ekYojana

राज्य के किसानों की वित्तीय जरूरतों की पूर्ति करने हेतु PIK Nuksan Bharpai नामक योजना का आरंभ महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी पात्र और योग्य किसानो को राज्य सरकार द्वारा फसल बीमा प्रदान किया जाएगा, जिससे सभी किसानो को फसल संबंधी लाभ होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको PIK Nuksan Bharpai Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है,

पीआईके बीमा योजना

राज्य के किसानो को बाढ़ या सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा PIK Nuksan Bharpai नामक योजना को आरंभ किया गया है। महाराष्ट्र राज्य के किसानों को इस योजना के माध्यम से बहुत से प्रोत्साहन प्रदान किए जाएंगे, राज्य के ऐसे किसान जिनकी फसल किसी दुर्घटना के कारण खराब हो गई है, उन सभी किसानो को उनकी दैनिक जरूरतों की पूर्ति हेतु PIK Nuksan Bharpai Yojana के माध्यम से फसल बीमा प्रदान किया जाएगा। किसानों की आर्थिक क्षमता के हिसाब से यह योजना सबसे बड़ी पूंजी साबित होगी,

योजना का नाम PIK Nuksan Bharpai Yojana
आरम्भ की गई महाराष्ट्र सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी महाराष्ट्र राज्य के किसान
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य राज्य के पात्र और योग्य किसानो को फसल बीमा प्रदान करना
लाभ राज्य के पात्र और योग्य किसानो को फसल बीमा प्रदान किया जाएगा
श्रेणी महाराष्ट्र सरकारी योजनाएं

लाभ और विशेषताएं 

  • महाराष्ट्र राज्य के सभी किसानो को फसलों से संबंधी लाभ प्रदान करने हेतु Maharashtra PIK Nuksan Bharpai Yojana का आरंभ राज्य सरकार द्वारा किया गया है।
  • राज्य के सभी किसानो को इस योजना के माध्यम से बहुत से प्रोत्साहन प्रदान किए जाएंगे, जिससे किसानो की आय में वृद्धि होगी।
  • किसानो की आर्थिक आय में बढ़ोत्तरी के साथ साथ प्राकृतिक आपदाओं या मानव निर्मित आपदाओं के कारण होने वाले फसलों के नुकसान की भी भरपाई हो सकेंगी।
  • वह सभी किसान जिनकी फसले प्राकृतिक आपदाओं या मानव निर्मित आपदाओं के कारण नष्ट हो जाती है, उन सभी किसानो के लिए PIK Nuksan Bharpai Yojana 2023 के द्वारा पलायन का कार्य  किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त किसानों को कृषि के कई नए और तकनीकी रूप से उन्नत तरीके भी राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से सिखाएं जाएंगे।

     पात्रता 

    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
    • आवेदक किसान को गरीबी रेखा से नीचे के समूह का होना चाहिए।
    • राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
    • इसके अंतर्गत आवेदक की अधिकतम आय कृषि गतिविधि से होनी अनिवार्य है।

      आवश्यक दस्तावेज 

      • पासपोर्ट साइज फोटो
      • आधार कार्ड
      • पैन कार्ड
      • वोटर आई कार्ड
      • महाराष्ट्र का अधिवास प्रमाण पत्र
      • आय प्रमाण पत्र
      • बैंक विवरण
      • जमीन के दस्तावेज
      • किसान पासबुक आदि

        आवेदन प्रक्रिया 

        राज्य के वह सभी नागरिक जो PIK Nuksan Bharpai Yojana के तहत आवेदन करना चाहते है, उन सभी नागरिको के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है:-

        • सबसे पहले आपको PIK Nuksan Bharpai Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
        • वेबसाइट के होमपेज पर आपको PIK Nuksan Bharpai योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको आवेदन पत्र के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
        • इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना है।
        • फिर आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी फॉर्म में अटैच कर देना है, इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।


Leave a Reply

× How can I help you?