ekYojana

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत बिहार राज्य सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना के अनुसार राज्य में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह हेतु सरकार द्वारा अनुदान राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बिहार में रहने वाली आर्थिक रूप से पिछड़ी हुए वर्ग बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवार की बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जायेगा। लेकिन इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कुछ पात्रताएं सुनिश्चित की गयी है। यदि आप ये पात्रताएं पूरा करते है या फिर आप इस योजना के योग्य है तो आप आसानी से इस स्कीम में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आपको बता दे कन्या विवाह योजना को 2012 में लोक सेवा के अधिनियम में शामिल किया गया है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा इस योजना को चलाया जायेगा। Mukhyamantri kanya Vivah Yojana Bihar के तहत लाभार्थी बालिकाओं को 5 हजार की राशि एकमुश्त में दी जाने का फैसला किया गया है। यदि आप भी बिहार के मूल निवासी है और आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख हम आपको बताएंगे कि कन्या विवाह योजना बिहार क्या है ? इस योजना का आवेदन करने के लिए क्या पात्रता है ? आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी? मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार की आवेदन प्रक्रिया क्या है ? इस सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराएँगे। Kanya Vivah Yojana Bihar Apply 2023 से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पुरे अंत तक पढ़िए।

Kanya Vivah Yojana Bihar Apply 2023

Mukhyamantri kanya Vivah Yojana Bihar के अंतर्गत जो बीपीएल परिवार की लडकियां होंगी उनके विवाह के समय ये अनुदान राशि दी जाएगी। जिससे की विवाह के समय ये राशि परिवार की आर्थिक सहायता में काम आ सके। लेकिन योजना के अनुसार परिवार को ये राशि तभी दी जाएगी जिसमे लड़की की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो और लड़के के उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की जल्दी शादी पर रोक लगाना, बाल विवाह को रोकना, लड़कियों की शिक्षा पर जोर देना है। जिससे की बिहार राज्य भी अन्य राज्यों की भांति आगे विकास की तरफ बढ़े। योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा। आप हम आज अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhyamantri kanya Vivah Yojana Bihar) से जुडी सारी जानकारी देने जा रहे हैं जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Kanya Vivah Yojana 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करने के लिए आप नीचे दी गयी सारणी में उपलब्ध जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार
विभाग समाज कल्याण विभाग
राज्य का नाम बिहार
वर्ष 2023
लाभार्थी आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग व् बीपीएल परिवार की बालिकाएं
उद्देश्य बाल विवाह जैसे अपराधों को रोकना
सहायता राशि 5100
आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in

बिहार कन्या विवाह योजना के लिए पात्रता

आवेदकों को Kanya Vivah Yojana 2023 का का आवेदन करने के लिए निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा। जो आवेदक निर्धारित पात्रता को पूरा करेंगे केवल वही लोग योजना का लाभ उठा सकते है। हम आपको बिहार कन्या योजना की पात्रता के विषय में बता रहें है। ये पात्रता निम्न प्रकार है –

  • योजना में आवेदन करने के लिए बालिका की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार बिहार के मूल निवासी होने चाहिए।
  • परिवार बीपीएल कार्ड धारक होना चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय 60 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • लड़की का विवाह जिस लड़के से होगी उसकी भी आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
    दस्तावेज

    वे उम्मीदवार जो मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना चाहते है उनके पास ये सभी दस्तावेज होने अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप योजना आवेदन फॉर्म भर सकते है। ये दस्तावेज निम्न प्रकार है –

    • आधार कार्ड
    • मूल निवास प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • बीपीएल राशन कार्ड
    • लड़की की जन्मतिथि
    • आय प्रमाण पत्र
    • बैंक खाता नंबर
    • मोबाइल नंबर
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • लड़के और लड़की का जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण पत्र
    • दहेज़ न देने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र

      बिहार कन्या विवाह योजना से मिलने वाले लाभ

      यहाँ हम आपको Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के विशेष लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहें है। यदि आप भी इस योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में जानने के इच्छुक है तो नीचे दिए गए पॉइंट्स पढ़िए –

      • बिहार कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बालिका के विवाह के समय 5 हजार की राशि दी जाएगी।
      • सरकारी योजना का लाभ केवल बिहार के नागरिकों को दिया जायेगा।
      • बीपीएल परिवार से संबंधित बालिकाओं के लिए बिहार कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 5 हजार रूपए तक की राशि को चेक या डिमांड ड्राफ्ट के तहत लाभार्थी कन्या तक पहुंचाई जाएगी।
      • योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
      • बिहार कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बाल विवाह जैसे अपराधों को रोकने में सहायक होगा।
      • लड़कियों की शिक्षा पर अधिक जोर दिया जायेगा।
      • दहेज़ देने की प्रथाओं पर रोक लगाना।
      • Bihar Kanya Vivah Yojana 2023 का लाभ सरकार विवाह के समय चेक या डीबीटी के माध्यम से आपको योजना की धनराशि दे दी जाएगी।

        उद्देश्य क्या है ?

