ekYojana

राज्य के मत्स्य पालन रोजगार से जुड़े किसानों, समूहों, संगठनों एवं संस्थाओ के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने हेतु मत्स्य विकास पुरस्कार योजना का आरंभ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना के माध्यम से 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मत्स्य पालन रोजगार से जुड़े नागरिको को पुरस्कार के रूप में प्रति वर्ष प्रदान की जाएगी। राज्य के वह सभी नागरिक जो इस साल इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना

इसके अतिरिक्त राज्य के मत्स्य पालन का कार्य करने वाले नागरिको को प्रोत्साहित करने और आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस योजना का आरंभ किया गया है। मछली पालन रोजगार से जुड़े नागरिको को इस योजना के माध्यम से 100000  रुपए की राशि पुरुस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। किसी भी व्यक्ति,संगठन, समुदाय या संस्था द्वारा पुरस्कार राशि प्राप्त करने हेतु इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है,

योजना का नाम मत्स्य विकास पुरस्कार योजना
आरम्भ की गई छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा
वर्ष 2024
लाभार्थी राज्य के सभी मछली पालक किसान, संस्था, समुदाय एवं संगठन
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन
उद्देश्य मछली पालन रोजगार से जुड़े लोगों को पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ मछली पालन रोजगार से जुड़े लोगों को पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
श्रेणी छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाएं

उद्देश्य 

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य राज्य के मछली पालन रोजगार से जुड़े नागरिको को पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य में मछली पालन के कार्य को बढ़ावा दिया जाएगा, इसके साथ ही मछली पालन के क्षेत्र में कार्य कर रहे नागरिको को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त CG Matsya Vikas Puraskar Yojana 2024 के माध्यम से राज्य के नागरिको को मछली पालन की तरफ भी आकर्षित किया जाएगा,

 लाभ और विशेषताएं 

  • राज्य में मछली पालन का कार्य करने वाले नागरिको की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए Chhattisgarh Matsya Vikas Puraskar Yojana का आरंभ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के मछली पालन कार्य में उत्कृष्ट काम करने वाले नागरिको को 100000 रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त इस योजना का लाभ मछली पालन का काम करने वाले व्यक्तियों, संगठनों, संस्थाओं एवं सहकारी समितियों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान  किया जाएगा।
  • राज्य के ऐसे नागरिक जो इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, उनके द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करवाया जा सकता है।
  • इस वर्ष आवेदन करने की अंतिम तिथि 31अगस्त राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के तहत निर्धारित की गई है।
  • राज्य के मछली पालन रोजगार को इस योजना के माध्यम से बढ़ावा मिलेगा, और मछली पालन कार्य से जुड़े नागरिको को निरंतर अपना कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

    पात्रता 

    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
    • राज्य के मत्स्य पालन रोजगार से लगे नागरिको को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
    • आवेदक के द्वारा इस योजना के तहत केवल एक ही बार आवेदन किया जा सकता है।
    • आवेदक के द्वारा मत्स्य विकास के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया गया हो, तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
    • मत्स्य (मछली) पालन का काम करने वाले व्यक्तियो के द्वारा इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है।
    • वह व्यक्ति जो मछली के विकास के नातर्गत मत्स्य बीज उत्पादन एवं उसके प्रगति, संवर्धन, मत्स्य उत्पादन में अपना कार्य कर रहे है, उनके द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
    • इसके अतिरिक्त इस योजना के अंतर्गत मछली के साथ-साथ मुर्गी, बत्तख, सुअर, डेयरी पालन का कार्य करने वाले व्यक्ति आवेदन करने के पात्र हैं।
    • जो व्यक्ति, समुदाय,संगठन एवं संस्था जो मत्स्य पालन के अलावा जल क्षेत्र का विकास कार्य कर रहे है तथा उनके द्वारा विलुप्त होने वाली मछलियों के संरक्षण एवं बचाओ का कार्य किया जा रहा है, वह सभी व्यक्ति भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
    • मछलियों को होने वाली बीमारियों को रोकने हेतु किए जाने वाले अनु संसाधन में लगे हुए मत्स्य पालक भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

      आवश्यक दस्तावेज 

      • आधार कार्ड
      • निवास प्रमाण पत्र
      • बैंक खाता विवरण
      • पासपोर्ट साइज फोटो
      • आय प्रमाण पत्र
      • मत्स्य पालन के उत्कृष्ट कार्य का कोई फोटोग्राफ या वीडियो आदि

        छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

        राज्य के वह सभी नागरिक जो Chhattisgarh Matsya Vikas Puraskar Yojana के तहत आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है:-

        • सबसे पहले आपको मछली पालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
        • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Matsya Vikas Puraskar Yojana हेतु आवेदन आमंत्रण सूचना के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
        • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको सभी मांगे गए दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।
        • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप CG Matsya Vikas Puraskar Yojana 2024 के तहत आवेदन कर सकते है।

          मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करे 

          • सबसे पहले आपको अपने जिला के मछली पालन विभाग कार्यालय से आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना है, जो बिल्कुल मुफ्त है।
          • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज कर देना है, आवेदन करते समय आवेदक को आवेदन फॉर्म के साथ मत्स्य पालन के उत्कृष्ट कार्य करने वाली वीडियो या फोटो को जमा करना होगा।
          • अब आपको फॉर्म को जिले के संयुक्त संचालक मछली पालन, उप संचालक मछली पालन या सहायक संचालक मछली पालन के पास जमा कर देना है।
          • इसके अतिरिक्त आपके द्वारा पुरस्कार के बारे में जानकारी को जिला स्तर के मत्स्य विभाग के अधिकारी, विकासखंड स्तर पर मछली निरीक्षक,सहायक मछली अधिकारियों से संपर्क करके प्राप्त की जा सकती है।


Leave a Reply

× How can I help you?