ekYojana

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने Kisan Mitra Urja Yojana की घोषणा की है। किसान मित्र ऊर्जा योजना को शुरू करने के पीछे राजस्थान सरकार का उद्देश्य राज्य में किसानों की स्थिति को बेहतर बनाना है। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थी किसानों को बिजली के बिल पर हर महा अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह अनुदान की राशि प्रतिमाह ₹1000 से ₹12000 तक प्रदान की जाएगी। राजस्थान सरकार ने Kisan Mitra Urja Yojana 2023 के लिए प्रतिवर्ष 1450 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है। आज हम यहां आपको अपने इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना

कृषि उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने Kisan Mitra Urja Yojana का शुभ आरंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार मीटर कृषि उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पर हर महीने ₹1000 से लेकर अधिकतम ₹12000 तक का अनुदान प्रदान करेगी। किसान मित्र ऊर्जा योजना के तहत लाभ की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। यह योजना लाभार्थी किसानों को आर्थिक रूप से सहायता करने के साथ ही उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करेगी। राजस्थान राज्य के वे सभी किसान जो इस मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

योजना का नाम किसान मित्र ऊर्जा योजना
आरम्भ की गई राजस्थान सरकार के द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के किसान
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ बिजली के बिल पर प्रतिमाह ₹1000 से लेकर ₹12000 का अनुदान
श्रेणी राज्य सरकारी योजनाएं
किसान मित्र ऊर्जा योजना का उद्देश्य

राजस्थान सरकार का Kisan Mitra Urja Yojana को शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य कृषि उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों पर प्रति माह ₹1000 की अनुदान राशि उपलब्ध करवाना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करें उन्हें कृषि के पथ पर अग्रसर करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 के लाभ
  • राजस्थान राज्य के किसान भाइयों को Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2023 का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • किसान मित्र ऊर्जा योजना के माध्यम से सरकार द्वारा मीटर कृषि उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों पर प्रतिमाह ₹1000 से लेकर ₹12000 प्रति वर्ष का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
  • विद्युत वितरण निगम Kisan Mitra Urja Yojana Rajasthan के तहत द्विमासिक बिलिंग व्यवस्था के आधार पर पात्र कृषि उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जारी करेगी।
  • मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 के तहत अनुपातिक आधार पर बिजली के बिल का 60% प्रतिमा जमा करवाना होगा।
  • सभी पात्र लाभार्थी मई 2021 से Kisan Mitra Urja Yojana का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • सरकार ने प्रतिवर्ष 1450 करोड रुपए का बजट इस योजना के तहत व्यय करने का निर्णय लिया है।
  • मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 कृषि उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है।
  • सभी इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana 2023 का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 के माध्यम से बिजली की बचत हो सकेगी जिसके लिए किसानों को अधिक लाभ प्रदान किया जा रहा है।
  • यह योजना राज्य में किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने का कार्य भी करेगी।
  • किसान मित्र ऊर्जा योजना के माध्यम से किसानों का आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकेगा।
    मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 पात्रता मानदंड
    • केवल राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी ही इस Kisan Mitra Urja Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते है।
    • किसान मित्र ऊर्जा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का किसान होना अनिवार्य है।
    • मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2023 के तहत पात्र लाभार्थी का बैंक खाता उसके आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए केवल तभी लाभ की राशि लाभार्थी के खाते में स्थानांतरित की जा  सकेगी।
    • सभी केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी एवं आयकर दाता इस Kisan Mitra Urja Yojana 2023 के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
    आवश्यक दस्तावेज

    राजस्थान राज्य के सभी इच्छुक किसान जो  इस Kisan Mitra Urja Yojana Rajasthan के तहत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

    • आधार कार्ड
    • स्थाई प्रमाण पत्र
    • बैंक खाता
    • पॉसपोर्ट साइज़ फोटो
    • मोबाइल नंबर
    मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 2021 के अंतर्गत आवेदन कैसे करे?
    • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी विद्युत विभाग में जाना होगा।
    • वहां से आपको मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना आवेदन हेतु, आवेदन पत्र लेना  होगा।
    • इसके बाद आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे -आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आदि दर्ज करनी होगी।
    • सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने के बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र से अटैच करना होगा।
    • इसके पश्चात आपको यह आवेदन पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेजों  सहित विद्युत विभाग में जमा करना होगा।
    • इस प्रकार आप Mukhyamantri Kisan Mitra Urja Yojana के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।


Leave a Reply

× How can I help you?