ekYojana

राज्य की महिलाओं और बेटियों को लाभ प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। राज्य की सभी जरूरतमंद महिलाओं के खाते में इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 4000 रुपए जमा किए जाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है, जैसे- राज्य सरकार द्वारा इस योजना को किसी उद्देश्य से आरंभ किया जा रहा है,  तथा इसके लाभ और पात्रता क्या है आदि।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना

मुरैना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना को आरंभ करने की घोषणा राज्य की महिलाओ को लाभ प्रदान करने हेतु की गई है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य की गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं को इस योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, प्रति माह 4000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि राज्य की गर्भवती महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। राज्य की सभी गर्भवती महिलाओ को निशुल्क दवाइयां Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस योजना के भली भांति संचालन हेतु संभागीय स्तर पर ड्रग डीलर हाउस की स्थापना राज्य सरकार द्वारा की जाएगी,

योजना का नाम मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना
आरम्भ की गई राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य की गर्भवती महिलाएं
आवेदन की प्रक्रिया जल्द जारी की जाएगी
उद्देश्य राज्य की मां और बच्चे को पोषण उपलब्ध कराने हेतु आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
लाभ राज्य की मां और बच्चे को पोषण उपलब्ध कराने हेतु आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी
श्रेणी मध्य प्रदेश सरकार योजनाएं

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023 का उद्देश्य 

मध्य प्रदेश जीवन जननी योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गर्भवती महिलाओं को हर महीने 4000 रुपए की आर्थिक सहायता उनके होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने हेतु प्रदान की जाएगी। राज्य की महिला और बच्चे दोनों के पोषण में इस योजना के माध्यम से सुधार हो सकेगा, इसके अतिरिक्त MP Jeevan Janani Yojana का लाभ प्राप्त करके राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओ को भी भरपूर मात्रा में पोषण प्राप्त हो सकेगा।

 लाभ और विशेषताएं 

  • राज्य की महिलाओ को लाभ प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश जीवन जननी योजना 2023 को आरंभ करने की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई है।
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य की सभी गर्भवती महिलाओ को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा हर महीने 4000 रुपए की आर्थिक सहायता राज्य की गर्भवती महिलाओं को इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली लाभ की राशि को सरकार द्वारा लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त संभागीय स्तर पर ड्रग डीलर हाउस की स्थापना राज्य सरकार द्वारा दवाओं की निशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु की जाएगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही संम्पूर्ण राज्य में इस योजना को आरंभ कर दिया जाएगा, इसके माध्यम से राज्य की अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओ को इस योजना का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा।
  • इच्छुक सभी महिलाओ को इस योजना के तहत सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा, उसके बाद ही उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
  • पात्र गर्भवती महिलाओ के द्वारा इस योजना के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता का इस्तेमाल अपने और अपने बच्चे के बेहतर पालन पोषण हेतु किया जा सकेगा।
  • इसके साथ ही राज्य की सभी वर्ग, जाति की महिलाओं को Uका लाभ राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के राज्य में आरंभ होने से महिलाओ के जीवन में बेहतरी होगी तथा वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी।

    पात्रता मानदंड

    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
    • राज्य सरकार द्वारा आरंभ इस योजना का लाभ केवल राज्य की गर्भवती महिलाओ के द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है।
    • मध्य प्रदेश की सभी वर्ग, जाति की महिलाओं के द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
    • गर्भवती महिला का पति यदि आयकर दाता है तो इस स्थिति में उन्हें इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
    • इसके अतिरिक्त लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

      आवश्यक दस्तावेज 

      • आधार कार्ड
      • निवास प्रमाण पत्र
      • आय प्रमाण पत्र
      • मोबाइल नंबर
      • बैंक खाता विवरण
      • जन आधार कार्ड
      • पासपोर्ट साइज फोटो आदि

      एमपी जीवन जननी योजना के तहत आवेदन कैसे करे?

      राज्य के वह सभी नागरिक जो Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें इसके अंतर्गत आवेदन करने हेतु अभी कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी। क्योकि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना को  आरंभ करने की अभी केवल घोषणा की गई है, इसके अंतर्गत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को अभी जारी नहीं किया गया है। जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी जीवन जननी योजना के तहत आवेदन करने से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजानिक किया जाएगा, तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सुचना प्रदान कर देंगे।



Leave a Reply

× How can I help you?