ekYojana

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा लखपति दीदी योजना 2024 को आरंभ करने की घोषणा अंतरिम बजट में की गई है, इस योजना का आरंभ देश की महिलाओं को समाज, देश में समृद्ध बनाने और महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु किया गया है। सभी हितग्राही महिलाएं इस योजना के माध्यम से खुद का कारोबार कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेगी, सभी पात्र महिलाओ को इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

लखपति दीदी योजना

इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री जी के द्वारा आम बजट 2024 को जारी करने के दौरान की गई है, इस योजना के तहत सरकार द्वारा 1 करोड़ लखपति दीदी  को बढ़ावा देते हुए उनकी संख्या  को 3 करोड़ तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। Lakhpati Didi Yojana के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता से सभी हितग्राही महिलाएं खुद का कारोबार शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकती है। इस योजना के संबंध में राजस्थान के मुख्यमंत्री जी के द्वारा घोषणा की गई है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश भर में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

योजना का नाम लखपति दीदी योजना
आरम्भ की गई केंद्र सरकार द्वारा
वर्ष 2024
लाभार्थी देश की महिलाएं
आवेदन की प्रक्रिया जल्द जारी की जाएगी
उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना
लाभ महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जाएगा
श्रेणी केंद्रीय सरकारी योजनाएं

उद्देश्य 

लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य देश की 3 करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षित करना और उन्हें कारोबार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। सरकार द्वारा इस योजना का आरंभ गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तिकरण के मिशन के तौर पर किया गया था, प्रति वर्ष 1 लाख रुपये से अधिक कमाई का लक्ष्य इस योजना के तहत देश की प्रशिक्षित महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है। पहले देश की 2 करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य Lakhpati Didi Yojana निर्धारित किया गया था, लाभ और विशेषताएं
केंद्र सरकार द्वारा देश की सभी पात्र महिलाओ को लखपति दीदी योजना के माध्यम से अपना कारोबार आरंभ करने हेतु 5 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया जाता है।
इस योजना के माध्यम से करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को साल 2025 तक केंद्र सरकार द्वारा लखपति बनाने का प्रयास किया जाएगा।
भारी मात्रा मे महिलाओ को इस योजना के माध्यम से लाभ प्रदान करने हेतु फाइनेंशियल नॉलेज से महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल लिट्रेसी वर्कशॉप्स को संचालित किया जाता है, इसके माध्यम से नागरिको को बजट, सेविंग, इन्वेस्टमेंट जैसी चीजों की जानकारी प्रदान की जाती है।
सभी हितग्राही महिलाओ को Lakhpati Didi Yojana 2024 के माध्यम से सेविंग्स के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और इसके लिए उन्हें इंसेटिव्स भी प्रदान किया जाता है।
इसके अतिरिक्त सभी पात्र महिलाओ को इस योजना के माध्यम से माइक्रो-क्रेडिट सम्बंधित सुविधाएं प्रदान की जाती है, इससे महिलाओ को छोटे ऋण की प्राप्ति होती है।
महिलाओ को इस योजना के माध्यम से फाइनेंशियल सुरक्षा भी प्रदान की जाती है, इसके लिए किफायती बीमा कवरेज दिया जाता है।

 पात्रता 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को महिला होना चाहिए।
  • महिला  की आयु 18 साल या  इससे अधिक  होनी चाहिए।
  • परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा सरकारी नौकरी नहीं की जा रही हो।
  • इसके अतिरिक्त परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज 

  • इनकम सर्टिफिकेट
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • ईमेल आईडी आदि

लखपति दीदी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 

वह सभी नागरिक जो Lakhpati Didi Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, उन सभी नागरिको के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है: –

  • सबसे पहले आपको लखपति दीदी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लखपति दीदी योजना-आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर एप्लिकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • यहां आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, जिसके बाद आपको आपके ऑनलाइन एप्लीकेशन  की रसीद  मिल जायेगी जिसे आपको प्रिंट आउट निकाल लेना है।


Leave a Reply

× How can I help you?