ekYojana

Dwar Praday Yojana: वर्तमान समय में केंद्र सरकार का डिजिटल इंडिया बनाने का कार्य धीरे धीरे पूरे देश में जारी है। देश के सभी नागरिकों को बहुत सी सरकारी सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से ही प्रदान कराया जा रहा है। ऐसे बहुत से राज्य हैं जहाँ विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं अब ऑनलाइन माध्यम से ही प्रदान करायी जा रही हैं। इसके लिए सभी नागरिकों को अलग अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

इन राज्यों की सूची में मध्य प्रदेश का नाम भी शुमार है, जो अपने नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्रों से समबन्धित सुविधाओं को अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही उपलब्ध कराएगा। यही नहीं इन प्रमाण पत्रों को Dwar Praday Yojana के तहत आवेदक के घरों तक भेजा जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु आप इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

द्वार प्रदाय योजना मध्यप्रदेश क्या है ?

Dwar Praday Yojana एक ऐसी योजना है जिसे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने नागरिकों को निश्चित अवधि के भीतर उन्हें घर बैठे विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सभी नागरिक अब घर बैठे ही कुल 5 सरकारी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ ले सकेंगे। इन सेवाओं में शामिल हैं – निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, खसरा खतौनी की नक़ल, जन्म प्रमाण पत्र आदि। इन सभी सेवाओं का लाभ नागरिकों को 50 रूपए के भुगतान में ही मिल जाएगा।

इन सभी प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन हेतु सभी नागरिक लोक सेवा केंद्रों पर जा सकते हैं। यही नहीं आवेदन के बाद निर्धारित अवधि के बाद उन्हें संबंधित प्रमाण पत्र 24 घंटे के अंदर अपने घर पर ही मिल जाएंगे। यदि इसमें देरी होती है तो ऐसी स्थिति में नागरिकों को सेवा प्रदाता द्वारा 250 रूपए का भुगतान भी करना पड़ सकता है। द्वार प्रदाय योजना के संचालन करने की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग को दी गई है।

योजना का नाम Dwar Praday Yojana / द्वार प्रदाय योजना
राज्य का नाम मध्य प्रदेश
उद्देश्य राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना
लाभार्थी एमपी के नागरिक
लाभ 5 विभिन्न सुविधाओं को ऑनलाइन घर पर प्राप्त करना।
आवेदन मोड ऑनलाइन (लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से)
आधिकारिक वेबसाइट food.mp.gov.in

एमपी द्वार प्रदाय योजना का उद्देश्य

MP Dwar Praday Yojana का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को कम समय में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराना। साथ ही इस योजना के माध्यम से पहले से और बेहतर और सुविधाजनक तरीके से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना में ऑनलाइन माध्यम से प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन के 24 घंटे बाद ही नागरिकों को प्रमाणपत्र घर तक डिलीवर कर दिए जाएंगे। जिस से उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इससे लोगों का समय और पैसे दोनों की बचत होगी। और साथ ही वो कभी भी आवश्यकता पड़ने पर इन्हे बिना किसी समस्या के बना सकेंगे।

यहाँ जानिए MP Dwar Praday Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • एमपी द्वार प्रदाय योजना के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इंदौर को चुना गया है। क्यूंकि यहाँ के नागरिकों को प्रशासन के साथ बेहतर भागीदारी के लिए जाना जाता है।
  • योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु राज्य में नागरिकों की आवश्यकता के आधार पर लोक सेवा केन्द्रो की संख्या 326 से बढ़ाकर 426 कर दी गई है ।
  • सभी नागरिक अब इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अपने फ़ोन में एक एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर 311 ऐप को लांच किया है। जिसके माध्यम से नागरिक जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
  • योजना के तहत शामिल किये गए परमं पत्र की सुविधाएं –
      • आय प्रमाण पत्र,
      • निवास प्रमाण पत्र ,
      • जन्म प्रमाण पत्र ,
      • मृत्यु प्रमाण पत्र ,
      • खसरा खतौनी की नक़ल
    • ये सभी सुविधाएं नागरिकों को 50 रूपए मात्र के भुगतान से प्राप्त हो जाएंगी।

    मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना प्रमाण पत्र पंजीकरण ऐसे करें

    यदि आप भी मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी हैं और आप भी Dwar Praday Yojana के तहत लाभ उठाना चाहते हैं और अपने किसी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के इच्छुक है तो आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं। आप को इसके लिए अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र पर जाना होगा। और वहां से अपने प्रमाण पत्र हेतु आवेदन व पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आवश्यक है कि आप सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ लेकर जाएँ। इस तरह आप अपना मध्य प्रदेश द्वार प्रदाय योजना प्रमाण पत्र पंजीकरण  करवा सकते हैं। इस आवेदन के 24 घंटे के अंदर ही आप को सम्बंधित प्रमाण पत्र मिल जाएगा। और इसे आप के घर तक डिलीवर कर दिया जाएगा। इसके लिए आप को पंजीकरण के समय सिर्फ 50 रूपए का ही भुगतान करना होगा।



Leave a Reply

× How can I help you?