ekYojana

संगठन से समृद्धि योजना एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ – ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा देश के ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली गरीब और सीमांत महिलाओं का सशक्तिकरण करने हेतु संगठन से समृद्धि योजना को आरंभ किया गया है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली गरीब और सीमांत महिलाओं को इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह के तहत सरकार द्वारा लाया जाएगा इससे देश की महिलाओ को रोजगार की प्राप्ति होगी। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की सालाना आय में भी इस योजना के माध्यम से वृद्धि होगी, आज के इस आर्टिकल में हम आपको Sangathan Se Samriddhi Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है।

संगठन से समृद्धि योजना 

देश की ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओ को लाभ प्रदान करने हेतु संगठन से समृद्धि योजना का आरंभ ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा किया गया है। इस योजना का लाभ राज्य की सीमांत ग्रामीण परिवार की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा, सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों में ग्रामीण महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य की सभी हितग्राही महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी, इसके साथ ही राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकेंगे। Sangathan Se Samriddhi Yojana के तहत देश की करीब 10 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 1,00,000 रुपए की वार्षिक आय का प्रावधान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हर एक महिला हेतु रखा गया है, इस योजना से महिलाओ की आय में बढ़ोत्तरी होगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

योजना का नाम संगठन से समृद्धि योजना
आरम्भ की गई ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी देश की महिलाएं
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन
उद्देश्य सीमांत ग्राम महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में शामिल करना
लाभ सीमांत ग्राम महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में शामिल किया जाएगा
श्रेणी केंद्रीय सरकारी योजनाएं
संगठन से समृद्धि योजना 2023 का उद्देश्य 

संगठन से समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह में देश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली सीमांत वर्ग की महिलाओं को शामिल करना है। इस योजना के आरंभ होने से देश की ग्रामीण इलाको में रहने वाली महिलाओ को रोजगार की प्राप्ति होगी, तथा वह महिलाऐं जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। Sangathan Se Samriddhi Yojana 2023 से देश की ग्रामीण महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा वह आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी, इससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

लाभ और विशेषताएं 
  • देश की ग्रामीण इलाको की महिलाओ को लाभ प्रदान करने हेतु Sangathan Se Samriddhi Yojana 2023 का आरंभ ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा जी के द्वारा किया गया है।
  • इस योजना का आरंभ देश की महिलाओ को लाभ प्रदान करने हेतु किया गया है, महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों में इस योजना के माध्यम से शामिल किया जाएगा।
  • स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आय में इस योजना के माध्यम से बढ़ोतरी करने हेतु विभिन्न योजनाओं का लाभ केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से उन सभी महिलाओ की सालाना आय 1 लाख रुपए की जाएगी, जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों की 10 करोड़ महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह के तहत जोड़कर लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में इस योजना को संचालित किया जाएगा, इससे सभी महिलाओ को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
  • इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ने वाली महिलाओं को संगठन से समृद्धि योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
  • महिलाओं की आर्थिक स्थिति इस योजना के माध्यम से बेहतर होगी, इसके अतिरिक्त सभी हितग्राही महिलाऐं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी।
  • सभी लाभार्थी महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी दैनिक जरूरतों की पूर्ति करने में सक्षम हो सकेंगी तथा अपने परिवार का भरण पोषण भी भली भांति कर सकेंगी।
    संगठन से समृद्धि योजना की पात्रता
    • इस योजना का लाभ प्राप्त  करने के इच्छुक नागरिको को भारत का मूल निवासी होंना अनिवार्य है।
    • सीमांत वर्ग के परिवारों की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है।
    • आवेदक महिला को गरीब वर्ग से होना चाहिए, तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
    • स्वयं सहायता समूह में शामिल महिलाएं भी संगठन से इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है।
      आवश्यक दस्तावेज 
      • निवास प्रमाण पत्र
      • आय प्रमाण पत्र
      • आवेदक का आधार कार्ड
      • वोटर आईडी कार्ड
      • राशन कार्ड
      • जाति प्रमाण पत्र
      • मोबाइल नंबर
      • पासपोर्ट साइज फोटो आदि
        संगठन से समृद्धि योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया 

        वह सभी नागरिक जो Sangathan Se Samriddhi Yojana के तहत आवेदन करना चाहते है, उन सभी नागरिको के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है:-

        • सबसे पहले आपको अपने पास के स्वयं सहायता समूहो से संपर्क करना है, इसके बाद स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत लाने के लिए आपका ऑफलाइन मोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
        • आपको आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा और उसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
        • अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वहीं जमा कर देना होगा जहां से आपने आवेदन फॉर्म प्राप्त किया है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से इस योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।


Leave a Reply

× How can I help you?