ekYojana

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के मेधावी छात्र छात्राओं के लिए Pratibha Kiran Yojana का शुभ आरंभ किया है। मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना के तहत मध्य प्रदेश के 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को सरकार द्वारा उनके आगे की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अर्थात जो भी बच्चे अपने 12वीं की कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर उत्तरण हुए हैं और ग्रेजुएशन करना चाहते हैं इस MP Pratibha Kiran Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा देखने को मिलता है कि एक बड़ी संख्या में छात्र गरीबी के कारण अपने आगे की पढ़ाई को जारी नहीं रख पाते हैं।

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना

मध्य प्रदेश में श्री शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए नई नई योजनाएं बनाती रहती है। इसी क्रम में इस बार मध्य प्रदेश सरकार ने 12वीं के बाद आर्थिक समस्या के चलते अपनी पढ़ाई छोड़ने वाले मेधावी छात्रों के लिए Pratibha Kiran Yojana का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार राज्य के मेधावी छात्र छात्राओं को आगे की शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करेगी। आज हम यहां आपको अपने इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। तो यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य से संबंध रखते हैं और आपने अभी 12वीं की कक्षा छे अंको से पास की है तो एक बार आपको MP Pratibha Kiran Yojana से जुड़ा यह लेख अवश्य पढ़ लेना चाहिए।

नाम MP Pratibha Kiran Yojana
आरम्भ की गई राज्य सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी मेधावी छात्र-छात्राएं
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य गरीब मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना
लाभ 4,000 रुपये की छात्रवृत्ति
श्रेणी मध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं

एमपी प्रतिभा किरण योजना के उद्देश्य

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की राज्य के उन सभी छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करना है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं, और जो शहरी परिवार की लड़की है। प्रतिभा किरण योजना का लाभ बालिकाओं को 12वीं 60% या उससे अधिक अंकों के साथ पास करने के बाद प्रदान किया जाएगा। राज्य में कई लड़कियां ऐसी पढ़ाई में अच्छी हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण वे उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं। इन सभी समस्याओं को बीच में रखकर राज्य में यह योजना शुरू की गई है। वार्षिक आधार पर, छात्रवृत्ति राशि रु। बालिकाओं को शिक्षा के लिए 5 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग की सभी प्रतिभाशाली लड़कियों को प्रदान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना के लाभ

  • राज्य के वह सभी मेधावी छात्र छात्राएं जो आर्थिक स्थिति के कारण अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देते हैं अब MP Pratibha Kiran Yojana के माध्यम से अपनी आगे की पढ़ाई को सुचारू रूप से जारी रख सकेंगे।
  • वह सभी छात्र जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल या सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं MP Pratibha Kiran Yojana का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना 2023 में आवेदन करने पर लाभार्थी मेधावी छात्रों को ₹4000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • आप किसी भी शासकीय मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, निजी क्षेत्र के चिन्हित किसी भी मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थान में प्रवेश प्राप्त करके Pratibha Kiran Yojana का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

    पात्रता मानदंड

    मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

    • केवल मध्य प्रदेश राज्य के निवासी ही मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना 2023 का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र का बारहवीं कक्षा उच्च अंको से उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
    • यह योजना केवल शहरी क्षेत्रों के छात्र छात्राओं के लिए ही उपलब्ध है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते।
    • केवल बीपीएल श्रेणी के तहत आने वाले गरीब परिवारों के मेधावी छात्र ही MP Pratibha Kiran Yojana का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

      आवश्यक दस्तावेज

      वह सभी छात्र जो Pratibha Kiran Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

      • आधार कार्ड
      • पहचान पत्र
      • आय प्रमाण पत्र
      • निवास प्रमाण पत्र
      • बैंक अकाउंट पासबुक
      • 10 वीं कक्षा मार्क शीट
      • 12 वीं कक्षा अंक पत्र
      • कॉलेज / विश्वविद्यालय से प्रवेश प्रमाण पत्र
      • मोबाइल नंबर
      • पासपोर्ट साइज फोटो

      मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना आवेदन प्रक्रिया

      यदि आप भी MP Pratibha Kiran Yojana के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

      • सबसे पहले आपको विद्यार्थी पोर्टल (State Scholarship Portal 2.0) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
      • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्टर योरसेल्फ के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
      • इस पेज पर आपको सत्र 2019-20 में नए पंजीकरण करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
      • इसके बाद घोषणा पत्र में दिए गए बॉक्स पर टिक करें और कंटिन्यू का बटन दबाएं। अब एक फॉर्म आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
      • इस फोन में अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और चेक एंड वेरीफाई का बटन दबाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
      • इस फॉर्म में मांगी गए सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करें। सभी जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
      • अंत में सम्मिट का बटन दबाकर अपना फॉर्म सबमिट कर दें और इस प्रकार आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


Leave a Reply

× How can I help you?