ekYojana

हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से Himachal Grihini Suvidha Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सरकार प्रदेश की सभी गरीब गृहस्थ महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन प्रदान करेगी। इस योजना में मिलने वाले निशुल्क गैस कनेक्शन से न केवल महिलाओं के लिए सुविधा हो जाएगी बल्कि घर घर चूल्हे से उत्पन्न होने वाले धुंए से भी छुटकारा मिलेगा। आज इस लेख में हम हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे। जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023

Grihini Suvidha Yojana के जरिये राज्य को एलपीजी युक्त और धुआंमुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से इसे शुरू किया है। इस की शुरुआत वर्ष 2018 में एक कैबिनेट बैठक में घोषित की गयी थी। योजना में सभी लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन के साथ साथ गैस सिलेंडर के लिए 1600 रूपए, रेग्युलेटर, गैस पाइप और गैस स्टोव प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही अगले सिलेंडर को भराने के लिए भी पैसे दिए जाएंगे। लाभार्थियों को ये सभी चीजें अपने नजदीकी गैस एजेंसी से प्राप्त हो जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को कुल 3 एलपीजी सिलेंडर बिलकुल निशुल्क मिलेंगे। हालंकि ये लाभ सिर्फ उन्ही लोगों को मिलेगा जिन्हे उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिला है।

Highlights Of Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023

आर्टिकल का नाम हिमाचल गृहणी सुविधा योजना
संबंधित राज्य हिमाचल प्रदेश
आवेदन मोड ऑनलाइन – ऑफलाइन
लाभार्थी हिमाचल प्रदेश की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना
आधिकारिक वेबसाइट हिमाचल प्रदेश गृहणी सुविधा योजना की आधिकारिक वेबसाइट
वर्तमान वर्ष 2023

गृहणी सुविधा योजना का उद्देश्य

Grihini Suvidha Yojana 2023 का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को धुआं मुक्त बनाना है। साथ ही प्रदेश परिवारों में निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करके उन्हें भी एलपीजी का लाभ प्रदान करना है। एलपीजी की मदद से महिलओं को खाना बनाते समय चूल्हे के धुंए से छुटकारा दिलाना है। इससे न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि धुंए से होने वाली बीमारियों से परिवार के सभी अन्य सदस्य भी बचे रहेंगे। और प्रदेश भी धुंआमुक्त हो सकेगा।

हिमाचल प्रदेश गृहणी सुविधा योजना हेतु पात्रता

मुख्यमंत्री Grihini Suvidha Yojana 2023 में आवेदन हेतु ये आवश्यक है कि इस योजना के अंतर्गत निर्धारित किये गए सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। जो भी महिला इन पात्रता मानदंडों को पूरा करेगी वो इस योजना में आवेदन कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि क्या हैं ये शर्तें –

  • महिला हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिये।
  • योजना में आवेदन सिर्फ गृहस्थ महिलाएं (शादीशुदा) ही कर पाएंगी।
  • गृहिणी सुवधा योजना का लाभ सिर्फ वो ही परिवार की महिला उठा पाएंगी जिनके यहाँ एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं है।
  • यही नहीं जो महिलाएं उज्ज्वला योजना के तहत पंजीकृत हैं या उसके लाभ पाने हेतु उज्ज्वला योजना के दायरे में आती हैं, वो इसमें आवेदन नहीं कर सकती।
  • आवेदिका महिला गरीब परिवार से होनी चाहिए।

    हिमाचल गृहणी सुविधा योजना हेतु दस्तावेज

    Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023 में आवेदन करते समय आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरुरत होगी। इन दस्तावेजों की सूची आप आगे देख सकते हैं। आवेदन पूर्व इन दस्तावेजों को अवश्य तैयार कर लें।

    • आवेदिका का आधार कार्ड
    • राशन कार्ड
    • आय प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • आयु प्रमाण पत्र
    • बैंक खाता नंबर
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • पते का प्रमाण साबित करने वाला कोई भी दस्तावेज

    ऐसे करें आवेदन हिमाचल गृहणी सुविधा योजना में

    • सबसे पहले सभी आवेदिका को योजना के अंतर्गत निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
    • यहाँ आप को स्क्रॉल करके नीचे आना है और Citizen Services के सेक्शन पर दिए गए विकल्पों में से Downloadable Forms के विकल्प पर क्लिक करना है।क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को Mukhyamantri Grihini Suvidha Yojna Form के विकल्प पर क्लिक करना है।
    • अब आप की स्क्रीन पर mukhymantri grihini suwidha yojna application Form खुल जाएगा।
    • इस फॉर्म (मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आवेदन पत्र) को डाउनलोड कर लें।
    • डाउनलोड पूरा हो जाने पर इसका प्रिंटआउट निकाल लें और फिर इसमें पूछी गयी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर दें।
    • सभी जानकारियों को भरने के बाद आप को सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
    • इसके बाद आप मुख्यमंत्री गृहिणी योजना के आवेदन पत्र और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ले जाकर सम्बंधित कार्यालय में जमा करा दें।
    • इस प्रकार आपकी हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


Leave a Reply

× How can I help you?