ekYojana

राज्य की महिलाओं को लाभ प्रदान करने हेतु 20 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना को आरंभ किया गया है। राज्य की सभी पात्र और योग्य महिलाओं को बैंकों के माध्यम से लोन की सुविधा खुद का व्यवसाय आरंभ करने हेतु इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य की हितग्राही महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त होगी,

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना

राज्य की महिलाओं को आर्थिक लाभ प्रदान करने हेतु 20 जुलाई 2023 को हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना का आरंभ ख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा किया गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस योजना के माध्यम से पहल की गई है। इसके माध्यम से महिलाओ को बैंकों द्वारा ऋण की सुविधा  रोजगार शुरू करने, आजीविका की गतिविधियों को आरंभ करने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने हेतु प्रदान की जाएगी।

इस योजना के माध्यम से सभी पात्र महिलाओं को कोलेटरल फ्री ऋण प्रदान किया जाएगा, इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाली सभी महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी। इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली लाभ की राशि को सरकार द्वारा हितग्राही महिला के बैंक खाते में भेजा जाएगा, वह सभी महिलाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है,

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना
आरम्भ की गई हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
उद्देश्य महिलाओं को ऋण की सुविधा प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
लाभ महिलाओं को ऋण की सुविधा प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा
श्रेणी हिमाचल प्रदेश सरकारी योजनाएं

उद्देश्य 

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु उन्हें ऋण की सुविधा प्रदान करना है। इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य की सभी पात्र महिलाएं अपने दिन प्रतिदिन की जरूरतों और अपने परिवार वालो का पालन पोषण करने में सक्षम हो सकेगी। इसके अतिरिक्त वह महिलाएं जो अपना व्यवसाय आरंभ करना चाहती है, Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana 2023 के माध्यम से उन्हें ऋण प्राप्त करने हेतु अपनी संपत्ति को गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा सभी महिलाओ को कोलेटरल फ्री लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं 

  • राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana को आरंभ किया गया है।
  • हिमाचल प्रदेश राज्य की महिलाओ को ऋण की सुविधा व्यवसाय आरंभ करने हेतु इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी, व्यवसाय आरंभ कर महिलाएं अपनी दैनिक ज़रूरतों की पूर्ति तथा अपने परिवार का पालन पोषण करने में सक्षम हो सकेगी।
  • इसके अंतर्गत 21,000 रुपए से लेकर 1,01,000 रुपए तक का ऋण राज्य की पात्र महिलाओ को इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
  • सभी पात्र और योग्य महिलाओ को राज्य के सहकारी बैंकों द्वारा ही इस योजना के माध्यम से ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा सभी हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में इस योजना के माध्यम से  प्रदान की जाने वाली लाभ की राशि को भेजा जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त वह महिलाएं जो अपना व्यवसाय करने हेतु ऋण प्राप्त करना चाहती है, उन्हें ऋण प्राप्त करने हेतु अपनी संपत्ति को गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना 2023 के माध्यम से महिलाऐं संपार्श्विक मुक्त ऋण प्राप्त कर आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी।
  • सही हितग्राही महिलाओं को इस योजना के माध्यम से प्राप्त किए गए ऋण पर केवल 8.51 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करना होगा।
  • बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म, जाति की महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा ऋण का लाभ प्रदान किया जाएगा, इसके साथ ही राज्य की अन्य महिलाएं भी इस योजना के माध्यम से खुद का व्यवसाय करने हेतु प्रोत्साहित होंगी।
  • वह सभी महिलाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इसके अंतर्गत आवेदन करना चाहती है, उन सभी महिलाओं के द्वारा ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।

    पात्रता 

    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
    • राज्य की केवल महिलाओ को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
    • आवेदक महिला का बैंक खाता हिमाचल प्रदेश राज्य के सहकारी बैंक में होना आवश्यक है।
    • इसके अतिरिक्त आवेदक  महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

      आवश्यक दस्तावेज 

      • राशन कार्ड
      • बैंक खाते में
      • मोबाइल नंबर
      • आधार कार्ड
      • निवास प्रमाण पत्र
      • आय प्रमाण पत्र
      • पासपोर्ट साइज फोटो आदि

        HP Sashakt Mahila Rin Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

        वह सभी महिलाएं जो Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है, उन सभी महिलाओ के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है:-

        • सबसे पहले आपको HPSCB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
        • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लोन्स के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
        • अब आपको इसमें से HP Sashakt Mahila Rin Yojana के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा।
        • आवेदन फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण जैसे- आपका नाम,पता, जिला, तहसील, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर आदि दर्ज कर देना है।
        • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है, अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
        • उसके पश्चात आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा, इसके सत्यापन के बाद आपने जितने लोन के लिए आवेदन किया होगा उतनी राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
        • इस प्रक्रिया का पालन करके आप Himachal Pradesh Sashakt Mahila Rin Yojana 2023 के तहत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।


Leave a Reply

× How can I help you?