ekYojana

हरियाणा महिला समृद्धि योजना की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा की गयी है। इस योजना का लाभ हरियाणा की महिलाओं को दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण राशि प्रदान करना है। आप की जानकारी के लिए बता दें कि योजना का लाभ उन्ही उम्मीदवारों को दिया जाएगा जो अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होंगी। हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए सिर्फ हरियाणा की महिला उम्मीदवार ही योजना के प्राप्त होंगे। आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की कैसे आप योजना में आवेदन कर सकते हैं और Mahila Samridhi Yojana से जुडी अन्य जानकारी भी आपसे साझा करेंगे। कृपया अधिक जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2023

Mahila Samridhi Yojana में जो इच्छुक महिलाएं है उन्हें अपने रोजगार शुरू करने हेतु हरियाणा सरकार 60 हजार तक की सहायता राशि प्रदान कर रही है। ये सहायता उम्मीदवार को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (HSFDC) विभाग द्वारा दी जाएगी। ये ऋण अनुसूचित जाति की महिलाओं को वार्षिक ब्याज दर 5 प्रतिशत से दिया जाता है। इसके साथ ही जो महिला आवेदनकर्ता बीपीएल कार्ड धारक होगी या गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रही है, उसे योजना के अंतर्गत दस हजार तक की अनुदान राशि मुहैया कराई जायेगी।

विभाग द्वारा जो भी लोन राशि दी जाएगी वो महिलाओं के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। इसके लिए महिलाओं के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए। इसके साथ ही आपका बैंक अकाउंट आधार नंबर से लिंक होना चाहिए। कृपया ध्यान दें जो सामान्य वर्ग की महिलाएं होंगी उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। हरियाणा महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए एससी केटेगरी की उम्मीदवार महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकती है।

योजना का नाम हरियाणा महिला समृद्धि योजना
किसके द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
विभाग हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम
ऋण राशि 60 हजार
अनुदान राशि 10 हजार तक अनुदान राशि
ब्याज दर वार्षिक 5 प्रतिशत
लाभार्थी राज्य की SC वर्ग की महिलाये
उद्देश्य रोजगार के अवसर प्रदान करना
वर्तमान वर्ष 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट saralharyana.gov.in

Mahila Samridhi Yojana, Haryana में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • उम्मीदवार महिला का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • मोबाइल नंबर
  • हरियाणा का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
    हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता यहाँ जानें
    • उम्मीदवार महिलायें एससी वर्ग की होनी चाहिए।
    • आवेदनकर्ता महिला की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
    • महिला की आयु 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए।
    • Haryana Mahila Samridhi Yojana में उम्मीदवार सिर्फ महिला हो सकती है। पुरुष वर्ग इसके लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
    • महिलाएं हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए।
    • महिला के पास अपना स्वयं का अकाउंट नंबर होना चाहिए। जो आपके आधार से लिंक हो ।

Haryana Mahila Samridhi Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ केवल हरियाणा की महिलाएं ले सकते हैं।
  • स्कीम की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने की है।
  • हरियाणा महिला समृद्धि योजना को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम द्वारा चलाया जाएगा।
  • योजना की शुरुआत होने से महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार लाभ प्राप्त होने पर अन्य लोगो को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकती है।
  • इससे हरियाणा की महिलाओं की स्थिति में सुधार आएगा। जिससे की वे आत्मनिर्भर बनेगी।
  • Haryana Mahila Samridhi Yojana के अंतर्गत वार्षिक ब्याज दर पर महिलाओं को पांच प्रतिशत ब्याज दर पर 60 हजार रूपये का ऋण दिया जाएगा।
  • इसके साथ ही जो महिलाएं बीपीएल कार्ड धारक होंगी उन्हें दस हजार तक अनुदान राशि दी जाएगी।
  • Haryana Mahila Samridhi Yojana में सिर्फ अनुसूचित जाति की महिलाएं ही आवेदन के पात्र होंगी।
  • आप बैंक से ऋण लेकर अपना छोटा व्यवसाय खोल सकते हैं जैसे- चाय की दुकान, कपड़ों की दुकान, सब्जियों की दुकान आदि व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
  • जो महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छा अवसर होगा जिससे की अपनी आर्थिक आवश्यकताएं पूरी कर सकते हैं।

