ekYojana

स्वराज पोर्टल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 अप्रैल 2020 को लॉन्च किया गया। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर की पंचायतों के मुखियाओं से सीधा संवाद कर रहे थे जिसमे उन्होंने स्वामित्व योजना की शुरुआत की इसके बाद ई ग्राम स्वराज एप्प लॉन्च किया। इस वेबसाइट और ऐप के माध्यम से पंचायती राज संस्थानों में ई-गवर्नेंस को मजबूत मिलेगी। बाद में यह पोर्टल और एप्प देशभर की पंचायतों का लेखाजोखा रखने वाला माध्यम बन जायेगा। इस पर ग्राम पंचायतों के विकास कार्यो की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। इस लेख में आप ई ग्राम स्वराज पोर्टल के बारे पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।

स्वामित्व योजना क्या है ?

इस योजना के जरिए गांवों में मौजूद जमीनों की ड्रोन मैपिंग होगी। जिससे गावों का विकास होगा और जमीनों के झगड़े भी पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। अभी इस योजना को ट्रायल के तौर पर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड और कर्नाटक समेत 6 राज्यों में लागू किया जाएगा। फिर आगे चलकर इसमें जरूरतों के हिसाब से बदलाव किये जायेंगे इसके बाद स्वामित्व योजना को पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।

ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है ?

पंचायतो का लेखा जोखा रखनेवाला यह ई स्वराज ऍप देशभर का पहला ऑनलाइन पोर्टल होगा। इसके माध्यम से भी देश के नागरिक अपनी पंचायत की सभी जानकारी ऑनलाइन देख पाएंगे। इसके लिए आपको ई ग्राम स्वराज App को डाउनलोड करना होगा और डाउनलोड करके इसका उपयोग कर सकते है। इस ऐप पर पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी और ग्राम पंचायत को किस योजना के लिए कितना बजट मिला है सारी जानकारी इस एप्प से उपलब्ध हो जाएंगी। सरकार का मानना है कि पोर्टल से सरकारी काम में पारदर्शिता आएगी प्रधानमंत्री ने कहा है कि eGramSwaraj से ग्राम सरपंचों को बड़ी शक्ति मिलने जा रही है। इस पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य केंद्रीकृत योजनाओं, प्रगति रिपोर्टिंग और कार्य-आधारित लेखांकन में पारदर्शिता लाना है।

Egramswaraj.Gov.In Highlights

आर्टिकल का नाम स्वामित्व योजना क्या है – E-Gram Swaraj App लिंक
साल 2023
योजना का नाम Swamitva Yojana
पोर्टल का नाम E-Gram Swaraj Portal
आधिकारिक वेबसाइट Egramswaraj.Gov.In

महत्वपूर्ण लिंक

योजना का नाम स्वामित्व योजना
E-Gram Swaraj App Link यहाँ क्लिक करें
official Website यहाँ क्लिक करें
Apply | login यहाँ क्लिक करें

स्वामित्व योजना के लाभ

  • स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ेगी जहाँ डिजिटलाइजेशन नहीं हुआ है।
  • इस योजना से किसी को भी अपनी जमींन का स्वामित्व प्रमाण पत्र हासिल करने में आसानी होगी।
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों से लोन लिया जा सकेगा।
  • भूमि का लेखाजोखा तैयार करने और डिजिटलाइजेशन करने में ड्रोन मैपिंग की जायेगी।
  • ग्रामीण इलाकों में भूमि को लेकर होने वाले आपसी झगड़े समाप्त हो जाएंगे।
  • स्वामित्व योजना का लाभ उन लोगों को अधिक होगा जिनके पास जमींन के कागजात नहीं हैं। इस योजना के जरिये उन लोगो को उनकी जमींन पर मालिकाना हक मिल पायेगा।

ई ग्राम स्वराज पोर्टल एप्प क्या है ?

पंचायती राज संस्थानों (PRI) में ई-गवर्नेंस को मजबूती देने के लिए पंचायती राज मंत्रालय ने यह eGram Swaraj पोर्टल बनाया है । eGramSwaraj और एप्प की शुरुआत ग्राम पंचायतों का डिजिटिलाइजेशन करने के लिए किया गया है | यही पोर्टल देश भर की पंचायतों का लेखा जोखा रखने वाला सिंगल सेंटर बन जायेगा। E-Gram Swaraj ऑनलाइन पोर्टल पंचायतों की जानकारी प्रदान की जाएगी जिससे ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी | इस पोर्टल के क्या लाभ हैं और इस पोर्टल का आप कैसे डाउनलोड करना है उसके बारे में हमने नीचे पूरी जानकारी उपलब्ध है। पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

eGramSwaraj एप्प /पोर्टल के लाभ

स्वामित्व योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को कौन-कौन से लाभ प्राप्त होते हैं। उसकी जानकारी आर्टिकल में नीचे दी गयी है। इसमें एप्प सम्बन्धित जानकारियां भी दी गयी हैं।

  • इस एप्प ,पोर्टल के जरिये ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग आसानी से की जा सकती है।
  • इस एप्प और पोर्टल से पंचायतो में चल रहे कार्यों की जानकारी कोई भी रख पायेगा ।
  • eGramSwaraj का एंड्रॉइड एप्प भी है इसको आप अपने मोबाईल में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • ई ग्राम स्वराज एप्प के माध्यम से पंचायत के कार्य योजना के मास्टर रोल आदि की जानकारी ऑनलाइन रहेगी।
  • देश की किसी भी किसी भी ग्राम पंचायत की जानकारी आपको किसी भी जगह आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
  • गांव से संबंधी सभी सेवाओं का लाभ अब सरपंच अपने पंचायत के तहत ही प्राप्त कर सकते है।
  • पोर्टल में सभी के लिए सार्वजानिक जानकारी को एकत्रित किया जायेगा जिसका लाभ सभी ग्रामवासी प्राप्त कर सकते है।
  • इस पोर्टल में जीपीडीपी में प्रस्तावित सभी गतिविधियों में किये गए खर्च का विवरण उपलब्ध किया जायेगा।
  • योजनाओं के पृथक्करण के लिए ब्लॉक् जिला स्तर के प्रतिनिधियों के पास सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

ई ग्राम स्वराज एप्प डाउनलोड कैसे करे ?

जो लाभार्थी स्वामित्व योजना का लाभ लेना चाहते हैं वे ई ग्राम स्वराज मोबाइल एप्प के माध्यम से भी योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को ई ग्राम स्वराज एप्प को डाउनलोड करना होगा। एप्प को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया आर्टिकल में नीचे दी गयी है सभी लाभार्थी लेख में दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के एप्प डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके फोन की स्क्रीन पर गूगल प्ले स्टोर एप्प खुल जायेगा।
  • यहां ई ग्राम स्वराज एप्प टाइप करके सर्च करना होगा।
  • अब आपकी मोबाईल स्क्रीन पर इस तरह का एप्प आएगा।
  • अब इसको डाउनलोड /इंस्टाल करने के लिए आपको Install का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही यह एप्प डाउनलोड होने लगेगा।
  • एप्प डाउनलोड होने के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते है।


Leave a Reply

× How can I help you?