ekYojana

पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना पीडीएफ, पात्रता व लाभ – पर्यावरण के संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने हेतु बिहार सरकार द्वारा बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक 60 रुपए प्रति पेड़ की दर से पेड़ लगाकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते है। राज्य के ऐसे नागरिक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना होगा, उसके बाद ही उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है।

पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना

बिहार सरकार द्वारा राज्य में पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने हेतु बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से वन विभाग द्वारा खेत में फसल के अनुकूल पौधों के बीज प्रदान किए जाएंगे, इसके साथ ही 10 रूपए प्रति पौधा इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। राज्य के ऐसे नागरिक जो वृक्ष लगाने में रूचि रखते है, वह सभी पौधे लगाकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते है। Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को 25 पौधे खरीदना अनिवार्य है, इसके बाद ही उन सभी नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है। हाल ही में बिहार सरकार द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में आरंभ कर दिया गया है, इस योजना के माध्यम से पेड़ लगाकर नागरिक आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते है।

योजना का नाम बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना
आरम्भ की गई बिहार सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी बिहार राज्य के नागरिक
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन
उद्देश्य बिहार राज्य में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना
लाभ बिहार राज्य में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा
श्रेणी बिहार सरकारी योजनाएं
उद्देश्य 

बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है, इससे राज्य के सभी किसानो की आय में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त कृषि योग्य जमीन बल फसल के साथ पेड़ लगाने पर भी इस योजना के माध्यम से जोर दिया जाएगा, इससे राज्य की फसल को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।राज्य के ऐसे किसान जिनके पास जमीन कम है, उन सभी किसानो को भी Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana 2023 का लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसके अतिरिक्त यदि किसानो की फसल खराब हो जाती है तो किसानो के द्वारा पेड़ों से आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है, राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत पौधे खरीदने की अधिकतम सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है।

 लाभ और विश्षेताएं 
  • बिहार राज्य के ऐसे किसान नागरिक जिनके पास बहुत कम भूमि है या फिर पर्याप्त भूमि नहीं है, उन सभी किसानो के द्वारा Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana 2023 का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • राज्य के ऐसे नागरिक जो पेड़ पौधे तथा प्रकृति में रुचि रखते है, उन सभी नागरिको के द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करके इसके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • इस योजना के तहत हितग्राही के द्वारा अपने जिले के वन विभाग से मात्र 10 रूपए के हिसाब से प्रति पौधा खरीदा जा सकता है।
  • इसके अंतर्गत वन विभाग द्वारा खरीदे जाने वाले पौधे 3 वर्ष के पश्चात पेड़ का रूप धारण कर लेंगे, इस स्थिति में यदि 50 % तक पौधे सुरक्षित रह जाते है तो इस स्थिति में राज्य सरकार द्वारा हितग्राही नागरिक को वित्तीय सहायता 60 रुपए प्रति पेड़ की दर से प्रदान की जाएगी।
  • पर्यावरण को इस योजना के माध्यम से संरक्षण प्राप्त हो सकेगा, इसके अतिरिक्त बिहार राज्य में हरियाली को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • यदि किसानो की फसल खराब हो जाती है तो बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना 2023 के माध्यम से किसानो के द्वारा पेड़ों से आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • राज्य के सभी किसानो का इस योजना के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक विकास होगा, इसके साथ ही बिहार राज्य में प्राकृतिक सुंदरता का विकास भी होगा।
    बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना की पात्रता 
    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
    • इसके अतिरिक्त राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिको के द्वारा ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
    • किसान को कम से कम 25 पौधे खरीदने आवश्यक है तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
    • बिहार राज्य के किसी भी नागरिक के द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
    आवश्यक दस्तावेज
    • आधार कार्ड
    • पहचान पत्र
    • राशन कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया 

    बिहार राज्य के ऐसे नागरिक जो Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है, उन सभी नागरिको के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके आवेदन किया जा सकता है:-

    • सबसे पहले आपको अपने जिले के वन विभाग कार्यालय में जाना होगा, इसके बाद आपको वहां के अधिकारी से संपर्क करना है।
    • आपको अधिकारी से Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana का आवेदन पत्र प्राप्त कर लेना है, अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है।
    • अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच कर देना है, इसके बाद आपको यह फॉर्म वन विभाग जाकर जमा कर देना है।
    • इसके बाद आपको वहां से रसीद प्राप्त कर लेनी है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप Bihar Ped Lagao Paise Pao Yojana 2023 के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।


Leave a Reply

× How can I help you?