्र को और बेहतर बनाना कृषि कार्य करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा देश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद की जाएगी और कृषि के क्षेत्र को और बढ़ावा दिया जायेगा। देश में अधिकतर ऐसे किसान है जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और वो इस वजह अपने कार्य को सही ढंग से नहीं कर पाते उनके लिए कृषि से जुड़े उपकरण के साधन उपलब्ध करना बहुत मुश्किल हो जाता है,इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा योजना का आयोजन किया गया है योजना के माध्यम से किसानों की आमदनी में भी वृद्धि की जाएगी और उनके लिए खेती से जुड़े सभी प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि कार्य करने से किसानों को अब वैसे ही लाभ प्राप्त होंगे जैसे लोगो को उद्योग व्यवसाय से होते है।

पीएम किसान FPO योजना के लाभ

  • PM Kisan FPO Yojana का लाभ देश के सभी किसानों को प्राप्त होगा।
  • योजना के माध्यम से किसानों के संगठन को पंद्रह लाख की धनराशि सरकार के माध्यम से 3 साल के अंदर प्रदान की जाएगी।
  • पीएम किसान FPO योजना एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से किसानो को खेती के कार्य करने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
  • पहाड़ी क्षेत्रों में 100 किसानों के समूह को पीएम किसान FPO योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • मैदानी क्षेत्रों में किसानों के 300 किसानों को संगठन से जुड़े रहने पर योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • PM Kisan FPO Yojana के अंतर्गत किसानो को अपनी उपज के लिए बाजार उपलब्ध होगा और उन्हें कृषि कार्य से जुड़े सभी प्रकार के उपकरण जैसे दवाई,बीज जैसे समान को खरीदना बेहद आसान हो जायेगा।

किसान एफपीओ योजना की विशेषताएं

  • पीएम किसान FPO योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा दस हजार से अधिक समूह संगठन बनाये जायेंगे।
  • योजना के लिए  6865 करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है वर्ष 2024 तक योजना में छ हजार आठ सौ पैंसठ करोड़ रूपए खर्च किये जायेंगे।
  • PM Kisan FPO Yojana के अंतर्गत किसानों को पांच वर्ष तक सरकारी समर्थन उपलब्ध कराया जायेगा।
  • 30 लाख से अधिक किसानों को योजना का लाभ प्राप्त होगा। किसानों को वही लाभ प्राप्त होंगे जो कंपनी के द्वारा प्राप्त किये जाते है।
  • किसानों के आय स्तर को PM Kisan FPO Yojana के अंतर्गत एक मजबूती प्रदान की जाएगी
  • यह योजना किसान के हित के लिए शुरू की गयी जिसके तहत कृषि कार्य में मदद के लिए उन्ही सभी प्रकार के लाभों से लाभान्वित किया जायेगा।
  • किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ उन्हें आत्म निर्भर और सशक्त भी बनाया जायेगा।
  • पीएम किसान FPO योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जायेगा।
  • देश में कृषि के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए सरकार के द्वारा योजना को जारी किया गया है।
  • छोटे और सीमांत समूह योजना के माध्यम से बनाये जायँगे और किसानों को दी जाने वाली वित्तीय धनराशि नगदी के रूप में दिया जायेगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज 2 फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • किसानो के पास पहचान पत्र के रूप में वोटर कार्ड होना अति आवश्यक है।
  • कंपनी से संबंधित रजिस्टर्ड सभी दस्तावेज आवेदक के पास होने चाहिए।

पीएम किसान FPO योजना 2023 में आवेदन कैसे करे ?

पीएम किसान FPO योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को कुछ समय का इन्तजार करना होगा। पीएम किसान FPO योजना के लिए बहुत जल्द केंद्र सरकार के द्वारा पोर्टल जारी किया जायेगा। पोर्टल के माध्यम से आप योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते है। जैसे ही सरकार के द्वारा इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए कोई सूचना जारी की जाएगी। आपको आवेदन से संबंधित सभी सूचना हमारे आर्टिकल के माध्यम से सूचित की जाएगी।



Leave a Reply

× How can I help you?