ekYojana

स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा भौतिक और आर्थिक प्रगति के आधार पर प्रोत्साहित करने हेतु राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से चिकित्सा संबंधी सुविधाएं राज्य के सभी नागरिको को बेहतर ढंग से प्राप्त हो सकेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana 2022 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को किस आधार पर सम्मानित किया जाएगा, तथा उनका चुनाव किस प्रकार किया जाएगा आदि।

झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी बनाने के लक्ष्य से झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग झारखंड के सहयोग से Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana का विकास किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे कर्मचारी जिनके द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रखंड राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाता है, उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को सम्मानित करके उन्हें प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा, इसके माध्यम से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धि में बेहतरी हो सकेगी। राज्य के सभी नागरिको को झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना 2022 के माध्यम से मूलभूत चिकित्सा संबंधी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

योजना का नाम स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना
आरम्भ की गई झारखंड सरकार द्वारा
वर्ष 2022
लाभार्थी झारखंड राज्य के स्वास्थ्य कर्मी
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करना
लाभ स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा
श्रेणी झारखंड सरकारी योजनाएं

झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का उद्देश्य

झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु सम्मानित करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के वह सभी कर्मियों और कर्मी दल जिनके द्वारा झारखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रखंड राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाता है, उन्हें सम्मानित करके प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा आरंभ Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana के माध्यम से राज्य के नागरिकों को बेहतर मूलभूत चिकित्सा संबंधी सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी।

स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana का आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर  झारखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को झारखंड सरकार द्वारा सम्मानित करके उनका प्रोत्साहन बढ़ाया जाएगा।
  •  झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना 2022 के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों का आकलन भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धि के आधार पर किया जाएगा।
  • राज्य एवं जिला स्तर पर पारदर्शिता प्रक्रिया एवं वस्तुपरक आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों हेतु निर्धारित की गई चयन प्रक्रिया  स्वीकार किया जाएगा।
  • झारखंड राज्य के जिलों को इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों का चुनाव करने हेतु तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा।
  • राज्य में स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं बेहतर ढंग से होंगे तथा सभी स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहित होकर अपने कार्य को और अच्छे तरीके से निभाएंगे।

    झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के तहत आवेदन कैसे करे 

    झारखंड सरकार द्वारा राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने हेतु Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana का आरंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के जिलों को तीन श्रेणियों विभाजित करके स्वास्थ्य कर्मियों का चुनाव किया जाता है, इसके बाद उनको प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा अभी केवल झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना 2022 को आरंभ करने की घोषणा की गई है, इसीलिए सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने से सम्बंधित जानकारी को भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। झारखंड सरकार द्वारा जैसे ही इस योजना के तहत आवेदन करने से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजानिक किया जाता है तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के मध्यान सूचित कर देंगे।



Leave a Reply

× How can I help you?