        जैसे की आप सब जानते है की बिहार राज्य शिक्षा व अन्य क्षेत्र से काफी पिछड़ा हुआ है जिसके कारण यहां लोग ना तो ज्यादा पढ़े लिखे होते है ना ही उन्हें शिक्षा के प्रति कोई जागरूक किया जाता है जिस कारण लोगो के सोचने की क्षमता अभी बहुत कम है लोग अपने ही पुराने ख्यालात के होते है। यहां लड़की की शिक्षा को अधिक महत्व ना देकर उनकी कम उम्र में शादी करा दी जाती है जिससे की बालिकाओं की शिक्षा पूरी नहीं हो पाती थी और कम उम्र में शादी कराना क़ानूनी अपराध होता है जिसके लिए संविधान द्वारा बनाये गए नियम के अनुसार परिवार को इसके लिए जुर्माना या सजा देने का प्रावधान रखा गया है।

        ऐसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने योजना का शुभारम्भ किया है। ताकि बालिकाएं अपनी पढ़ाई पूरी कर सके और साथ ही सही उम्र में विवाह करने पर सरकार शादी के समय पर आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे की लोगों में अधिक जागरूकता आएगी। ताकि बिहार राज्य की साक्षरता दर में वृद्धि हो सके। इस योजना के शुरू होने से राज्य सरकार ने दहेज़ जैसी प्रथा पर रोक लगाने की कोशिश की है जिससे की लोगो की मानसिकता में बदलाव लाने का पूर्ण रूप से प्रयास किया गया है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

जो इच्छुक उम्मीदवार बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। यहाँ हमने आपको आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बतायी है।

  • सबसे पहले उम्मीदवार अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक में जाएँ। (आप चाहे तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं) वहां ये फॉर्म उपलब्ध रहते है
  • आपको आवेदन पत्र में दर्ज सारी जानकारी भरनी होगी। यदि आपको फॉर्म में कोई चीज समझ नहीं आती है तो आप इससे संबंधित कर्मचारियों से भी इसके बारे में पूछ सकते हैं।
  • उसके बाद आप आवेदन फॉर्म में दिए हुए सभी दस्तावेजों को संलग्न कर दें।
  • और आपने जहां से ये फॉर्म लिया था वही इस फॉर्म को जमा भी कर दे।
  • कर्मचारियों के द्वारा ये फॉर्म आगे विभाग में दिया जायेगा।
  • विभाग में अधिकारीयों द्वारा दस्तावेजों की जाँच की जाएगी जाँच के बाद सत्यापन के बाद ही योजना का लाभ मिलेगा।
  • इसके लिए आपके सरपंच के माध्यम से आप तक योजना की राशि पहुंचा दी जाएगी या फिर बालिका के अकाउंट में डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ये राशि भेज दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?

जो इच्छुक उम्मीदवार योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते है उन्हें हम यहां पर आवेदन करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं। आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

  • सबसे पहले उम्मीदवार लोक सेवा का अधिकार की ऑफिसियल वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको नागरिक अनुभाग में जाकर खुद का पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको रजिस्टर करने के लिए एक फॉर्म मिलेगा आपको फॉर्म में अपना नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके स्टेट सेलेक्ट कर ले और उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपकी स्क्रीन पर लॉगिन का पेज खुल जायेगा। इसमें आपको अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको ओटीपी दर्ज करना होगा और लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप वापस होम पेज पर आ जायेंगे। आपको होम पेज में आर.टी.पी.एस सेवाएँ के सेक्शन में जाना होगा और समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सेवाएं पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर बहुत सी योजनाओं के विकल्प आएंगे आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन करने के लिए फॉर्म आ जायेगा। आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी दर्ज करनी होगी और इसके साथ ही सभी दस्तावेज अपलोड कर दें।
  • फॉर्म पूरे तरीके से भरने के बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आपका मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा।


Leave a Reply

× How can I help you?