ekYojana

बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना ऑनलाइन आवेदन करे, लाभ व पात्रता जांचे – बिहार बोर्ड द्वारा बिहार की छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री मेधावृति योजना को आरंभ किया गया है, इस योजना के माध्यम से प्रोत्साहन राशि राज्य की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को  प्रदान की जाएगी। बिहार सरकार द्वारा 12 वीं कक्षा पास करने पर यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, राज्य की वह सभी बालिकाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है, उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Medhavriti Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। 

बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना

बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को लाभ प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी पास करने पर प्रोत्साहन राशि आर्थिक सहायता के रूप में छात्राओं को प्रदान की जाएगी। इस योजना का आरंभ मुख्य रूप से राज्य सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं के लिए किया गया है। इसके अतिरिक्त लड़कियों को 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से पास करने पर इस योजना के माध्यम से 15000 रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही Mukhyamantri Medhavriti Yojana के मध्यम से 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि 12वीं कक्षा में द्वितीय श्रेणी प्राप्त करने पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सभी छात्रों को प्रदान की जाएगी, जिससे बालिकाएं अपनी आगे की पढ़ाई को पूरा कर सकें।

योजना का नाम मुख्यमंत्री मेधावृति योजना
आरम्भ की गई बिहार सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी बिहार राज्य की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राएं
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य 12वीं कक्षा पास करने पर छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना
लाभ 12वीं कक्षा पास करने पर छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी
श्रेणी बिहार सरकारी योजनाएं
उद्देश्य 

बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य की छात्राओं को 12वीं कक्षा पास करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है। इस योजना का लाभ राज्य की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को प्रदान किया जाएगा, इससे राज्य की सभी बालिकाएं अपनी आगे की पढ़ाई पूर्ण करने में सक्षम होंगी। इस योजना का लाभ राज्य सरकार द्वारा केवल छात्राओं को प्रथम और द्वितीय श्रेणी से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2023 के तहत पात्र बालिकाओ को 15,000 से लेकर 10,000 रुपए की आर्थिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

 लाभ और विशेषताएं 
  • राज्य की बालिकाओं के शैक्षिक समस्या को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023 को आरंभ किया गया है।
  • राज्य की सभी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिकाओं को इस योजना के माध्यम से आर्थिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की ऐसी छात्राओं को प्रदान किया जाएगा, जिन छात्राओं के द्वारा 12वीं कक्षा प्रथम व द्वितीय श्रेणी से पास की जाती है।
  • इसके अतिरिक्त प्रथम श्रेणी से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को इस योजना के माध्यम से 15,000 रुपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • इसके साथ ही द्वितीय श्रेणी से इंटर पास करने वाली छात्राओं को Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2023 के तहत 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • सभी हितग्राही छात्राओं के बैंक खाते में लाभ की राशि को भेजा जाएगा, इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य की सभी बालिकाएं अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रखने में सक्षम होंगी।
  • राज्य की किसी भी बालिका को इस योजना का लाभ प्राप्त करके शिक्षा प्राप्त करने हेतु किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
     पात्रता 
    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक बालिका को बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
    • बिहार राज्य की केवल 12वीं पास करने वाली प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी की छात्राएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है।
    • इसके अतिरिक्त राज्य की केवल छात्राओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
    • केवल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्राएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र होंगी।
    • केवल अविवाहित बालिकाओं को ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
      आवश्यक दस्तावेज 
      • आधार कार्ड
      • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (12वीं पास)
      • मोबाइल नंबर
      • जाति प्रमाण पत्र
      • आय प्रमाण पत्र
      • बैंक खाता विवरण
      • पासपोर्ट साइज फोटो
      • ईमेल आईडी आदि
      बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 

      राज्य की वह सभी बालिकाएं जो बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के तहत  आवेदन करना चाहती है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है:-

    • सबसे पहले आपको Mukhyamantri Medhavriti Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
    • वेबसाइट के होम पेज आपको स्टूडेंट क्लिक हियर टू अप्लाई के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
    • इस पेज पर आपको सभी निर्देशों को पढ़कर उन निर्देशों पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको कंटीन्यू के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
    • अब आपके सामने अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज कर देना है।
    • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
    • फिर आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप बिहार मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।


Leave a Reply

× How can I help you?