ekYojana

पंच परमेश्वर योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है। इस योजना के तहत राज्य के नागरिक पंचायत में किये गए कामों की जानकारी का पता लगा सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए पंचायत दर्पण पोर्टल को लॉन्च किया है। सभी उम्मीदवार अपने किये गए कामों की जानकारी Panchayat Darpan Portal की आधिकारिक वेबसाइट www.prd.mp.gov.in पर जा कर प्राप्त कर सकते हैं। इसके आलावा उम्मीदवार लेख के माध्यम से भी पोर्टल पर उपलब्ध लाभों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। panch parmeshwar Yojana सम्बन्धित अधिक जानकारी आर्टिकल में नीचे दी जा रही है। पंच परमेश्वर योजना सम्बन्धित पूरी जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।

पंच परमेश्वर योजना 

Panch Parmeshwar Yojana की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गयी है। इस योजना के माध्यम से राज्य के ग्राम पंचायतों में कार्य करने के लिए धनराशि प्रदान की जायेगी। पंच परमेश्वर योजना के तहत त्रिस्तरीय पंचायत-राज व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी इसके साथ पुलिया निर्माण, आँगनवाड़ी केन्द्र का निर्माण, पंचायत भवन का निर्माण, सार्वजनिक पार्क निर्माण,सामुदायिक शौचालय, आदि में इस धनराशि का प्रयोग कर सकते हैं। मध्य प्रदेश पंच परमेश्वर योजना सम्बन्धित अन्य जानकारी जैसे- Panchayat Darpan पोर्टल क्या है ? योजना के तहत कौन-कौन से कार्य किये जाते हैं, पंचायत दर्पण एप्प को कैसे डाउनलोड करें आदि आर्टिकल के माध्यम से विस्तार पूर्वक नीचे दिया जा रहा है। योजना व पंचायत दर्पण पोर्टल की पूरी जानकारी लेख में दी जा रही है।

Panch Parmeshwar Yojana in Hindi

योजना का नाम पंच परमेश्वर योजना
पोर्टल का नाम पंचायत दर्पण पोर्टल
विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
राज्य मध्य प्रदेश
लाभार्थी राज्य के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट www.prd.mp.gov.in

Panchayat Darpan क्या है ?

पंचायत दर्पण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लॉन्च किया गया पोर्टल है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक पंचायत में करवाए गए कामों की सूची, पंचायत में स्वीकृत कामों की सूची व कार्य के लिए सरकार द्वारा दिए गए बजट व सम्बन्धित जानकारी जैसे- ग्राम पंचायत में नर्माण कार्यों की जानकारी, योजना वार निर्माण कार्यों की जानकारी, कार्यों के प्रकार एवं स्थिति वार कार्यों के निर्माण की जानकारी, वेतन भुगतान की स्थिति आदि पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए हैं। पोर्टल पर दिए गए अन्य सुविधाओं की सूची लेख में नीचे दी गयी है।

पंच परमेश्वर योजना के तहत प्राप्त धन राशि

Panch Parmeshwar Yojana के माध्यम से ग्राम पंचायतों में मिलने वाली धनराशि की जानकारी आर्टिकल के माध्यम से नीचे दी जा रही है।

  • पंच परमेश्वर योजना के तहत जिस ग्राम पंचायत में 2 हजार तक की जनसंख्या है उन्हें 5 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।
  • और 2 हजार 1 से ले कर 5 हजार तक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायत को 8 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।
  • योजना के तहत पांच हजार 1 से ले कर दस हजार तक की जनसख्या वाले ग्राम पंचायतों को 10 लाख तक धन राशि कार्य निर्माण के लिए प्रदान की जायेगी।
  • जिन ग्राम पंचायतों में दस हजार से ज्यादा जनसंख्या है उनको 15 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।

मध्य प्रदेश Panchayat Darpan Portal के माध्यम से राज्य के लोग जिन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं उनकी जानकारी लेख में नीचे सूची के माध्यम से दी जा रही है।

ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण किये गए कार्यों की सूची कार्यों के प्रकार एवं स्थिति वार कार्यों के निर्माण की जानकारी
वेतन भुगतान की स्थिति योजना वार निर्माण कार्यों की जानकारी
ग्राम पंचायत में नर्माण कार्यों की जानकारी ई-भुगतान आदेश की स्थिति
निर्माण कार्यों की जानकारी मैप में जिले वार टैक्स कटौती एवं ईपीएफ भुगतान रिपोर्ट
कार्य वार टेक्स कटौती एवं कार्य वार वेतन भुगतान की स्थिति
ग्राम पंचायत द्वारा अपलोड किये गए कार्यों की जियो टैग फोटो की जानकारी ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही में स्वीकृत किये गए कार्यों की सूची
ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों से संबंधित रिपोर्ट कर्मचारियो की जानकारी हेतु उपलब्ध रिपोर्ट
नरेगा वेतन भुगतान रिपोर्ट ग्राम पंचायत एवं ग्राम से संबंधित रिपोर्ट

 



Leave a Reply

× How can I help you?