ekYojana

महाराष्ट्र नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना एप्लीकेशन फॉर्म, उद्देश्य व लाभ – अपने राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु महाराष्ट्र सरकार द्वारा नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना को आरंभ करने की घोषणा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर की गई है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को प्रति वर्ष 6000 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। इस योजना को आरंभ करने की घोषणा मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा बजट 2023-24 पेश करने के दौरान की गई है, राज्य के 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।

नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा राज्य के किसानों को लाभ प्रदान करने हेतु 9 मार्च को वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना का आरंभ राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर किया जा रहा है, राज्य के सभी पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana के माध्यम से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि पात्र नागरिको को तीन सामान किस्तों में प्रदान की जाएगी। हितग्राही नागरिको के बैंक खाते में राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि को भेजा जाएगा, सरकार द्वारा 6900 करोड़ रुपए के बजट का निर्धारण इस योजना के संचालन हेतु किया गया है।

योजना का नाम नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना
आरम्भ की गई मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी महाराष्ट्र राज्य के किसान
आवेदन की प्रक्रिया जल्द जारी की जाएगी
उद्देश्य राज्य के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना
लाभ राज्य के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा
श्रेणी महाराष्ट्र सरकारी योजनाएं
नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना 2023 का उद्देश्य 

महाराष्ट्र नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी, इससे राज्य के सभी पात्र किसानो को बेहतर आजीविका प्राप्त हो सकेगी। इसके साथ ही राज्य के किसानो को सरकार द्वारा 1 रुपए प्रीमियम पर फसल का बीमा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसानों को केवल महाराष्ट्र सरकार द्वारा फसल बीमा के लिए बीमा प्रीमियम का 1 प्रतिशत देना होगा, इसके माध्यम से हर साल 3212 करोड़ रुपए का बोझ सरकारी खजाने पर पड़ेगा। Maharashtra Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana का लाभ प्राप्त करके राज्य के सभी किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होंगे।

नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं 
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मन निधि योजना की तर्ज कर Maharashtra Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana को आरंभ करने की घोषणा की गई है।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से हर साल 6000 रुपए की सहायता किसान परिवार को प्रदान की जाएगी।
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को राज्य सरकार द्वारा पात्र किसानो के बैंक खातों में भेजा जाएगा।
  • अब हर साल 12000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ महाराष्ट्र के किसानों को प्राप्त हो सकेगा, इस राशि में 50% हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा तथा 50% हिस्सा महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के किसानों को हर महीने इन दोनों योजनाओं के माध्यम से 1000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के सभी पात्र किसानो को तीन किस्तों में महाराष्ट्र नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना 2023 का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • किसानों के बैंक खाते में सरकार द्वारा हर तीन महीने में 2000 रुपए वितरित किए जाएंगे, इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के बीमा प्रीमियम का भुगतान भी किया जाएगा।
  • महाराष्ट्र राज्य के करीब 1.5 करोड़ किसान परिवारों को राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अलावा इस योजना के भली भांति संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 6900 करोड़ रुपए के बजट का निर्धारण किया गया है।
  • राज्य के सभी पात्र किसानो को आर्थिक संबल प्रदान करके इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, इसके अतिरिक्त हितग्राही किसानो के जीवन स्तर में इस  योजना के माध्यम से सुधार आएगा।
आवश्यक दस्तावेज 
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • जमीनी दस्तावेज
  • खेत का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि
    पात्रता मानदंड
    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
    • इस योजना के तहत केवल राज्य के किसान ही आवेदन कर सकते है।
    • राज्य के ऐसे किसान जिनके पास स्वयं की भूमि है, केवल वह ही इस योजना का लाभ  प्राप्त करने हेतु पात्र है।
    • आवेदक किसान को महाराष्ट्र के कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
    • इसके अतिरिक्त आवेदक व्यक्ति का बैंक खाता होना चाहिए और वह आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
      नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करें 

      राज्य के वह सभी नागरिक जो Maharashtra Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana के तहत आवेदन करना चाहते है, उन्हें इसके अंतर्गत आवेदन करने हेतु कुछ समय इंतजार करना होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा अभी केवल इस योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है, अभी इस  योजना को लागू नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा इस  योजना के तहत   आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को भी जारी नहीं किया गया है, जैसे ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की  जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा, तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचना प्रदान कर देंगे।



Leave a Reply

× How can I help you?