    महिला समृद्धि योजना के लिए लाभार्थी

    Haryana Mahila Samridhi Yojana के अंतर्गत लाभार्थी उम्मीदवार महिला को निम्नलिखित व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण राशि दी जाएगी।

    • बुटीक
    • डेयरी फार्मिंग
    • चूड़ी की दुकान
    • कॉस्मेटिक की दुकान
    • सिलाई की दुकान
    • टोकरी बनाना
    • चाय की दुकान
    • पापड़ बनाना
    • कपड़े की दुकान
    • ब्यूटी पार्लर
    • कोई अन्य व्यवहार्य व्यवसाय
      उद्देश्य

      जैसे की आप जानते हैं कि सरकार द्वारा ऐसे कई योजनाओं को शुरू किया जाता है जिससे की महिलाओं का विकास हो और वे अपनी आर्थिक स्थिति को सही कर सके। हरियाणा में ऐसे कई सारी महिलाएं जिससे की वे अपना स्वरोजगार शुरू करना चाहती हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते उनके पास अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसे नहीं होते हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा इन महिलाओं की मदद करने के उद्देश्य से हरियाणा महिला समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। जिससे की वे विभाग से ऋण प्राप्त करके अपना कोई छोटा-मोटा उद्योग शुरू कर सके। जिसमें हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति की महिलाओं को साठ हजार पर वार्षिक 5 प्रतिशत के ब्याज दर पर ऋण (महिला समृद्धि योजना लोन) मुहैया कराया जाएगा। इस योजना से महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

      हरियाणा महिला समृद्धि योजना में ऑफलाइन आवेदन ऐसे करें

      जो उम्मीदवार हरियाणा समृद्धि योजना में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको पहले अपने निकट के जीएसटी सुविधा केंद्र में जाना होगा। आप अपने साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेज भी ले जाएँ। उसके बाद आपको सीएससी संचालक से एप्लिकेशन फॉर्म आवेदन करने के लिए कहना होगा। जिसके बाद आप सभी दस्तावेज संचालक के पास दे दें। आपको आवेदन करने के बाद कुछ शुल्क भी जमा करना होगा। इसके बाद आप आवेदन फॉर्म की एक फोटो कॉपी निकाल के अपने पास रख लें। इस प्रकार आपका ऑफलाइन मोड़ में आवेदन हो जाएगा।

      हरियाणा महिला समृद्धि योजना ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

      जो महिलाएं उम्मीदवार योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं जिससे की आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

      • सबसे पहले उम्मीदवार हरियाणा महिला समृद्धि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
      • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। इस होम पेज में आपको New User? Register Here का लिंक दिखाई देगा आप इस लिंक पर क्लिक करें।
      • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदन फॉर्म (Mahila Samridhi Yojana Registration Form) खुल जाएगा।
      • आपको इसमें जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पासवर्ड, राज्य सभी जानकारी दर्ज करनी होगी। उसके बाद आपको नीचे एक कैप्चा कोड दिया होगा उसे दर्ज करें और वैलिडेट के बटन पर क्लिक कर दें।
      • इसके बाद आप वापस होम पेज पर जाकर लॉगिन करें। लॉगिन करने के लिए आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
      • फिर आपकी स्क्रीन पर सभी योजना (महिला विकास योजना स्कीम) से जुड़े लिंक आ जायेंगे आपको हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
      • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर हरियाणा महिला समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र आ जाएगा।
      • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
      • आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन फॉर्म को सब्मिट करना होगा।
      • इस प्रकार आप ऑनलाइन योजना में अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।


Leave a Reply

× How can I help you?