ekYojana

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म – हम सभी जानते है आज भी पूरे भारतवर्ष में बेटियों और बेटो में बहुत अंतर किया जाता है बेटियों को बेटो के समान अधिकार नहीं दिए जाते। राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार टाइम -टाइम पर लड़कियों के लिए नई-नई योजनाएं निकालती रहती है और लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देती है। हम आज आपको यहां ऐसी ही एक नई योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निकाली गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2023 को शुरू किया है। यह योजना लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ शुरुआत की गई है।

महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 2023

इस योजना की शुरुआत हिमाचल सरकार द्वारा राज्य की लड़कियों के लिए की गई है। वाल्मीकि परिवार की लड़कियों को महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जायेगा। उनके परिवार के सदस्य या खुद निचले स्तर पर काम करते होंगे। महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना के अंतगर्त लड़कियों को 9000 रूपये की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। सभी लड़किये जो मैट्रिक पास करने के बाद कॉलेज में प्रवेश लेना चाह रही हैं, इस योजना का लाभ ले सकती हैं Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana 2023 सरकारी कॉलेजों में ही नहीं बल्कि प्राइवेट कॉलेज में शिक्षा ले रही बालिकाओ के लिए भी है।

योजना का नाम Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana
आरम्भ की गई हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी वाल्मीकि परिवार की छात्राएं
पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन
छात्रवृत्ति की राशि 9000 रूपये सालाना
उद्देश्य शिक्षा हेतु आर्थिक मदद प्रदान करना
श्रेणी हिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/
हर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य
  • महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना को आरम्भ करने का राज्य सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य हिमाचल प्रदेश राज्य की वाल्मीकि परिवार की लड़कियों को अच्छी शिक्षा लेने के लिए आर्थिक मदद देना है। यह आर्थिक मदद बालिकाओ को आगे की शिक्षा में आने वाली परेशानियों को रोकने में आर्थिक सहायक होगी। राज्य की कोई भी वाल्मीकि लड़की अपनी उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार उन्हें आर्थिक मदद देगी।
  • वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना के तहत बालिकाओ को सशक्तिकरण का लाभ भी देगी।
  • इस योजना की पात्रता मानदंड केवल हिमाचल प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी ही इस योजना के अंतगर्त पंजीकरण कर सकते है।
  • योजना केवल लड़कियों के लिए ही निकाली है इसलिए कोई भी लड़का इस योजना के अंतगर्त लाभ नहीं ले सकता।
  • महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना के तहत पंजीकरण करने वाली बालिकाएं वाल्मीकि परिवार से होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतगर्त पंजीकरण करने के लिए आवेदनकरता छात्रा का पोस्ट मैट्रिक कोर्स में प्रवेश होना अनिवार्य है।
    महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 2023 आवश्यक दस्तावेज

    Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदन के समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

    • आधार कार्ड
    • आवेदक के माता पिता का पेशे का प्रमाण पत्र
    • छात्रा के बैंक का विवरण
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • पिछले वर्ष की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
    • हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट
    महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन

    महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से योजना के तहत आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों को ध्यान पूर्वक देखें।

    • सबसे पहले आपको नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा ।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “न्यू रजिस्ट्रेशन” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
    • यहां आपको बहुत से इंस्ट्रक्शंस दिखाई देंगे इन सब इंस्ट्रक्शंस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके बाद अंडरटेकिंग पर क्लिक कर दें।
    • अब आपको कंटिन्यू का बटन दबाना होगा और पंजीकरण फॉर्म आपके डिवाइस स्क्रीन पर खुल जाएगा।
    • इस फॉर्म में सारी जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर,  डेट ऑफ बर्थ, बैंक विवरण आदि सभी जानकारी दर्ज करे।
    • इसके बाद रजिस्टर का बटन दबाएं। अब आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा एक ओटीपी आएगा ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में भरनी है और सबमिट करें।
    • अब आपको आपका एप्लीकेशन आईडी नंबर तथा पासवर्ड प्राप्त होगा। अब आपको पोर्टल पर लोग इनके लिंक पर क्लिक कर देना है।
    • इसके बाद पिछले चरण में प्राप्त हुए आपके एप्लीकेशन आईडी तथा पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।
    • इसके बाद महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना को सिलेक्ट करें। पंजीकरण फॉर्म आपके डिवाइस स्क्रीन पर खुल जाएगा।
    • इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करे और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
    • अब इस फॉर्म में दर्ज करी गयी सारी जानकारी की ठीक से जांच कर ले और अंत में सबमिट का बटन दबाकर अपना यह फॉर्म सबमिट कर दें।


Leave a Reply

× How can I help you?