ekYojana

राजस्थान पर्यटन उद्योग संबल योजना आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, उद्देश्य एवं लाभ – केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय समय पर विभिन्न योजनाओं का संचालन देश के सभी नागरिको की जीवन शैली में सुधार करने हेतु किया जाता है। इसी दिशा में राजस्थान सरकार द्वारा Mukhyamantri Paryatan Udyog Sambal Yojana का आरंभ किया गया है, जिससे कोरोना महामारी के बाद धीमे पड़े पर्यटन को पहले जैसी आय प्राप्त हो सके। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा धीमे पड़े टूरिज्म इंडस्ट्री को दोबारा से विकसित किया जाएगा, राज्य के विकास में पर्यटन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना 2023 को आरंभ किया गया है।

मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना 

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा पर्यटन उद्योग को पहले जैसा बेहतर करने हेतु Rajasthan Paryatan Udyog Sambal Yojana का आरंभ किया गया है। कोरोना महामारी के दौरान राज्य के पर्यटन उद्योग को बहुत नुकसान हुआ था, जिस कारण राज्य में पर्यटन उद्योग बहुत कम हो गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना को आरंभ किया गया है, जिससे राज्य में पर्यटन उद्योग को संबल मिल सके.

राजस्थान राज्य में काफी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति पर्यटन के माध्यम से होती है, इस वजह से पर्यटन डेवलपमेंट पर खास ध्यान देना अनिवार्य होता है। राज्य में पर्यटन के उद्योगों को मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना 2023 के माध्यम से आर्थिक तौर पर मजबूत किया जाएगा, इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आरंभ राज्य में पर्यटन के डेवलपमेंट हेतु किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, इसके साथ ही राज्य के सैलानियों को भी इस योजना के माध्यम से आकर्षित किया जाएगा।

योजना का नाम मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना
आरम्भ की गई राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के पर्यटन उद्यमी
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना
लाभ राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा
श्रेणी राजस्थान सरकारी योजनाएं
राजस्थान पर्यटन उद्योग संबल योजना का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राजस्थान राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना है। इस योजना के माध्यम से पर्यटन व्यवस्था को पहले जैसा किया जाएगा साथ ही सैलानियों को भी इस योजना के माध्यम से आकर्षित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य में विकास किया जाएगा, राजस्थान सरकार द्वारा करीब 500 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान इस योजना के भली भांति संचालन हेतु किया गया है। इसके माध्यम से संम्पूर्ण राज्य में पर्यटन उद्योग में वृद्धि होगी, राजस्थान राज्य में इस योजना के माध्यम से रोजगार के अवसरो में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसके अतिरिक्त Rajasthan Paryatan Udyog Sambal Yojana के जरिए से राज्य के सभी उद्यमीयो की आर्थिक स्थिति में बेहतरी होगी, क्योकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना को राज्य के सभी उद्यमीयो को लाभ प्रदान करने हेतु आरंभ किया गया है।

लाभ और विशेषताएं 
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने हेतु Mukhyamantri Paryatan Udyog Sambal Yojana को आरंभ किया गया है।
  • राज्य के ऐसे स्थान जहां पर कोरोना वायरस से पर्यटन प्रभावित हुए है, उन सभी स्थानों पर सबसे पहले इस योजना का आरंभ किया जाएगा।
  • कोरोना वायरस से प्रभावित पर्यटनो के स्थानों में इस योजना के आरंभ होने से नागरिकों को आर्थिक संबल प्राप्त हो सकेगा, इस योजना का लाभ मुख्य रूप से पर्यटन उद्योग को प्राप्त हो सकेगा।
  • उद्यमियों को 25 लाख रुपए के ऋण पर 3 वर्ष के लिए 1% अतिरिक्त ब्याज अनुदान राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा, इसके साथ ही सभी हितग्राहियो को 9% ब्याज पर भी अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के वह सभी नागरिक जिनको कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न समस्याओ का सामना करना पड़ा था, उन सभी नागरिको की इस योजना के माध्यम से सहायता की जाएगी।
  • Mukhyamantri Paryatan Udyog Sambal Yojana 2023 के माध्यम से सरकार द्वारा पर्यटन स्थलो को अधिक आकर्षित बनाने हेतु खर्च किया जाएगा, इसके साथ ही उन स्थानों की बेहतर ब्रांडिंग भी की जाएगी।
  • इसके अतिरिक्त राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा करीब 10 मुख्य आकर्षक पर्यटन स्थल को नवीन रूप प्रदान करने के निर्देश दिए गए है।
  • लगभग 500 करोड़ रुपए के बजट का निर्धारण राज्य सरकार द्वारा इस योजना के भली भांति संचालन हेतु किया गया है।
  • राजस्थान राज्य के सभी नागरिको को इस योजना के माध्यम से आकर्षित किया जाएगा, ताकि उनके द्वारा आसानी से निवेश का लाभ प्राप्त किया जा सके।
राजस्थान पर्यटन उद्योग संबल योजना पात्रता मानदंड 
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक सभी नागरिको को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त राजस्थान राज्य की ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है।
    आवश्यक दस्तावेज

    राजस्थान के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना को आरंभ करने की केवल घोषणा की गई है, राजस्थान पर्यटन उद्योग संबल योजना के अंतर्गत किसी भी जरूरी दस्तावेज के बारे में सरकार द्वारा किसी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जैसे ही इस योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों से सम्बंधित जानकारी को साझा किया जाता है तो हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से सूचना प्रदान कर देंगे।

    राजस्थान पर्यटन उद्योग संबल योजना के तहत मोबाईल ऐप डाउनलोड कैसे करे?

    राज्य के नागरिको को सुविधा प्रदान करने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan Paryatan Udyog Sambal Yojana के माध्यम से राजस्थान टूरिज्म ऑफिशल ऐप को आरंभ किया गया है। इस ऐप का उपयोग करके राज्य के सभी नागरिको के द्वारा अपनी यात्रा के शेड्यूल को सुविधाजनक रूप से तैयार किया जा सकेगा। इस शेड्यूल के द्वारा यात्रियों की यात्रा के समय उनकी सहायता की जाती है, इस मोबाइल ऐप की सहायता से राजस्थान के सभी पर्यटक नागरिक पूरे राज्य में सुविधाजनक रूप से यात्रा कर सकते है। इस ऐप में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान के सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी को शामिल किया गया है, इस ऐप को किसी भी नागरिक के द्वारा प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।



Leave a Reply

× How can I help you?