ekYojana

महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की गयी है। Vidhwa Pension Yojana के माध्यम से राज्य की सभी विधवा महिलाओं की आर्थिक सहायता करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा उन्हें वित्तीय धनराशि प्रदान की जाएगी। महिलाओं को पेंशन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 600 रूपए की धनराशि दी जाएगी राज्य में बहुत सी महिलाये ऐसी है जिनके पति के मृत्यु के बाद उनका कमाई का कोई साधन नहीं होता है। ऐसी महिलाओं की सहायता करने के लिए ही सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।

आर्थिक रूप से गरीब विधवा महिलाओं को अपने बच्चों और अपने भरण पोषण के लिए उन्हें पेंशन वित्तीय धनराशि की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2023 से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य की स्थायी नागरिक है तो आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। इस लेख में हम आपको महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बताएंगे। Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2023 से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे द्वारा दी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक और पूरा अंत तक पढ़िए।

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2023 क्या है ?

राज्य सरकार के द्वारा विधवा महिलाओं की सहायता करने के लिए और उन्हें जीवन में होने वाली आर्थिक परेशानियों की समस्या को दूर करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ किया गया है। Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2023 का लाभ राज्य की उन सभी विधवा महिलाओं को प्रदान की जाएगी जो आर्थिक रूप से बेसहारा और असहाय है। योजना के अंतर्गत विधवा महिला के अगर एक से अधिक बच्चे है तो उसे योजना के माध्यम से 900 रूपए की वित्तीय धनराशि प्रदान की जाएगी और यह लाभ उसको तब तक प्राप्त होगा जब तक उसके बच्चे 25 वर्ष के नहीं हो जाते है। अगर विधवा महिला का कोई बेटा नहीं और उसकी संतान सिर्फ लड़की है तो उसको योजना का लाभ मिलता रहेगा। महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला को आवेदन करना होगा।

लेख महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन
साल 2023
राज्य Maharashtra
केटेगरी पेंशन योजना
योजना का नाम विधवा पेंशन योजना
किसके द्वारा शुरू की गई महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य की समस्त आर्थिक रूप से असहाय विधवा महिलाये
उद्देश्य विधवा महिलाओ को पेंशन प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट mumbaisuburban.gov.in

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के लाभ

यहाँ हम आपको Maharashtra Vidhwa Pension Yojana से मिलने वाले लाभों के विषय में आपको कुछ जानकारी देने जा रहें है। आप नीचे दिए गए पॉइंट्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते है –

  • इस योजना का लाभ राज्य की सभी विधवा महिलाएं प्राप्त कर सकती है।
  • महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना का लाभ राज्य की उन सभी महिलाओं को दिया जायेगा जो आर्थिक रूप से असहाय और बेसहारा है।
  • इस सहायता राशि से महिला अपने बच्चे का भरण पोषण सरलता से कर सकती है।
  • सभी विधवा महिलाएं अपना जीवन बिना किसी आर्थिक समस्या के आसानी से व्यतीत कर सकती है।
  • उन्हें अपने जीवन में होने वाली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • सरकार के द्वारा दी जाने वाली पेंशन वित्तीय धनराशि को लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा।
  • योजना के तहत प्रतिमाह लाभार्थी महिला को 600 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • Maharashtra Vidhwa Pension Yojana के माध्यम से अगर विधवा महिला के एक से अधिक बच्चे है तो उसे योजना के अंतर्गत 900 रूपए की वित्तीय धनराशि प्रतिमाह प्रदान की जाएगी।
  • पेंशन योजना के माध्यम से विधवा महिलाये अपने परिवार का भरण पोषण और जरूरतों को पूर्ण कर सकती है।

    उद्देश्य

    महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य है की राज्य की विधवा महिलाओं को अपने परिवार के भरण पोषण करने के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े और वह अपने परिवार को दो वक्त की रोटी उपलब्ध करा सके,उसके लिए पेंशन योजना से मिलने वाली वित्तीय धनराशि से वह अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर पाए उसके लिए यह योजना जारी की गयी है। पति के मृत्यु होने के बाद विधवा महिलाओं के जीवन में कमाई का कोई साधन नहीं होता है उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो जाती है। वह अपने बच्चो की देखभाल भी सही ढंग से नहीं पाते है सभी समस्याओं का हल निकालने के महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ उपलब्ध कराया गया है। Maharashtra Vidhwa Pension Yojana राज्य की गरीब बेसहारा विधवा महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जायेगा।

    पेंशन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज़

    उम्मीदवारों को Maharashtra Vidhwa Pension Yojana का आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर आप विधवा पेंशन योजना के लिए फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है –

    • लाभार्थी महिला का आधार कार्ड
    • वोटर आईडी कार्ड
    • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
    • वार्षिक आय प्रमाण पत्र
    • जन्म प्रमाण पत्र
    • पति की  मृत्यु का प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • बैंक पासबुक विवरण
    • मोबाइल नंबर
    • पासपोर्ट साइज 2 फोटो

    विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र की पात्रता

    आवेदक महिलाओं को Maharashtra Vidhwa Pension Yojana का आवेदन करने से पहले कुछ पात्रता को पूरा करना होगा। इन पात्रता को पूरा करने के बाद ही आप योजना का आवेदन कर सकते है। ये पात्रता निम्न प्रकार है –

    • Maharashtra Vidhwa Pension Yojana के लिए वही विधवा महिलाये पात्र होगी जो महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होगी।
    • अगर विधवा महिला किसी अन्य प्रकार की पेंशन योजना का कोई लाभ प्राप्त कर रही है तो वह इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है।
    • सरकारी विभाग में कार्यरत विधवा महिलाओं को भी महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना से लाभान्वित नहीं किया जायेगा।
    • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिलाओं का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
    • परिवार की वार्षिक आय 21 हजार से अधिक होने पर महिला को योजना का कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा।
    • Maharashtra Vidhwa Pension Yojana के लिए पात्र 65 वर्ष से कम उम्र की महिलाएं होंगी।
    • राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओं को योजना का लाभ दिया जायेगा।

Maharashtra Vidhwa Pension Yojana में आवेदन ऐसे करे ?

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करके आप आसानी से Maharashtra Vidhwa Pension Yojana एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  • सबसे पहले लाभार्थी महिला को  ऑफिसियल वेबसाइट में विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट में विजिट करने के बाद आपकी स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • होम पेज ओपन हो जाने के बाद आपको फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा। जैसा नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
  • अब आपको इस ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको फॉर्म की लिस्ट दिखाई देगी।
  • लिस्ट में आपको Sanjay Gandhi Niradhar Scheme के विकल्प का चयन करना है।
  • चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन में फॉर्म खुल जायेगा।फॉर्म खुल जाने के बाद अब आप आसानी से यहाँ से एप्लीकेशन फॉर्म की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते है।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को दर्ज करना है जैसे आवेदक का नाम,पते से संबंधित जानकारी ,जन्मतिथि इत्यादि।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी करके फॉर्म के साथ अटैच करना है।
  • अब आपको तहसीलदार,कलेक्टर ऑफिस में जाकर अपने पेंशन योजना आवेदन फॉर्म को जमा करना होगा।
  • इस तरह से आपका आवेदन प्रकिया पूर्ण हो जाएगी और आप विधवा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर
    सकते है।


Leave a Reply

× How can I help you?