ekYojana

चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना राजस्थान राज्य सरकार की एक नई पहल है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना मुख्य रूप से उन लोगों के लिए बनाई गई है जो किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता करते हैं। राजस्थान राज्य में सड़क हादसे में घायल लोगों की सहायता करने वाले व्यक्ति को Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana के तहत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2023 के लाभार्थियों को सम्मान के साथ साथ वित्तीय लाभ भी प्रदान करेगी। अब यदि राजस्थान में कोई भी व्यक्ति सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाता है

चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 

राजस्थान सरकार ने चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2023 नाम की एक नई योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद करता है तो ऐसे विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा इनाम प्रदान किया जाएगा। जो भी व्यक्ति Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana के तहत किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता करेगा उसे कुछ राशि के साथ-साथ सरकार द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। यदि आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी देखना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। आज हम यहां आपको अपने इस लेख में Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023 से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना
आरम्भ की गई राजस्थान सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के लोग
आवेदन की प्रक्रिया जारी है
उद्देश्य सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद
श्रेणी राजस्थान सरकारी योजनाएं

उद्देश्य

आज के समय में सड़क हादसे बहुत आम बात है। हम सभी को आमतौर पर आए दिन सड़क हादसे देखने को मिलते हैं । इन हादसों में कई बार लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं। अक्सर आम लोग कानूनी कार्यवाही के डर के चलते इन दिनों की सहायता करने से कतराते हैं। परंतु अब राजस्थान सरकार ने Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana नाम की एक पहल की है। इस पहल के अनुसार राजस्थान सरकार सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की सहायता करने वाले एवं उन लोगों की जान बचाने वाले लोगों को ₹5000 की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2023 को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करना है एवं उनकी जान बचाना है।

लाभ

आपकी सुविधा के लिए नीचे हम आपको चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के कुछ मुख्य लाभों की सूची प्रदान करने जा रहे हैं।

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना सड़क दुर्घटना के कारण हो रही मृत्यु की दर को कम करने में सहायक होगी।
  • अब सड़क हादसे में हुए घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की पुलिस पूछताछ नहीं की जाएगी।
  • सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को अस्पताल लेकर जाने पर सहायता करने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार का डर नहीं होगा।
  • सरकार द्वारा Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana के तहत सड़क हादसों के समय घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर आपको इनाम प्रदान किया जाएगा।
  • सहायता करने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2023 के तहत एक प्रशंशा पत्र एवं ₹5000 की राशि का लाभ प्राप्त करेगा।
  • सड़क दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल लाने से उसकी जान बच पाएगी।
  • घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने की स्थिति में मदद करने वाले व्यक्ति को पैसे भी नहीं देने होंगे।

    पात्रता मानदंड

    नीचे हम आपको Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023 के पात्रता मानदंडों की जानकारी देने जा रहे हैं इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    • मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के तहत किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की स्थिति में आपको सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
    • यदि कोई व्यक्ति किसी गंभीर अवस्था में घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाता है तो ऐसी स्थिति में उसे Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana के तहत इनाम की राशि दी जाएगी।
    • व्यक्ति को इनाम प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी जानकारी अस्पताल में तैनात कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर को प्रदान करनी होगी।
    • कोई भी सरकारी एंबुलेंस, निजी एंबुलेंस के कर्मचारी, पीसीआर वैन और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और घायल व्यक्ति के संबंधी यदि किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कर आते हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2023 का लाभ नहीं दिया जाएगा।

      मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना आवेदन प्रक्रिया

      वह सभी आवेदक जो ऊपर दी गयी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं वे दिए गए चरणों के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

      • यदि आप Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको घायल व्यक्ति की सहायता करने के बाद संबंधित अस्पताल में तैनात कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर को अपनी पूरी एवं सही जानकारी दर्ज करानी होगी।
      • अपनी जानकारी में आपको अपना नाम पता मोबाइल नंबर एवं बैंक डिटेल देनी होगी। सभी जानकारी लेने के बाद सीएमओ अस्पताल में लाए गए घायल व्यक्ति को इलाज के अनुसार एक रिपोर्ट तैयार करेंगे कि व्यक्ति गंभीर था या नहीं एवं उसे तुरंत इलाज मिला या नहीं।
      • इस रिपोर्ट के आधार पर ही लाभार्थी को इनाम दिया जाएगा। सीएमओ द्वारा तैयार की गई है रिपोर्ट डायरेक्टर पब्लिक हेल्थ के पास भेजी जाएगी एवं उसके बाद ही लाभार्थी के लिए इनाम की राशि अप्रूव की जाएगी।
      • इसके बाद 2 दिन के भीतर लाभ की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी एवं प्रशस्ति पत्र लाभार्थी के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा।


Leave a Reply

× How can I help you?