ekYojana

UP Kisan Karj Rahat List को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा ऑनलाइन जारी किया गया है राज्य के सभी किसान अब किसान कर्ज राहत लिस्ट को घर बैठे इंटरनेट की सहायता से देख सकते है। राज्य सरकार के द्वारा इसके लिए upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से वह सभी किसान लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है जिनके द्वारा ऋण (लोन) माफ़ करवाने के लिए किसान कर्ज राहत योजना के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरे गए थे। लिस्ट के माध्यम से उन सभी किसानों का कर्ज माफ़ किया जायेगा ,जिनका नाम किसान कर्ज लाभार्थी सूची में दर्ज होगा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से यूपी किसान कर्ज राहत सूची ऑनलाइन कैसे चेक करें उसके बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किसानों के कर्ज माफ़ करने के लिए यह एक ऑनलाइन सूची तैयार की गयी है ,लिस्ट में उन सभी किसानों का नाम दर्ज किया जायेगा जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने के कारण वह कर्ज के ब्याज चुकाने में असमर्थ है। किसान ऋण मोचन योजना के तहत राज्य सरकार के द्वारा संकल्प पत्र में किसानों के कृषि ऋण 1 लाख रूपए तक माफ़ करने का विचार लिया गया है। राज्य के उन सभी किसानों का कर्ज माफ़ किया जायेगा जिन्होंने 31 मार्च 2016 से पहले ऋण को प्राप्त किया गया हो।

इसमें सभी लघु एवं सीमान्त किसानों को शामिल किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी वाले सभी किसान नागरिकों को कर्ज से राहत प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह योजना पुरे प्रदेश में लागू की गयी है। किसानों नागरिकों के हित में यह एक विशिष्ट योजना के रूप में किसानों को सहयोग प्रदान करेगी।

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी सूची 2023

आर्टिकल UP Kisan Karj Rahat List 2023
योजना का नाम उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना 2023
योजना शुरू की गयी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के किसान
उद्देश्य किसानो के कृषि ऋण को माफ़ करना
अधिकारिक वेबसाइट upkisankarjrahat.upsdc.gov.in

उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना 2023

यूपी राज्य सरकार के द्वारा संकट ग्रस्त किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना की शुरुआत की गयी है इस योजना में राज्य के सभी छोटे एवं सीमांत किसानों को शामिल किया गया है किसानों को ऋण ब्याज से मुक्ति दिलाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा यह एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की गयी है ,लघु एवं सीमांत किसानों को UP Kisan Karj Rahat Yojana में आवेदन करने के बाद 1 लाख रूपए तक का कर्ज माफ़ किया जायेगा। सभी किसान किसान कर्ज राहत की लिस्ट को अब ऑनलाइन घर बैठे देख सकते है। अगर किसानों का नाम सूची में दर्ज किया गया है तो वह कर्ज माफ़ी के लिए पात्र होंगे। यह राज्य सरकार के द्वारा किसान भाइयों के लिए एक विशेष पहल शुरू की गयी है।

यूपी किसान ऋण मोचन योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को प्रदान किया जाएगा।
  • किसान ऋण राहत योजना 2023 के तहत, राज्य के छोटे और सीमांत किसानों के लिए 1 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे।
  • कर्ज राहत योजना के अंतर्गत अब सभी लाभार्थी किसानों को कर्ज से मुक्त करने का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 86 लाख से अधिक किसान अपने द्वारा लिए गए फसल ऋण से मुक्त होंगे।
  • राज्य के सीमांत किसान के अंतर्गत उन्हें शामिल किया गया है जो एक हेक्टयेर तक की कृषि भूमि का स्वामी है एवं जिसका नाम खतौनी में दर्ज है।
  • लघु एवं छोटे किसानों को कर्ज से राहत दिलाने के लिए उनको कर्ज में विशेष रूप से सरकार के द्वारा छूट प्रदान की जा रही है।
  • लघु किसान में उन सभी किसानों को सम्मिलित किया गया है जिसकी भूमि उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत शामिल है एवं जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है।
  • किसान ऋण मोचन योजना के तहत उन सभी किसानों के एक लाख रूपए तक ऋण माफ़ किया जायेगा जिन्होंने राज्य के जिला सहकारी बैंक से ऋण प्राप्त किया है।

    UP Kisan Karj Rahat के लिए पात्रता एवं मानदंड

    उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत में आवेदन करने के लिए किसानों को दिए गए पात्रता एवं मानदंडों का पालन करना आवश्यक है। पात्रता एवं मानदंड के अनुसार ही उन्हें यूपी किसान कर्ज राहत सूची में जायेगा। योजना से जुड़े सभी पात्रता मानदंडों को नीचे दर्शाया गया है।

    • उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले किसान जिनकी भूमि राज्य में स्थित है एवं जिनके द्वारा राज्य में स्थित बैंक शाखा से फसली ऋण (लोन ) लिया गया है ऐसे किसान UP Kisan Karj Rahat में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
    • 31 मार्च 2016 में जिन किसानों के द्वारा राज्य के सहकारी बैंको से ऋण प्राप्त किया गया है वह योजना में आवेदन करने के पात्र है।
    • किसान के स्वामित्व की भूमि विभिन्न भूमि का कुल क्षेत्रफल लघु किसानों के लिए 2 हेक्टेयर एवं सीमांत किसानों की भूमि यूपी किसान कर्ज राहत के लिए 1 हेक्टेयर से अधिक नहीं होना चाहिए।
    • राज्य के ऐसे किसानों को भी UP Kisan Karj Rahat में आवेदन करने के लिए पात्र माना जायेगा जो फसली ऋण रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देश के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित है।
    • सरकार के द्वारा दी गयी राजस्व अभिलेखों के आधार पर पट्टे पर दी गयी भूमि पर खेती करने के लिए किसानों द्वारा लिया गया फसली ऋण भी योजना के तहत माफ़ किया जायेगा।
    • यूपी किसान कर्ज राहत आवेदन करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

      • आवेदक किसान का आधार कार्ड
      • मोबाइल नंबर
      • पहचान पत्र
      • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
      • बैंक पासबुक विवरण
      • जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज़
      • पासपोर्ट साइज फोटो

        यूपी किसान ऋण मोचन योजना में आवेदन कैसे करें ?

        उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना में आवेदक आवेदन

        UP Kisan Karj Rahat List 2023 में ऑनलाइन नाम ऐसे चेक करें ?

        उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत सूची ऑनलाइन नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

        • आवेदक को किसान कर्ज राहत लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना होगा।
        • वेबसाइट में विजिट करने के बाद होम पेज में ऋण मोचन की स्थिति देखे के विकल्प में क्लिक करें।
        • next page में ऋण मोचन की स्थिति देखें का फॉर्म प्राप्त हो जायेगा। फॉर्म में आवेदक को अपने कहते का प्रकार ,बैंक ,जिला ,ब्रांच ,किसान क्रेडिट संख्या और मोबाइल नंबर को दर्ज करना है।
        • सभी डिटेल्स दर्ज करने के बाद स्क्रीन में दिए गए अंको को कैप्चा बॉक्स में दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन में क्लिक करना है।
        • अगले पेज में आपको UP Kisan Karj Rahat List प्राप्त होगी। लिस्ट में आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते है।
        • इस तरह से यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

        ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है आवेदन प्रक्रिया को आवेदक किसान ऋण मोचन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूर्ण कर सकते है। वेबसाइट में पहले आवेदक को लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के पश्चात ही आवेदक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद आवेदक का नाम UP Kisan Karj Rahat List 2023 में दर्ज किया जायेगा।

 



Leave a Reply

× How can I help you?