ekYojana

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षा प्रदान करने हेतु राजस्थान चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना को आरंभ  किया गया है। इस योजना का आरंभ राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 बजट घोषणा के दौरान किया गया है, राज्य के गरीब और असहाय नागरिको को इस योजना के माध्यम से निशुल्क इलाज का लाभ राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति की दुर्घटना के कारण मृत्यु या क्षति होती है तो ऐसी स्थिति में नागरिक को 10 लाख रुपए तक का निशुल्क दुर्घटना बीमा कवर Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 का उद्देश्य 

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के कमजोर वर्ग के गरीब नागरिकों और चिरंजीवी परिवार के सदस्यो को 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा, जिससे राज्य के सभी नागरिकों को निशुल्क बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

योजना का नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना
आरम्भ की गई राजस्थान सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के कमजोर वर्ग के गरीब नागरिक और चिरंजीवी परिवार के सदस्य
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना
लाभ स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाएगा
श्रेणी राजस्थान सरकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 के लाभ और विशेषताएं 

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री जी के द्वारा राज्य के नागरिको को लाभ प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 को आरंभ किया गया है।
  • चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा कार्ड से जुड़े सभी परिवारों को इस योजना के माध्यम से निशुल्क बीमा प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं मुआवजा  दुर्घटना होने के कारण अपंग होने, मृत्यु होने या क्षति होने की स्थिति में प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के ऐसे नागरिक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें सबसे पहले इस योजना के तहत रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • राजस्थान राज्य के किसी भी व्यक्ति को इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • इसके अतिरिक्त इस योजना के अंतर्गत 90 दिन के भीतर दावे का भुगतान किया जाएगा, इसके साथ ही जन आधार कार्ड लिंक दुर्घटना बीमा क्लेम का भुगतान प्राप्त करने हेतु कार्ड धारक परिवार को करना होगा।
  • किसी भी व्यक्ति के द्वारा इस योजना के अंतर्गत आप एक से अधिक क्लेम राशि को प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
  • एसडीआरएफ मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि को मिलाकर दुर्घटना में मौत या क्षति की राशि इस योजना के माध्यम से 10 लाख रुपए तक प्रदान की जाएगी।
  • Rajasthan Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करके राज्य के सभी गरीब नागरिक बहुत ही सुविधाजनक रूप से अपना इलाज करा सकते है।

    राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 पात्रता मानदंड 

    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
    • राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिको को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
    • चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार का जनाधार कार्ड बैंक से लिंक होना अनिवार्य है।
    • एक परिवार में दो या दो से अधिक मौत होने की स्थिति में 10 लाख रुपए का ही बीमा प्रदान किया जाएगा।
    • डॉक्टर की गलती से या शराब या नशीली दवा पीने से बीमा कवर का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।
    • यदि किसी व्यक्ति को सांप के द्वारा डसा जाता है, तो इस स्थिति में उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान नहीं  किया जाएगा।

      आवश्यक दस्तावेज 

      • आधार कार्ड
      • जन आधार कार्ड
      • चिरंजीवी कार्ड
      • मोबाइल नंबर
      • आयु प्रमाण पत्र
      • निवास प्रमाण पत्र
      • पासपोर्ट साइज फोटो आदि

      मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 के तहत आवेदन कैसे करे? 

      राज्य के वह सभी नागरिक जो Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 के तहत आवेदन करना चाहते है, उनके द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है:-

      • सबसे पहले आपको Rajasthan Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
      • वेबसाइट के होम पेज पर आपको योजना का विवरण के अनुभाग में से योजनांतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
      • इसके बाद आपके सामने अगला फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा, यहां आपको पूछी गई सभी जानकारी का विवरण दर्ज कर देना है।
      • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने नवीन पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
      • फिर आपको एसएसओ आईडी के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपको नए पेज पर अपनी एसएसओ आईडी दर्ज कर है।
      • अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इस प्रक्रिया का पालन करके आप Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 के तहत आवेदन कर सकते है।


Leave a Reply

× How can I help you?