ekYojana

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत राज्य की कन्याओं को उनके जन्म से लेकर उनके विवाह तक 6 किस्तों में वित्तीय सहायता उपलब्ध की जाती है। राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से प्रदेश की कन्याओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होती है। इस आर्टिकल के माध्यम से सभी नागरिकों को उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2023 से सम्बंधित हर प्रकार की आवश्यक जानकारी मुहैया कराई जाएगी, जैसे: इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना  की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा की गयी है, जिसके माध्यम से प्रदेश की कन्याओं को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की कन्याओं के उज्जवल भविष्य हेतु उनके जन्म से लेकर उनके विवाह तक 15,000 की धनराशि वित्तीय सहायता के रुप में 6 किस्तों में प्रदान की जाती है। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल 2 बालिकाओं द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना का सुचारु संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग की देखरेख में किया जाता है।

योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
आरम्भ की गयी महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य की कन्याएँ
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्य कन्याओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना
लाभ 6 किस्तों में 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं

उद्देश्य 

राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी UP Kanya Sumangala Yojana का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य के गरीब एवं आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार की बेटियों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से कन्याओं के प्रति समाज की नकारात्मक विचारधाराओं को बदलने हेतु बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जायेगा, जिससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके। राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत कन्याओं को उनके जन्म के पश्चात से लेकर उनके विवाह तक 15,000 रूपये की वित्तीय सहायता 6 किस्तों में उपलब्ध की जाती है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के केवल ऐसे परिवार की बेटियों को ही लाभान्वित किया जायेगा,

लाभ एवं विशेषताएं 

  • कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा की गयी है, जिसके माध्यम से प्रदेश की बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब एवं आर्थिक रुप से अशक्षम परिवारों की बेटियों को  लाभान्वित किया जाता है।
  • राज्य सरकार की इस योजना के तहत बालिकाओं को उनके जन्म के पश्चात से विवाह होने तक कुल 6 किस्तों में वित्तीय सहायता की धनराशि प्रदान की जाती है।
  • लाभार्थी कन्याओं को वित्तीय सहायता के रुप में 15000 रुपये की राशि उपलब्ध की जाती है, जिसके माध्यम से वें शिक्षा ग्रहण कर सकती है।
  • राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को स्नातक, डिग्री, डिप्लोमा आदि जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें।
  • इस योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभों को राज्य के केवल ऐसे परिवार की बेटियाँ ही प्राप्त करने के लिए पात्र मानी जाएँगी, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम 3 लाख रुपये तक हो।
  • उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2023 से सम्बंधित लाभों को एक परिवार की केवल 2  बालिकाओं द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।
  • इसके साथ ही इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार में अधिकतम 2 बच्चें ही होने चाहिए, 2 से अधिक बच्चें होने पर उस परिवार को इस योजना के पात्र नहीं माना जायेगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गयी इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का बैंक खाता उनके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य होता है।
  • राज्य सरकार की इस योजना के तहत प्राप्त होने वाली वित्तीय सहायता की धनराशि लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातें में स्थांतरित कर दी जाती है।
  • इस योजना का सुचारु संचालन उत्तर प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।
  • इसके साथ ही इस योजना का कुल बजट 1200 करोड़ रूपये निर्धारित की गयी है।

    पात्रता मापदंड 

    किसी भी सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों को प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों को उस योजना से सम्बंधित कुछ पात्रता मानदंडों को पूर्ण करना आवश्यक होता है। इसी तरह Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana 2023 से जुड़े लाभों को उठाने हेतु आवेदकों को निम्न पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना अनिवार्य होगा:-

    • आवेदनकर्ताओं को इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।
    • इस योजना के अंतर्गत आवेदक की कुल पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपये अथवा इससे कम होनी चाहिए।
    • राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाले लाभों को एक परिवार की केवल 2 बेटियाँ ही प्राप्त कर सकती है।
    • लाभार्थी परिवार में अधिकतम दो बच्चें ही होने चाहिए, यदि परिवार में दो से अधिक बच्चें है तो उस परिवार की बेटियों को इस योजना के पात्र नहीं माना जायेगा।
    • इस योजना के अंतर्गत यदि एक परिवार में दो जुड़वाँ बेटियाँ तथा एक एकल बेटी अर्थात कुल तीन बेटियाँ है, तो इस स्थिति में सभी तीन कन्याओं को लाभान्वित किया जायेगा।
    • इसके साथ ही किसी परिवार द्वारा अनाथ बालिकाओं को गोद लेने की परिस्थिति में भी उस परिवार की कन्याओं को इस योजना के पात्र समझा जायेगा एवं परिवार की अन्य दो बालिकाओं को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

      आवश्यक दस्तावेज

      • माता पिता का आधार कार्ड
      • निवास प्रमाण पत्र
      • पहचान पत्र
      • आय प्रमाण पत्र
      • कन्या जन्म-प्रमाण पत्र अथवा गोद लेने का प्रमाण पत्र
      • बैंक खाता विवरण
      • पासपोर्ट साइज फोटो
      • मोबाइल नंबर

        कन्या सुमंगला योजना 2022-23 ऑनलाइन आवेदन करे

        ऐसे इच्छुक आवेदक जो उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गयी Kanya Sumangala Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, उन्हें निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा: –

        • सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल कर आ जायेगा।
        • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “नागरिक सेवा पोर्टल” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो कर आ जायेगा।
        • इस नए पेज पर आपको योजना से सम्बंधित नियम एवं शर्तें दी गयी होंगी, जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़ने के पश्चात “आई एग्री” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
        • इसके बाद आपको “जारी रखें” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके सामने पंजीकरण आवेदन पत्र खुल कर आ जायेगा।
        • अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी, जैसे:- नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बालिका के साथ आवेदक का संबंध, आवेदक के पिता/पति का नाम, कैप्चा कोड आदि के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
        • इसके बाद आपको “सेंड एसएमएस ओटीपी” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपको आपके पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त हो जायेगा।
        • उसके बाद आपको प्राप्त ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना होगा एवं सत्यापित कर लेना होगा। इसके बाद आपका पंजीकरण पूर्ण हो जायेगा तथा आपको यूज़र आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त हो जाएंगे।
        • अब आपको प्राप्त यूज़र आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर लेना होगा।  इसके बाद आपको कन्या सुमंगला योजना आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी के विवरण दर्ज कर देने होंगे।


Leave a Reply

× How can I help you?