ekYojana

हिमाचल प्रदेश राज्य के गरीब परिवारों को गंभीर बीमारी के समय वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश सहारा योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिको को हर महीने आर्थिक सहायता इलाज करवाने हेतु प्रदान की जाती है, इससे राज्य के सभी गरीब नागरिक अपनी गंभीर बीमारी का अच्छे से इलाज करवाने में सक्षम हो सकेंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको HP Sahara Yojana से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे है,

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 9 फरवरी को हिमाचल प्रदेश सहारा योजना का आरंभ अपने राज्य के गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिको को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु किया गया है। इस योजना के अंतर्गत वर्तमान समय में 3000 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिको को 48000 रुपए वार्षिक इलाज करवाने के लिए प्रदान किए जाते है। इसके अतिरिक्त पैरालिसिस, पार्किंसंस, कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया एवं रीनल फेल्योर जैसी विशिष्ट गंभीर बीमारियों को इस योजना के तहत कवर किया जाएगा।

उद्देश्य 

सहारा योजना हिमाचल प्रदेश का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब नागरिको को उनकी गंभीर बीमारी के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना है। बहुत बार ऐसा देखा गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से गरीब नागरिक अपनी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करवा पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार इस योजना का आरंभ किया गया है, इस योजना के तहत प्रति माह सभी पात्र नागरिको को 3000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश सहारा योजना
आरम्भ की गई हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिक
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन/ऑनलाइन
उद्देश्य गरीब नागरिको को उनकी गंभीर बीमारी का इलाज करवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ गरीब नागरिको को उनकी गंभीर बीमारी का इलाज करवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
श्रेणी हिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं

लाभ और विशेषताएं 

  • अपने राज्य के गरीब नागरिको को गंभीर बीमारी के समय आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा Himachal Pradesh Sahara Yojana 2023 का आरंभ किया गया है।
  • गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिको को इस योजना के माध्यम से उपचार करने के लिए 3000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रति माह प्रदान की जाती हैं।
  • इसके अतिरिक्त सभी पात्र हितग्राहियो को इस योजना के अंतर्गत पहले 2000 रुपए की राशि हर महीने प्रदान की जाती थी।
  • सरकार द्वारा पैरालिसिस, पार्किंसंस, कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफिलिया, थैलेसीमिया एवं रीनल फेल्योर जैसी विशिष्ट गंभीर बीमारियों के लिए यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • इसके साथ ही सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में आर्थिक सहायता की धनराशि राज्य सरकार द्वारा वितरित की जाएगी।
  • हिमाचल प्रदेश के गंभीर बीमारी से जूझ रहे नागरिक हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2023 के अंतर्गत लाभ प्राप्त करके अपना लंबे समय तक अच्छे से उपचार करवाने में सक्षम हो सकेंगे।

     पात्रता 

    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
    • राज्य के ऐसे नागरिक जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के है, केवल वही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
    • सभी स्रोतों से आवेदक रोगी की वार्षिक आय 4 लाख रुपए से अधिक की नहीं होनी चाहिए।
    • इसके साथ ही आवेदक गंभीर बीमारी से पीड़ित है, इस बात की पुष्टि भी आवेदक द्वारा की जानी चाहिए।

      आवश्यक दस्तावेज 

      • राशन कार्ड
      • ट्रीटमेंट रिकॉर्ड
      • बैंक खाता विवरण
      • बीमारी का प्रमाण पत्र
      • आधार कार्ड
      • परिवार का आय प्रमाण पत्र
      • जन्म प्रमाण पत्र
      • निवास प्रमाण पत्र
      • पासपोर्ट साइज फोटो आदि

        हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 2023 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करें 

        हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा HP Sahara Yojana 2023 के तहत आवेदन की प्रक्रिया को ऑफलाइन रखा गया है, इसके अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन अपने सहायकों के साथ मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इसके साथ एक अभियान का आरम्भ ही इस योजना को लोकप्रिय बनाने हेतु किया जाएगा, इस अभियान के अंतर्गत राज्य के लाभार्थियों की पहचान मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही  निर्धारित औपचारिकताओं के साथ उनकी सहायता भी सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा की जाएगी।



Leave a Reply

× How can I help you?