ekYojana

भारत सरकार द्वारा कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण निर्माण श्रमिकों को हुए नुकसान की भरपाई करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का आरम्भ किया गया है। इसी दिशा में हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार सभी कंस्ट्रक्शन वर्कर को 2000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिसकी सहायता से लाभार्थी मजदूर कोरोना काल में अपने रोजमर्रा के खर्चो का वहन कर सके। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बांधकाम कामगार कल्याण योजना से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में ज्ञान साँझा करेंगे। यदि आप भी इस योजना से जुड़ी सभी महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक है तो हमारे साथ अंत तक बने रहे।

बांधकाम कामगार कल्याण योजना

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana 2023 के अंतर्गत प्रदेश के सभी निर्माण श्रमिकों को 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बांधकाम कामगार योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता का लाभ लॉकडाउन से प्रभावित महाराष्ट्र राज्य के लगभग 12 लाख निर्माण मजदूर द्वारा प्राप्त किया जायेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रवासी गन्ना श्रमिकों को लाभान्वित करने हेतु भी एक अन्य योजना की घोषणा भी की है। महाराष्ट्र राज्य के ऐसे सभी निर्माण श्रमिक जो महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना का लाभ उठाना चाहते है, उन्हें पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। mahabocw विभाग में पंजीकृत सभी श्रमिकों को राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली वित्तीय सहायता की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर मोड से सीधे उनके बैंक खाते में स्थांतरित की जाएगी।

योजना का नाम बांधकाम कामगार कल्याण योजना
आरम्भ की गयी महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के निर्माण श्रमिक
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना
लाभ 2000 रुपये की धनराशि
श्रेणी महाराष्ट्र सरकारी योजनाएं

महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना का उद्देश्य 

बांधकाम कामगार कल्याण योजना 2023 का आरंभ महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों को करोना महामारी के समय में वित्तीय सहयोग प्रदान कर उनकी सहायता करना है। महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को 2000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। लाभार्थी श्रमिक इस वित्तीय धनराशि की सहायता से अपने एवं अपने परिवार के जीवन यापन हेतु आवश्यक खर्चों का वहन आसानी से कर सकेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने श्रमिकों के सुविधा हेतु इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in भी लॉन्च की है।

पात्रता मापदंड 

किसी भी सरकारी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु आवेदनकर्ता द्वारा योजना से सम्बंधित कुछ आवश्यक पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना अनिवार्य होता है। इसी तरह ऐसे इच्छुक श्रमिक जो Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana 2023 के तहत आवेदन करना चाहते है, उन्हें निम्न पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना अतिआवश्यक होगा: –

  • आवेदनकर्ता महाराष्ट राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • इस योजना के लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक निर्माण श्रमिक होना चाहिए
  • आवेदक निर्माण श्रमिक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए
  • केवल ऐसे श्रमिकों को ही पात्र माना जायेगा, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में से 90 दिन कार्य किया हो
  • आवेदनकर्ता श्रमिक को महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल में पंजीकृत होना आवश्यक होगा

    आवश्यक दस्तावेज 

    • आधार कार्ड
    • आय प्रमाण पत्र
    • आयु प्रमाण पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • पहचान प्रमाण पत्र
    • राशन कार्ड
    • मोबाईल नंबर
    • 90 दिन का वर्किंग सर्टिफिकेट
    • 3 पासपोर्ट आकार के फोटो

      बांधकाम कामगार कल्याण योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया 

      ऐसे इच्छुक निर्माण श्रमिक जो Bandhkam Kamgar Kalyan Yojana 2023 के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते है, उन्हे निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा: –

      • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र बांधकाम कामगार कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahabocw.in पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
      • वेबसाइट के होमपेज पर आपको नेवीगेशन मेनू के तहत “Workers” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको “Worker Registration” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
      • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा। अब आपको इस नए पेज पर “Check your Eligibility and Proceed to Register” के अंतर्गत पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- आपकी जन्म तारीख और अन्य सभी विकल्पों पर टिक मार्क लगा देना होगा।
      • उसके बाद आपको “Check your Eligibility” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। यदि आप  योजना के लिए एलिजिबल होते हैं तो आपके सामने एक पॉपअप प्रदर्शित हो कर आ जायेगा।
      • अब आपको इस पॉपअप बॉक्स में “OK” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जायेगा।
      • इस नए पेज पर आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- अपना जिला, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे। अब आपको “Proceed to Form” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
      • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण आवेदन पत्र प्रदर्शित हो कर आ जायेगा। अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
      • यदि आप बांधकाम कामगार कल्याण योजना के पात्र पाए जाते है तो आप सहायता राशि प्राप्त करने हेतु दावा कर सकते हैं, जिसके बाद योजना की सहायता राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।


Leave a Reply

× How can I help you?