ekYojana

दोस्तों जैसा की आप जानते हैं की हमारे देश की केंद्र एवं राज्य सरकारें समय-समय पर महिलाओं के उत्थान के लिए ऐसी योजनाएं लाती रहती हैं जिससे समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले भेदभाव को कम किया जा सके। यदि महिलाएं शिक्षित और सशक्त होंगी तो हमारा देश और समाज दोनों ही विकास के पथ पर अग्रसर होंगे। सरकारें अपने-अपने स्तर पर यह प्रयास कर रहीं है महिलाओं को भी वही स्थान मिले जो पुरुषों को मिलते आया है। दोस्तों आज के आर्टिकल में हम आपको महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गयी महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

यह Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023 (एमकेएसवाई) राज्य में 11 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु शुरू की गयी है। चलिए अब आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं जानते हैं और समझते हैं की क्या है महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना और कौन इस योजना का लाभ उठाने के पात्र है।

योजना का नाम महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना (MKSY)
योजना से संबंधित राज्य महाराष्ट्र
विभाग महिला एवं बाल विकास
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन
योजना की लाभार्थी महाराष्ट्र राज्य की 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियाँ
योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य की किशोरियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना
योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट womenchild.maharashtra.gov.in
महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का ऑफिसियल नोटिफिकेशन यहाँ क्लिक करें

क्या है महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना ?

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना एक विकास योजना है जिसके तहत महाराष्ट्र राज्य सरकार राज्य के किशोरियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त होने की शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करेगी। योजना के अनुसार प्रशिक्षण का सारा खर्च महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा दिया जाएगा। दोस्तों आपको बता दें की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियां जो BPL राशन कार्ड धारक हैं योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकती हैं। राज्य सरकार का कहना है की यदि किशोरी को अच्छा पोषण, अच्छी शिक्षा मिलती है तो इससे किशोरी का स्वास्थ भी अच्छा होता है। किशोरी के स्वस्थ होने से उसका परिवार और देश दोनों ही समृद्ध, मजबूत और सक्षम होते हैं। यहाँ आपको बताते चलें की महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का सम्पूर्ण कार्यान्वयन राज्य सरकार के अंतर्गत कार्य करने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा किया जाएगा।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना की लाभ एवं विशेषताएं:

  • योजना के तहत बाल विवाह या अन्य कारणों से स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति किशोरियों को स्वास्थ शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान करना।
  • राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी स्तर पर आयोजित होने वाले “किशोरी मेलावा” एवं “किशोरी आरोग्य शिविर” जैसे कार्यक्रमों के तहत किशोरियों को आर्यन फोलिक एसिड की गोलियों के बारे में बताया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों के तहत किशोरियों को व्यक्तिगत एवं स्वछता का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • आपको बता दें की वर्तमान समय महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर, अकोला, औरंगाबाद, भंडारा, चंद्रपुर, धुले, हिंगोली, जलगांव, जालना, लातूर, नंदुरबार, उस्मानाबाद, परभणी, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सांगली, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, ठाणे, वर्धा, वाशिम में लागू है।
  • योजना के तहत राज्य सरकार किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करती है।
  • राज्य में जो लड़कियां किसी कारणवश बीच में ही अपनी स्कूल की पढ़ाई छोड़ चुकीं हैं उन्हें राज्य सरकार की तरफ से प्रतिवर्ष एक लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है साथ ही जो लड़कियां गरीबी रेखा से नीचे BPL परिवारों से आती हैं उनके भविष्य का सारा खर्च महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा उठाया जाता है।
  • योजना के तहत यह प्रावधान रखा गया है की जैसे ही किशोरी 6 वर्ष की आयु सीमा पार कर जाती है उसके बाद से किशोरी को स्वरोजगार के लिए राज्य सरकार की तरफ से प्रेरित किया जाएगा।
  • जिन किशोरियों की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच है उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कौशल (Skill) निर्माण (Development) का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
    MKSY हेतु आवश्यक पात्रताएं (Eligibility)
    • आवेदक किशोरी महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
    • प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदक किशोरी की उम्र 11 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • आवेदक किशोरी राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले BPL परिवार से होनी चाहिए।
    • योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदक किशोरी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

    यदि आप महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

    आवेदक किशोरी का आधार कार्ड आवेदक बेटी का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
    आवेदक किशोरी का BPL राशन कार्ड आवेदक किशोरी के स्कूल के शैक्षिक प्रमाण पत्र
    आवेदक किशोरी के स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (TC) आवेदक किशोरी का जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

    यदि आप योजना से संबंधित सभी पात्रताओं को पूरा करते हैं तो आप Maharashtra Kishori Shakti Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं हमने यहाँ आपको योजना की आवेदन प्रक्रिया के बारे स्टेप बाय स्टेप विस्तृत जानकारी दी है आप पढ़ सकते हैं –

    • दोस्तों किशोरी शक्ति योजना के आवेदन हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर विद्यालयी स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत किशोरियों का चयन किया जाएगा।
    • जो भी किशोरी योजना के तहत पात्र होंगी उनका नाम आंगनबाड़ी महिला के द्वारा चयनित कर महिला एवं बाल विकास विभाग के पास भेज दिया जायेगा।
    • विभाग द्वारा जांच में सही पाए जाने पर किशोरी को योजना के लिए पंजीकृत कर संबंधित लाभ प्रदान किये जाएंगे।
    • इस तरह से आप महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।



Leave a Reply

× How can I help you?