ekYojana

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना को 26 फरवरी 2020 में शुरू किया गया था। योजना की शुरुआत गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के द्वारा की गयी है, Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana महिलाओ के लिए शुरू की गयी है। मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष ऋण योजना 2020-21 की शुरुआत अभी हाल ही में 17 सितंबर को किया गया है योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओ को ऋण (लोन) प्रदान किया जायेगा जो की ब्याज मुक्त होगा। योजना के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिला 0%दर के हिसाब से 1 लाख रूपए तक लोन ले सकती है।

प्रदेश की सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह मुख्यमंत्री महिला योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना को महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जारी किया गया है कोरोना वायरस के चलते लोगो को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महिलाओ को अपने रोजगार को समर्थवान बनाए रखने के लिए महिला उत्कर्ष योजना को लागू किया है। राज्य की सभी महिलाओ को सरलतापूर्वक तरीको से ऋण (लोन) प्रदान किया जायेगा। राज्य की महिलाओ के द्वारा लिया गया लोन है उसके ब्याज की धनराशि का भुगतान राज्य सरकार के द्वारा बैंकों को दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2023

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के अंतर्गत अलग-अलग जिलों में तैनात सखी मंडल की महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है योजना के माध्यम से 0% पर महिलाओ को लोन दिया जायेगा। योजना के माध्यम से 50,000 JLEG ग्रामीण क्षेत्रों में और 50,000 समूह शहरी क्षेत्रों में बनाए जायेंगे। गुजरात राज्य में ढाई लाख सखी मंडल समूह है, और शहरी क्षेत्रों में 24000 से ज्यादा सखी मंडल पंजीकृत है। सभी सखी मंडल को सरकार के द्वारा लाभ प्राप्त होगा।

प्रत्येक सखी मंडल में 10-10 महिलाये सदस्य है, राज्य की ऐसी दस लाख महिलाओ को राज्य सरकार के द्वारा लोन दिया जाएगा। जिसका ब्याज ऋण मुक्त होगा। इससे प्रदेश की महिलाओ को रोजगार के लिए सहायता प्रदान की जाएगी और वो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सक्षम हो सकेंगी। लाभार्थियों द्वारा लिया जाने वाली लोन की धनराशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा।

ऋण के माध्यम से इच्छुक महिलाये अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है जिससे की स्वरोजगार की स्थिति में वृद्धि की जा सकती है और आमदनी में बढ़ावा होगा और बेरोजगारी को दूर किया जा सकता है। Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana को शुरू करने के लिए 193 करोड़ रूपए का बजट तय किया गया है। लगभग 27 लाख से अधिक महिलाये सखी मंडल से जुडी हुई है।

મુખ્યમંત્રી મહિલા ઉત્કર્ષ યોજના 2023

योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना
लाभार्थियों राज्य की महिलाएं
शुरू की गयी मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
आवेदन ऑनलाइन
उद्देश्य 0% ब्याज ऋण(लोन) प्रदान
वर्तमान वर्ष 2023
योजना का लाभ 1 लाख तक का लोन
वेबसाइट gujaratindia.gov.in

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का मुख्य उदेश्य है महिलाओ को 1 लाख रूपए तक की धनराशि को ब्याज मुक्त प्रदान करना जिससे की महिलाओ को आर्थिक रूप से किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश की सभी महिलाओ को सरकार के द्वारा 1 लाख की धनराशि को अपना खुद का व्यवसाय को शुरू करने के लिए दिया जायेगा। जिससे की आय में वृद्धि की जा सके। योजना के माध्यम से महिलाओ को अपने काम के प्रति आत्मनिर्भर बनाया जायेगा और उन्हें व्यवसाय करने के लिए जागरूक किया जायेगा जिससे की वो भविष्य में किसी भी व्यक्ति पर निर्भर न रह सके। और अपने सपने को खुद साकार करे। योजना के अंतर्गत 10 लाख महिलाओ को ऋण दिया जायेगा JLEG में पंजीकृत होने के लिए समूह को 1 करोड़ रूपए की धनराशि आर्थिक सहायता के तौर पर सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का एक महत्वपूर्ण योगदान है अब किसी भी महिला को किसी अन्य व्यक्ति पर अपने जीवन में होने वाली आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए निर्भर नहीं होना पड़ेगा। Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana के अनुसार महिलाएं अपना व्यवसाय स्थापित करने के बाद एक अच्छी आमदनी की प्राप्ति कर सकती है। अच्छी आमदनी कारण महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का लाभ

  • मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओ को 1 लाख रूपए तक का ऋण प्रदान किया जायेगा, जिसका ब्याज 0% होगा।
  • Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana राज्य की महिलाओं को एक बेहतर जीवन स्तर प्रदान करेगी।
  • गुजरात सरकार ने महिलाओं को ऋण स्वरोजगार प्रदान करने के लिए उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक योजना शुरू करने और राज्य में महिला सशक्तिकरण को ऊँचा करने के लिए योजना को शुरू किया गया।
  • Mahila Utkarsh Yojana के माध्यम से महिलाये अपने लिए खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती है।
  • 1 लाख रूपए की ऋण (लोन) धनराशि को लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा।
  • महिला उत्कर्ष के माध्यम से महिलाओ का अपना खुद का रोजगार होने से उनको और ज्यादा मान सम्मान दिया जायेगा।
  • राज्य के जो स्थायी निवासी है उनको योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • महिलाये अपने काम के अनुसार अपना कोई भी रोजगार को शुरू कर सकती है।
  • कोरोना वायरस के चलते महिलाओ की आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए योजना को शुरू किया गया है।
  • महिला उत्कर्ष योजना के अंतर्गत सभी महिलाओ को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
  • Mahila Utkarsh Yojana 2023 के माध्यम से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए विशेष पात्रता

  1. Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. योजना का लाभ लेने के लिए राज्य की महिलाये ही पात्र होंगी।
  3. योजना ( महिला उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत उन्ही महिलाओ को ऋण दिया जायेगा जो स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाये है।
  4. स्वयं सहायता समूह में 10 सदस्य होने अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के दस्तावेज

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana 2023 में आवेदन हेतु आप को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसकी सूची आगे दी गयी है –

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लाभार्थी को सर्वप्रथम मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना की official website पर विजिट करना होगा।
  • विजिट करने के बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा होम पेज में आपको ऑनलाइन अप्लाई का ऑप्शन दिखाई देगा आपको ऑनलाइन अप्लाई के विकल्प में क्लिक करना है
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन में आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा। अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी दर्ज करनी जैसे लाभार्थी का नाम, पता, बैंक डिटेल्स, राज्य, जिला, शहर, आदि की जानकारी को भरना होगा।
  • सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अटैच करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपका ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगा।

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए आवेदन ऐसे करे : ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हालाँकि राज्य सरकार के द्वारा अभी तक कोई पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है, राज्य सरकार के माध्यम से बहुत जल्द ऑनलाइन पोर्टल जारी किया जायेगा जिसके अंतर्गत लाभार्थी घर बैठे योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते है।

एप्लीकेशन स्टेटस ऐसे चेक करे ?

  • एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आवेदक को official website में विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट में जाने के बाद आपके स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा होम पेज ओपन हो जाने के बाद आपको अप्लीकेशन स्टेटस के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा अब आपको सबमिट के ऑप्शन में क्लिक करना है
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन में अप्लीकेशन स्टेटस से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो जाएगी।


Leave a Reply

× How can I help you?