ekYojana

जस्थान की सरकार अपने राज्य के नागरिकों के लिए बहुत सी सुविधाए एवं योजनाए डिजिटल रूप में जारी कर रही है, इसी के तहत अब सरकार ने मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को शुरू किया है। इसके अंतर्गत राज्य में रहने वाली सभी पात्र महिलाएं अपना आवेदन करके सरकार की तरफ से निशुल्क स्मार्टफोन का लाभ हासिल कर सकती है। इसके साथ ही Mukhyamantri Digital Seva Yojana के माध्यम से लाभार्थी को 3 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट का लाभ भी मिलेगा। राजस्थान की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023 के तहत अपना बजट जारी किया है, और यह घोषणा की है कि राज्य में रहने वाली सभी पात्र महिलाओं को 1.3 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन मुहैया कराए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें आने वाले तीन सालो तक मुफ्त इंटरनेट सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 का शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य में रहने वाले चिरंजीवी परिवारो की महिला मुखिया को निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लाभ से महिलाएं राज्य में जारी होने सभी सुविधाओं की जानकारी रख पाएंगी, एवं अन्य डिजिटल कार्यो को भी सीख पाएंगी। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के अंतर्गत सरकार राज्य में रहने वाली 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन के साथ-साथ आने वाले तीन सालो तक फ्री इंटरनेट की सुविधा प्रदान करके लाभान्वित करेगी। सभी महिलाओं को इस योजना के माध्यम से नए समाज के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा और वह आत्मनिर्भर भी बन पाएंगी। Mukhyamantri Digital Seva Yojana का लाभ लेने के लिए सभी पात्र महिलाएं बिना किसी प्रकार का कोई भुगतान किये अपना आवेदन कर सकती है।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का उद्देश्य

महिलाओं की स्थिति को बेहतर एवं मजबूत बनाने के प्रयोजन से राजस्थान सरकार ने Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 की शुरुआत की है। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का एक मात्र उद्देश्य राज्य में रहने वाली महिलाओं को डिजिटल माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वह राज्य में जारी होने वाली सुविधाओं के बारे में अपडेटेड रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देने में कारगार साबित होगी। इस योजना का लाभ मिल जाने से महिलाएं अपने हुनर को और निखार पाएगी, और नई-नई तकनीके सीख पाएंगी। अगर राज्य में महिलाओं को लेकर सरकार कोई योजना एवं सुविधा को शुरू करती है, तो लाभार्थी घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन की मदद से आवेदन करने में सक्षम होगी।

योजना का नाम मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना
आरम्भ की गई राजस्थान सरकार द्वारा
वर्ष 2023 में
लाभार्थी राज्य में रहने वाली चिरंजीवी महिला मुखिया
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाना
लाभ 3 साल तक फ्री इंटरनेट के साथ मोबाइल फ़ोन
श्रेणी राजस्थान सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट जल्द ही लॉन्च की जाएगी

लाभ तथा विशेषताएं 

राजस्थान सरकार की पहल मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की प्रमुख विशेषताएं और लाभ इस प्रकार हैं : –

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को स्मार्ट फ़ोन का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट फ़ोन के साथ-साथ महिलाओं को 3 वर्ष तक का इंटरनेट भी निशुल्क मुहैया कराया जाएगा।
  • राजस्थान राज्य की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
  • राज्य में रहने वाली चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके स्मार्ट फ़ोन प्राप्त कर पाएंगी।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने Mukhyamantri Digital Seva Yojana की घोषणा बजट 2023 में की है, जिसका लाभ राज्य की पात्र महिलाओं को होगा।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की समाजिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा एवं वह घर बैठे डिजिटल सेवाओं का लाभ ले सकेंगी।
  • राज्य सरकार महिलाओं के लिए नई-नई योजनाओं को आरंभ करती रहती है, इस स्मार्ट फ़ोन के मदद से वह इन योजनाओं के लिए अपडेटेड रहेंगी।
  • Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 के अंतर्गत मिलने वाले स्मार्टफोन के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

    पात्रता मानदंड 

    इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के कोई लिए की खास पात्रता निर्धारित नहीं की गयी है, पर आवेदनकर्ता महिला को निम्न बताई बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:-

    • आवेदन करने वाली महिला राजस्थान राज्य की स्थाई नागरिक होनी चाहिए।
    • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया ही अपना आवेदन कर सकती है।

    आवश्यक दस्तावेज 

    • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
    • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
    • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
    • आयु का प्रमाण
    • राशन कार्ड प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी

    मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

    राजस्थान राज्य की सरकार ने अभी Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा की है। किसी भी विभाग अथवा मंत्रालय के द्वारा इस योजना में आवेदन के सम्बन्ध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। अभी राज्य की सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की है। बहुत जल्द ही सरकार इस योजना से जुडी आधिकारिक वेबसाइट शुरू करेगी, जिसकी जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया सभी नागरिको को इस आर्टिकल के माध्यम से मुहैया करा दी जाएगी। सभी नागरिकों से सादर निवेदन है, कि वह इस आर्टिकल के साथ बने रहें।



Leave a Reply

× How can I help you?