ekYojana

Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana 2022 ऑनलाइन आवेदन, पात्रता मानदंड, उद्देश्य, लाभ व विशेषताएं – महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानो को लाभ प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना को आरम्भ करने की घोषणा की गई है। इस योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर ही आरम्भ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा राज्य के सभी किसानो को 6 हज़ार रुपए की सब्सिडी प्रति वर्ष प्रदान की जाएगी।आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है।

मुख्यमंत्री किसान योजना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को आरम्भ करने की घोषणा की गई है, इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसान भाईयों को प्रतिवर्ष 6 हज़ार रुपए सब्सिडी के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा इस योजना के संचालन हेतु आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट में अलग से प्रावधान भी किए जाएंगे, इसको आरम्भ करने का फैसला राज्य के पात्र किसानो को लाभ प्रदान करने के द्रष्टिकोण से किया गया है। Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana को वर्तमान में पूरे देश में जारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर आरंभ किए जाने की घोषणा की गई। इसके अंतर्गत सभी पात्र किसानो को पूरे साल में चरणबद्ध तरीके से लाभ की राशि प्रदान की जाएगी, इस धनराशि को सरकार द्वारा हितग्राही के बैंक खाते में भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त इसके तहत पूरे साल में 2000 रुपए की किस्त हर चार माह में किसानो के बैंक खातों ट्रांसफर किए जाएंगे।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना को जल्द ही राज्य में लागू किया जाएगा

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई है कि जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना को राज्य में लागू कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस योजना के भली भांति संचालन हेतु इस वित्तीय साल में बजट का प्रावधान भी किया जाएगा, इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र और योग्य किसानो को 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष प्रदान किए जाएंगे। इसके विपरीत अभी इस योजना से जुड़ी इस प्रकार की जानकारी जैसे- इसके माध्यम से किस प्रकार हितग्राही को लाभ की राशि प्रदान की जाएगी तथा इसका क्रियान्वयन किस प्रकार किया जाएगा आदि प्रदान नहीं की गई है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा जल्द ही इस विषय में निर्णय किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अभी राज्य सरकार द्वारा इस बात की भी जानकारी नहीं प्रदान की गई है कि इसके तहत कौन कौन से किसान पात्र होंगे, Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana को राज्य सरकार द्वारा तीन दिन पहले कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में आरम्भ करने की घोषणा की गई है।

योजना का नाम महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना
आरम्भ की गई महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा
वर्ष 2022
लाभार्थी महाराष्ट्र राज्य के पात्र किसान
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य राज्य के सभी पात्र किसानो को सब्सिडी प्रदान करना
लाभ महाराष्ट्र राज्य के सभी पात्र किसानो को आर्थिक सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6 हजार रुपए सब्सिडी के रूप में प्रदान किए जाएंगे
श्रेणी महाराष्ट्र सरकारी योजनाएं
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य 

मुख्यमंत्री किसान योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य के सभी किसानो को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है, जिससे राज्य के सभी पात्र किसानो को बेहतर आजीविका प्राप्त हो सके। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य के सभी पात्र किसानो को मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए सब्सिडी के रूप में प्रदान किए जायेंगे, इसके अंतर्गत 2000 रुपए की क़िस्त हर चार माह में इस योजना के लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त Mukhyamantri Kisan Yojana 2022 के तहत प्रदान की जाने वाली लाभ की राशि को सरकार द्वारा हितग्राही किसान के बैंक खाते में भेजा जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा इस योजना को इसी द्रष्टिकोण से आरंभ किया गया है, जिससे राज्य के सभी पात्र किसान नागरिको को आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके तथा वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगे।

मुख्यमंत्री किसान योजना 2022 के लाभ तथा विशेषताएं 
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा Mukhyamantri Kisan Yojana 2022 को आरम्भ करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी पात्र किसानो को आर्थिक सहायता राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है .
  • मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत महाराष्ट्र के सभी किसानो को  हर साल ₹6000 तक या इससे अधिक की सहायता की जायगी।
  • इस योजना के द्वारा सरकार से मिलने वाली सहायता सभी किसान भाइयो के बैंक खाते में भेजी जायगी।
  • Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana सभी किसानो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में काम आएगी इसके अलावा उन सभी की आय में वृद्धि करने के लिए भी इस योजना को शुरू किया गया है।
  • राज्य सरकार द्वारा अभी यह स्पष्ट नहीं है की इस योजना को कब घोषित किया जाएगा इसकी जानकारी और इस योजना के द्वारा किन-किन किसानो को लाभ प्रदान किया जायगा।
  • इस योजना को शुरू करने का निर्णय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी ने पिछले दिनों हुई अधिकारियों के साथ कृषि विभाग की बैठक में निर्णय लिया है।
  • इस योजना की शुरुआत के द्वारा राज्य के जो किसान कर्ज में डूबे हुए है और उनकी बढ़ती हुई आत्महत्या को रोका जा सकेगा।
    मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता

    किसी भी सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों को उस योजना से सम्बंधित कुछ पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना आवश्यक होता है। इसी प्रकार महाराष्ट्र के इच्छुक किसान जो Maharashtra CM Kisan Samman Nidhi के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करना चाहते है, उन्हें इस योजना से जुड़े निम्न पात्रता मापदंड पूर्ण करने अनिवार्य होंगे: –

    • जो आवेदक महाराष्ट्र मुख्यमंत्री किसान योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास खेती करने के लिए भूमि होनी चाहिए।
    • इस योजना के अंतर्गत आवेदक का महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्ये है।
    • राज्य सरकार की इस योजना के तहत आवेदक को एक लघु एवं सीमांत किसान होना चाहिए।
    • इस योजना के तहत आवेदक का बैंक खाता होना जरूरी है जो आवेदक के आधार कार्ड से लिंक हो।
      आवश्यक दस्तावेज 
      • आधार कार्ड
      • निवासी प्रमाण पत्र
      • पहचान पत्र
      • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
      • सेवायोजन प्रमाण पत्र
      • मोबाइल नंबर
      • पासपोर्ट साइज फोटो
      • पहचान पत्र
      मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करे 

      अभी हमने आपको बताया है कि मुख्यमंत्री किसान योजना 2022 को आरंभ करने की अभी सिर्फ घोषणा की गई है, इस योजना को अभी लागू नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त अभी राज्य सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी को भी सार्वजनिक नहीं किया गया है इसी प्रकार अभी Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया को भी नागरिको से साझा नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा, उसके साथ ही इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारी को भी सार्वजनिक कर दिया जाएगा। जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के द्वारा इस योजना को राज्य में लागू किया जाएगा अथवा इससे जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को साझा किया जाएगा तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।



Leave a Reply

× How can I help you?