ekYojana

आपको बता दे झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानो के लिए इस योजना का आरम्भ किया गया था जितने भी लोगो ने योजना में आवेदन किया था झारखंड सरकार द्वारा अब मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट जारी कर दी गयी है। जिस भी किसान लाभार्थी का नाम सूची में होगा उसको झारखंड सरकार की तरफ से 5000 रूपये की राशि दी जाएगी। आपको बता दे योजना का लाभ सिर्फ उन्ही किसानो को मिलेगा जिनके पास 5 एकड़ या इससे कम कृषि योग्य जमीन है लाभार्थी किसानो को प्रति एकड़ के हिसाब से पांच हजार रूपये की राशि दी जाएगी। या जिन किसानो के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन है उन्हें योजना में नहीं रखा गया है Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana List MMKAY में जो उम्मीदवार अपना नाम देखना चाहते है वे इंटरनेट की सहायता से आसानी से घर बैठे अपना नाम सर्च कर सकते है। NCDC

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट

झारखंड राज्य सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के लिए एक ऑफिसियल वेबसाइट जारी है जिसके माध्यम से उम्मीदवार किसान ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है और साथ ही योजना से जुडी अनेक जानकारियों के बारे में जान सकते है। कृषि आशीर्वाद योजना का उद्देश्य किसानो को खरीब की फसल के लिए आर्थिक सहायता देना है। किसानो को योजना का लाभ लेने के लिए उनके बैंक में अकाउंट होना जरुरी है क्योकि राज्य सरकार द्वारा योजना की धन राशि आपके खाते में ही सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए आपको किसी भी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होगी। उम्मीदवार ध्यान दे अगर आपका नाम सूची में आ जाता है तो आपके खाते में सरकार द्वारा ये धन राशि 2 किश्तों में आपके खाते में भेज दी जाएगी। इससे किसानो की खेती करने में काफी आसानी होगी। आज हम अपने लेख में आपको बताने वाले है की किस प्रकार उम्मीदवार झारखंड कृषि आशीर्वाद योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है योजना से जुडी अन्य जानकारी भी आपसे साझा कर रहे है जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Mukhyamantri Krishi Aashirwad Yojana list MMKAY

योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना
किसके द्वारा शुरुआत की गयी तत्कालीन सीएम रघुवर दास के द्वारा
उद्देश्य किसानो को खरीब की फसल के लिए सहायता
श्रेणी राज्य सरकार
बजट 2250 करोड
लाभार्थी झारखंड के छोटे व् सीमान्त किसान
राशि 5000 प्रति एकड़
आधिकारिक वेबसाइट mmkay.jharkhand.gov.in

झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ झारखंड के छोटे और सीमान्त किसान ले सकते है।
  • जिन किसानो के पास 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है उन्हें राज्य सरकार खरीब की फसल के लिए प्रति एकड़ 5 हजार रूपये की राशि ट्रांसफर करेगी।
  • जिनके पास 5 एकड़ या इससे कम जमीन है उन्हें भी योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • लाभार्थी किसानो को प्रतिवर्ष योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • योजना के अंतर्गत किसानो के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर कर दिए जायेंगे अब लाभार्थी किसानो को योजना में मिलने वाली राशि के लिए किसी भी सरकारी विभाग में नहीं जाना होगा। अब वे सीधे बैंक जाकर ही ये राशि निकाल सकते है।
  • आशीर्वाद योजना का लाभ केवल खरीब की फसल के लिए ही ले सकते हैं।
  • योजना के अंतर्गत लगभग 22 लाख 47 हजार किसानो को लाभ देने का निर्णय लिया गया है।
    CM KRISHI AASHIRWAD YOJANA जिलेवार सूची
    • गढ़वा जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
    • कोडरमा जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
    • रामगढ जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
    • पलामू जिला योजना लिस्ट
    • देवघर जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
    • बोकारो जिला आर्शीवाद योजना लिस्ट
    • गिरिडीह जिला किसान सूची
    • रांची जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
    • लातेहार जिला योजना लिस्ट
    • गोड्डा जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
    • दुमका जिला कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट
    • चतरा जिला कृषि योजना लिस्ट
    • पाकुड़ जिला आर्शीवाद योजना लिस्ट
    • लोहरदग्गा MUKHYAMANTRI KRISHI AASHIRWAD YOJANA LIST
    • धनबाद MKAYL MUKHYAMANTRI KRISHI AASHIRWAD YOJANA LIST
    • सराईकेला जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
    • सिमडेगा जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
    • जामताड़ा जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
    • पश्चिमी सिंहभूम जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
    • हजारीबाग जिला जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट
    • पूर्वीसिंह भूम जिला जिला झारखंड कृषि आर्शीवाद योजना लिस्ट

      झारखंड आशीर्वाद योजना का उद्देश्य

      जैसे की आप सब जानते है केंद्र सरकार द्वारा या राज्य सरकार द्वारा किसानो को विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ दी जाती है जिससे की उनको आर्थिक सहायता प्राप्त हो हो सके। और कृषि की तरफ अधिक ध्यान दे। झारखंड सरकार द्वारा भी यही उद्देश्य रखा गया है की किसानो के पास जितनी भी कृषि योग्य भूमि है उस पर अच्छे से खेती कर सके और साथ ही खरीब की फसल के लिए राज्य सरकार द्वारा छोटे व् सीमान्त किसानो को हर एक एकड़ पर 5000 की राशि दी जाएगी जिससे की किसान को कृषि कार्य के लिए कोई भी दिक्कत या समस्या न हो। और किसान अपना मुख्य व्यवसाय न छोड़ कर किसी अन्य व्यवसाय में न लग जाए इसलिए किसान को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

      मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक

      जिन उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में आवेदन किया था अब सरकार द्वारा उनकी लिस्ट जारी कर दी गयी है जो योजना में अपना नाम चेक करना चाहते है उनको हम बतायेंगे की वे कैसे अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है यहां पर आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

    • सबसे पहले उम्मीदवार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
    • आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा आपको सर्च के सेक्शन पर जाना होगा।
    • जैसे ही आप सर्च के सेक्सन पर जाते है बेनिफिशिरी फार्मर का विकल्प आजायेगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा आपको इसमें 2 विकल्प दिए होंगे या तो आप अपने आधार नंबर पर क्लिक कर सकते है या आप अकाउंट नंबर से अपना लिस्ट में नाम देख सकते है।
    • इसके बाद आपको अपना जिला का नाम चयन करना होगा। और अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
    • आपके अगले पेज में लिस्ट खुल जाएगी आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।


Leave a Reply

× How can I help you?