ekYojana

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना को आरंभ किया गया है, अक्सर यह देखा जाता है कि बदलते हुए मौसम की वजह से किसानो के द्वारा बोई हुई फसलो में कीट-रोग लगने और खरपतवार होने की आशंका रहती है। जिस वजह से कीट रोग एवं खरपतवार से फसल को बचाने हेतु किसानो को कीट प्रबंधक रसायनों के अलावा कीटनाशकों का छिड़काव करना पड़ता है। इस वजह से उनकी आय में भी कमी हो जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा इस योजना का आरंभ किया गया है, इस योजना को सरकार द्वारा वर्ष 2018-19 से वर्ष 2021-22 के लिए आरंभ किया गया था, लेकिन अब Keet Rog Niyantran Yojana के संचालन को आगामी 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है।

कीट रोग नियंत्रण योजना

राज्य के किसानों को कीटनाशकों और फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करने वाली मशीनों पर अनुदान देने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना का आरंभ किया गया है। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक के लिए इस योजना को राज्य में आरंभ किया गया था, अब सरकार द्वारा इस योजना को 5 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अतिरिक्त Keet Rog Niyantran Yojana के माध्यम से फसल रोगों से 26% क्षति और कीटों से 20% होने वाले नुकसान तथा फसलों में सालाना खरपतवार से होने वाली 15 से 20% क्षति को कम किया जा सकता है। विभिन्न परिस्थितिकी संसाधनों के माध्यम से किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने हेतु 6 सितंबर मंगलवार के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है।

योजना का नाम कीट रोग नियंत्रण योजना
आरम्भ की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के किसान
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्य कीटनाशकों पर और कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीनों पर सब्सिडी प्रदान करना
लाभ कीटनाशकों पर और कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीनों पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं

यूपी कीट रोग नियंत्रण योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य कीटनाशकों पर और कीटनाशक छिड़काव करने वाली मशीनों पर सब्सिडी प्रदान करना है। राज्य सरकार द्वारा पहले इस योजना को 2017-18 से 2021-22 तक के लिए आरंभ किया गया था, लेकिन UP Keet Rog Niyantran Yojana 2023 की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना को वर्ष 2022-23 से  वर्ष 2026-27 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

लाभ और विशेषताएं 

  • किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में UP Keet Rog Niyantran Yojana के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है।
  • राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 से लेकर 2026-27 तक उत्तर प्रदेश राज्य में इस योजना का संचालन किया जाएगा।
  • फसलों में वार्षिक खरपतवार से होने वाली 15 से 20% नुकसान, फसल रोगों से 26% नुकसान और कीटों से 20% होने वाले नुकसान से इस योजना के माध्यम से बचा जा सकेगा।
  • सरकार द्वारा पहले इस योजना को 2017-18 से 2021-22 तक के लिए आरंभ किया गया था, इस योजना के माध्यम से विभिन्न कार्य मदो में 11,58,321 किसानों को लाभ प्राप्त हुआ था।
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत 5 वर्षों में 19257.75 करोड़ रुपए का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • इसके साथ ही इस योजना पर 34.17 करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य सरकार द्वारा खर्च किए जाएंगे।
  • खाधान्न उत्पादन के लिए बायोपेस्टीसाइडस और बायोएजेन्ट्स इस योजना के तहत 75% सब्सिडी पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाएगें।
  • एकीकृत नाशजीव प्रबंधन प्रणाली को उत्तर प्रदेश राज्य में खरपतवार,कीट,रोग के नियंत्रण के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है, इस कार्य के लिए कृषि विभाग द्वारा 09 आई.पी.एम. प्रयोगशालाओ की स्थापना राज्य में की गई है।
  • खरपतवार,कीट,रोग के नियंत्रण के लिए कृषि रक्षा रसायन लघु एवं सीमांत किसानों को 50% अनुदान पर प्रदान किए जाएंगे, इसके अतिरिक्त नैपसेक स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर जैसे कृषि यंत्रों को भी 50% सब्सिडी पर इन रसायनों को छिड़कने के लिए किसानो को प्रदान किया जाएगा।
  • कीट रोग नियंत्रण योजना 2023 के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2022 से लेकर 2027 तक 41 लाख 42 हजार किसानो को कवर किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश कीट रोग नियंत्रण योजना 2023 की पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश राज्य के केवल किसान नागरिक ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है।

    आवश्यक दस्तावेज 

    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • जमीन से जुड़े कागजात
    • मोबाइल नंबर
    • पासपोर्ट साइज फोटो आदि

      यूपी कीट रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया 

      उत्तर प्रदेश राज्य के वह सभी किसान जो Keet Rog Niyantran Yojana 2023 के तहत आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके आवेदन किया जा सकता है:-

      • सबसे पहले आपको अपने जिले के कृषि विभाग मे जाना है, इसके बाद आपको वहां के अधिकारी से संपर्क कर लेना है।
      • अधिकारी से आपको Keet Rog Niyantran Yojana के तहत आवेदन करने हेतु आवेदन पत्र को प्राप्त कर लेना है।
      • अब आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी फॉर्म में अटैच कर देना है।
      • अब आपको यह आवेदन पत्र कृषि विभाग में ही जमा कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप कीट रोग नियंत्रण योजना 2023 के तहत आवेदन कर सकते है।


Leave a Reply

× How can I help you?