ekYojana

पंच परमेश्वर योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है। इस योजना के तहत राज्य के नागरिक पंचायत में किये गए कामों की जानकारी का पता लगा सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए पंचायत दर्पण पोर्टल को लॉन्च किया है। सभी उम्मीदवार अपने किये गए कामों की जानकारी Panchayat Darpan Portal की आधिकारिक वेबसाइट www.prd.mp.gov.in पर जा कर प्राप्त कर सकते हैं। इसके आलावा उम्मीदवार लेख के माध्यम से भी पोर्टल पर उपलब्ध लाभों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। panch parmeshwar Yojana सम्बन्धित अधिक जानकारी आर्टिकल में नीचे दी जा रही है। पंच परमेश्वर योजना सम्बन्धित पूरी जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।

पंच परमेश्वर योजना इन हिंदी

Panch Parmeshwar Yojana की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गयी है। इस योजना के माध्यम से राज्य के ग्राम पंचायतों में कार्य करने के लिए धनराशि प्रदान की जायेगी। पंच परमेश्वर योजना के तहत त्रिस्तरीय पंचायत-राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी इसके साथ पुलिया निर्माण, आँगनवाड़ी केन्द्र का निर्माण, पंचायत भवन का निर्माण, सार्वजनिक पार्क निर्माण,सामुदायिक शौचालय, आदि में इस धनराशि का प्रयोग कर सकते हैं। मध्य प्रदेश पंच परमेश्वर योजना सम्बन्धित अन्य जानकारी जैसे- Panchayat Darpan पोर्टल क्या है ? योजना के तहत कौन-कौन से कार्य किये जाते हैं, पंचायत दर्पण एप्प को कैसे डाउनलोड करें आदि आर्टिकल के माध्यम से विस्तार पूर्वक नीचे दिया जा रहा है। योजना व पंचायत दर्पण पोर्टल की पूरी जानकारी लेख में दी जा रही है।

योजना का नाम पंच परमेश्वर योजना
पोर्टल का नाम पंचायत दर्पण पोर्टल
विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
राज्य मध्य प्रदेश
लाभार्थी राज्य के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट www.prd.mp.gov.in

Panchayat Darpan क्या है ?

पंचायत दर्पण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लॉन्च किया गया पोर्टल है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक पंचायत में करवाए गए कामों की सूची, पंचायत में स्वीकृत कामों की सूची व कार्य के लिए सरकार द्वारा दिए गए बजट व सम्बन्धित जानकारी जैसे- ग्राम पंचायत में नर्माण कार्यों की जानकारी, योजना वार निर्माण कार्यों की जानकारी, कार्यों के प्रकार एवं स्थिति वार कार्यों के निर्माण की जानकारी, वेतन भुगतान की स्थिति आदि पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए हैं। पोर्टल पर दिए गए अन्य सुविधाओं की सूची लेख में नीचे दी गयी है।

पंच परमेश्वर योजना के तहत प्राप्त धन राशि

Panch Parmeshwar Yojana के माध्यम से ग्राम पंचायतों में मिलने वाली धनराशि की जानकारी आर्टिकल के माध्यम से नीचे दी जा रही है।

  • पंच परमेश्वर योजना के तहत जिस ग्राम पंचायत में 2 हजार तक की जनसंख्या है उन्हें 5 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।
  • और 2 हजार 1 से ले कर 5 हजार तक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायत को 8 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।
  • योजना के तहत पांच हजार 1 से ले कर दस हजार तक की जनसख्या वाले ग्राम पंचायतों को 10 लाख तक धन राशि कार्य निर्माण के लिए प्रदान की जायेगी।
  • जिन ग्राम पंचायतों में दस हजार से ज्यादा जनसंख्या है उनको 15 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।

    पंचायत दर्पण पोर्टल पर प्राप्त जानकारी

    मध्य प्रदेश Panchayat Darpan Portal के माध्यम से राज्य के लोग जिन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं उनकी जानकारी लेख में नीचे सूची के माध्यम से दी जा रही है।

    ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण किये गए कार्यों की सूची कार्यों के प्रकार एवं स्थिति वार कार्यों के निर्माण की जानकारी
    वेतन भुगतान की स्थिति योजना वार निर्माण कार्यों की जानकारी
    ग्राम पंचायत में नर्माण कार्यों की जानकारी ई-भुगतान आदेश की स्थिति
    निर्माण कार्यों की जानकारी मैप में जिले वार टैक्स कटौती एवं ईपीएफ भुगतान रिपोर्ट
    कार्य वार टेक्स कटौती एवं कार्य वार वेतन भुगतान की स्थिति
    ग्राम पंचायत द्वारा अपलोड किये गए कार्यों की जियो टैग फोटो की जानकारी ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही में स्वीकृत किये गए कार्यों की सूची
    ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों से संबंधित रिपोर्ट कर्मचारियो की जानकारी हेतु उपलब्ध रिपोर्ट
    नरेगा वेतन भुगतान रिपोर्ट ग्राम पंचायत एवं ग्राम से संबंधित रिपोर्ट

    Panchayat Darpan Mobile App Download Kaise Karen ?

    पंचायत दर्पण मोबाइल एप्प डाउनलोड भी कर सकते हैं। Panchayat Darpan Mobile App Download करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

    • Panchayat Darpan Mobile App Download करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पंचायत दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • होम पेज पर Panchayat Darpan Mobile App लिखा होगा वहां क्लिक करें।
    • अब खुले हुए पेज में इंस्टाल नाउ के विकल्प पर क्लिक करें।
    • फिर आपके सामने प्ले स्टोर पेज पर एप्प को इनस्टॉल करने का विकल्प आ जाएगा।
    • वहां आपको इंस्टाल पर क्लिक करना है एप्प इंस्टाल होने पर आप Panchayat Darpan App का इस्तेमाल कर सकते हैं।

      ग्राम पंचायत के ई-भुगतान आदेश की जानकारी चेक

      Panchayat Darpan पोर्टल पर ग्राम पंचायत के ई-भुगतान आदेश की जानकारी चेक करने के लिए सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं।

      • सबसे पहले Panchayat Darpan पोर्टल पर जाएँ।
      • होम पेज पर ग्राम पंचायत के ई-भुगतान आदेश की जानकारी पर क्लिक करें।
      • फिर आपके सामने खुले हुए नए पेज में पूछी गयी जानकारियों जैसे- जिला, जनपद, ग्राम पंचायत, ई-भुगतान नंबर, ई-भुगतान राशि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
        • उसके बाद जानकारी देखे विकल्प पर क्लिक कर दें।
        • फिर आपके सामने ग्राम पंचायत के ई-भुगतान सम्बन्धित जानकारी खुल जायेगी।

        ग्राम पंचायत को प्राप्त राशि की जानकारी

        ग्राम पंचायत के कामों के लिए सरकार द्वारा जो धनराशि दी जाती है उसकी जानकारी लेख में नीचे दी जा रही है। उम्मीदवार दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के ग्राम पंचायत को प्राप्त राशि की जानकारी देख सकते हैं।

        • सबसे पहले पंचायत दर्पण की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
        • होम पेज पर ग्राम पंचायत को प्राप्त राशि की जानकारी का ऑप्शन आएगा वहां क्लिक करें।
        • अब आपको खुले हुए पेज में जिला, जनपद, गांव के विकल्प को भर कर कैप्चा कोड भर कर जानकारी देखे पर क्लिक कर दें।


Leave a Reply

× How can I help you?