ekYojana

हर आपदा कुछ न कुछ सीख देकर जाती है। कोरोना भी हमें बहुत कुछ सिखाया और सीखा रहा है। इस कोरोना काल में सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों की पढाई का हो रहा है। कोरोना से बच्चे और बूढ़े दोनों ज्यादा प्रभावित होते हैं। अतः बच्चो को विद्यालय भेजना कही से भी उचित प्रतीत नहीं होता। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या उनकी पढाई की है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल किया है। बच्चो को घर पर ही शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु हमारा घर हमारा विद्यालय योजना शुरू किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चो को सुरक्षित शिक्षा उनके घर पर ही उपलब्ध कराना है। 6 जुलाई 2020 से आरम्भ होने वाली इस योजना का समय 10 बजे सुबह से रखा गया है। इसमें कक्षा 1 से 8 तक की पढाई करवाई जायेगी।

योजना का नाम हमारा घर हमारा विद्यालय
लागू होने की तिथि जुलाई 2020
लाभार्थी कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे
उद्देश्य अपने घर से ही शिक्षा ग्रहण करना
शिक्षा की विशेषता पढाई रेडियोटीवी और मोबाइल के माध्यम से।
मध्यप्रदेश हमारा घर हमारा विद्यालय योजना का उद्देश्य
  • कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की पढाई घर से ही करवाना।
  • भावनात्मक पारिवारिक पहल के द्वारा शिक्षा।
  • शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन, योगा एवं खेलकूद के द्वारा बच्चो का सर्वांगींग विकास।
  • कोरोना काल में वायरस मुक्त शिक्षा तथा सामाजिक दूरी (Social Distance) को बनाये रखते हुए अबाध रूप से बच्चो की पढाई जारी रखना।
    मध्यप्रदेश हमारा घर हमारा विद्यालय योजना का लाभ
    • इस योजना का लाभ कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा।
    • घर पर ही स्कूली वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
    • लॉक डाउन में भी पढाई प्रभावित नहीं होगी।
      मध्यप्रदेश हमारा घर हमारा विद्यालय योजना की मुख्य बातें
      • 6 जुलाई 2020 से हमारा घर हमारा विद्यालय योजना 2020 की शुरुआत हुई।
      • 1 से 4 जुलाई के बीच बच्चों का किताब-कॉपी का वितरण किया गया।
      • विद्यालय की पढाई घर पर ही।
      • सुबह 10 बजे क्लास घण्टी अथवा थाली बजाकर शुरू होगा।
      • कक्षा 1-1 घण्टे की होगी। 1 बजे कक्षा घण्टी या थाली बजाकर समाप्त किया जाएगा।
      • सोमवार से शुक्रवार तक अध्ययन एवं शनिवार को मस्ती के पाठशाला के अंतर्गत मनोरंजन।
        हमारा घर हमारा विद्यालय (कक्षा 1 से 8) समय सारणी :
        समय गतिविधि
        प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक अकादमिक
        शाम 4 बजे से 5 बजे तक खेल, कला एवं मनोरंजन
        रात्रि 7 बजे से 8 बजे तक कहानी सुनना एवं कहानी रचना
        प्रत्येक शनिवार शाम 4 से 5 बजे तक मस्ती का पाठशाला
        • अविभावकों के सहयोग से छात्र अपने घर पर ही किसी नियत के कक्ष/स्थान पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे थाली या घण्टी बजाकर कक्षा को शुरू और 1 बजे दिन में घण्टी थाली बजाकर कक्षा का सामापन करना।
          शिक्षक की जिम्मेदारियां :
          • हर सप्ताह यह सुनिश्चित करना कि बच्चों का साप्ताहिक कार्य हो गई है। इस योजना में खाली दिन संशोधन दिवस होंगे।
          • प्रतिदिन अपने विद्यालय के कम से कम 05 छात्रों से मोबाइल पर चर्चा कर शिक्षण प्रक्रिया पर जानकारी लेकर आवश्यक सुझाव देना और रिकॉर्ड करना।
          • स्कूल के समय में प्रतिदिन मोहल्ले में जाकर कम से कम 05 छात्रों का वर्कशीट, हिंदी, अंग्रेजी का लेखन तथा मौखिक गणित का आकलन कर फीडबैक देना।
          • अवलोकन के समय बच्चों की समस्याओं को सुनके उनका समाधान करना।
          • शिक्षकों को राज्य से जोड़ने के लिए M shiksha ऐप पर एक नया मॉडल शिक्षा सेतु आया है।


Leave a Reply

× How can I help you?