ekYojana

भारत सरकार अपने देश को और भी मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए बहुत सी योजनाओ का गठन करती रहती है, जिसका लाभ सभी वर्ग के नागरिको को होता है। देश की महिलाओ को आत्म निर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए इस नारी शक्ति पुरस्कार का शुभारम्भ किया है, जिसके माध्यम से औरतो की उपलब्धि को पहचान प्रदान करके उन्हे सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। Nari Shakti Puraskar 2023 के माध्यम से मिलने वाले आर्थिक पुरस्कार के ज़रिये महिलाएं अपने जीवन को बहतर और आसान कर सकेंगी। इस योजना का संचालन खुद केंद्र सरकार करेगी। इस नारी शक्ति पुरस्कार योजना के तहत सभी जानकारी उदेश्य, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है।

नारी शक्ति पुरस्कार

केंद्र सरकार द्वारा Nari Shakti Puraskar 2023 की शुरुआत उन महिलाओं के लिए की गई है, जो महिलाएं खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहती हैं। इस योजना के अंतर्गत जो महिलाएं अपनी संस्था में 5 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हैं, उन महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। नारी शक्ति पुरस्कार के तहत सभी पात्र औरतो को 200000 रुपए की धनराशि सहायता के रूप में दी जाएगी एवं एक सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। प्रतिवर्ष 8 मार्च को महिला दिवस पर लगभग 15 महिलाओ को इस योजना का लाभ देने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जाता है, इसमें प्रदान की जाने वाली धनराशि राष्ट्रपति जी द्वारा प्रदान की जाती है।

योजना का नाम नारी शक्ति पुरस्कार
आरम्भ की गई भारत सरकार द्वारा
वर्ष 2023 में
लाभार्थी भारत की महिलाएं
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना
लाभ महिलाओ को पुरस्कृत करना
श्रेणी केंद्र सरकारी योजनाएं

 उदेश्य 

नारी शक्ति पुरस्कार 2023 का मुख्य उदेश्य देश की पात्र औरतो को पुरस्कृत करके उन्हे आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे कि उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। इस योजना के माध्यम से सभी औरतो को समाज में अपनी एक पहचान बनाने का अवसर मिलेगा और इससे वह जीवन में कुछ करने के लिए प्रोत्साहित भी होंगी। यह नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओ की स्तिथि को बेहतर बनाने में भी अपना योगदान देगी। बहुत से युवा औरत को कम आंकते है और यह योजना  उनके लिए एक उदाहरण साबित होगी कि औरते भी समाज और राष्ट्रीय निर्माण कार्यो में अपना योगदान दे सकती है। Nari Shakti Puraskar 2023 योजना से मिलने वाली धनराशि की मदद से औरते अपनी आर्थिक स्तिथि में बहुत सुधार ला पाएगी एवं उन्हें जीवन यापन में भी आसानी होगी।

नारी शक्ति पुरस्कार के लाभ तथा विशेषताएं

  • सभी पात्र उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और उनका चयन 20 फरवरी तक किया जाएगा तथा उन्हें पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र एवं 2 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • इस राष्ट्रीय पुरस्कार के नामांकन के लिए राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, सम्बंधित केन्द्रीय मंत्रालयों या विभागों, गैर–सरकारी संगठनों जैसेकि एनजीओ, विश्वविद्यालयों या संस्थानों एवं पीएसयू आदि को भी आमंत्रण दिया जाता हैं।
  • राज्य में बाल लिंग अनुपात (सीएसआर) में सुधार करने वाले राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • यह नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं को सभी क्षेत्रों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने और पहचान दिलाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।
  • Nari Shakti Puraskar योग्य व्यक्तियों के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्थाओं को दिया जाता है। जिससे उन्हें और प्रोत्साहन मिल सके।
  • सरकार द्वारा निर्मित इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि 2 लाख रुपए रखी गई है एवं उन्हें प्रोत्साहन करने के लिए एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
  • हर साल लगभग 15 महिलाओं को इस नारी शक्ति पुरस्कार के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जिसकी मदद से वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन पाए ।
  • सभी पात्र औरतो के नाम की घोषणा 20 फ़रवरी को कर दी जाती है पर उनका सम्मान एवं उन्हे पुरस्कार 8 मार्च महिला दिवस के मौके पर प्रदान किया जाता है।
  • इस सराहनीये योजना की मदद से समाज में औरतो का सम्मान भी बढ़ेगा और उनकी स्तिथि में भी बहुत सुधार देखने को मिलेगा।
  • यह Nari Shakti Puraskar Scheme महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी एवं औरतो को किसी और पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

    आवश्यक दस्तावेज

    • आवेदक का आधार कार्ड
    • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • आयु का प्रमाण
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी

    नारी शक्ति पुरस्कार के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?

    आप दिए गए निम्न आसान से चरणों का पालन करके नारी शक्ति पुरस्कार के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-

    • सबसे पहले आपको नेशनल अवार्ड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित हो जाएगा।


Leave a Reply

× How can I help you?