ekYojana

राज्य की बालिकाओं को पोषण संबंधी सुविधा प्रदान करने हेतु बिहार सरकार द्वारा बिहार किशोरी बालिका योजना को आरंभ किया गया है। राज्य की सभी वर्ग की बालिकाओं को इस योजना के माध्यम से पोषण मद और गैर पोषण मद का लाभ राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य में बालिकाओ के स्वास्थ्य सशक्तिकरण को बढ़ाया जाएगा, इस योजना का लाभ किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों को देखते हुए राज्य की बालिकाओ को प्रदान किया जाता है। राज्य की केवल 14 से 18 वर्ष की बालिकाओं को Bihar Kishori Balika Yojana का लाभ प्रदान किया जाएगा।

बिहार किशोरी बालिका योजना

बिहार सरकार द्वारा आरंभ Bihar Kishori Balika Yojana का संचालन बिहार सरकार समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है, इस योजना का आरंभ समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय के माध्यम से मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत राज्य की बालिकाओं के लिए किया गया है। राज्य की 14 से 18 वर्ष की सभी वर्ग की बालिकाओं को इस योजना के माध्यम से पोषण एवं गैर पोषण मद का लाभ स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त माह में 25 दिनों तक बिहार किशोरी बालिका योजना के माध्यम से टेक होम राशन के रूप में पूरक पोषण आहार राज्य की बालिकाओ को प्रदान किया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा इस योजना को अभी केवल राज्य के 13 जिलों में ही आरंभ किया गया है,

योजना का नाम बिहार किशोरी बालिका योजना
आरम्भ की गई बिहार सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी बिहार राज्य की सभी बालिकाएं
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन
उद्देश्य राज्य की बालिकाओं में किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों की पूर्ति करना
लाभ राज्य की बालिकाओं में किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों की पूर्ति की जाएगी
श्रेणी बिहार सरकारी योजनाएं

बिहार किशोरी बालिका योजना 2023 का उद्देश्य 

बिहार किशोरी बालिका योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी बालिकाओ को किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों की पूर्ति करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की बालिकाओ का शारीरिक विकास भली भांति होगा, इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य की सभी बालिकाओ को महीने में 25 दिन का पोषाहार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त Bihar Kishori Balika Yojana 2023 के माध्यम से राज्य की सभी बालिकाओ को पूरक पोषण आहार एवं गैर पोषाहार का लाभ प्राप्त हो सकेगा, राज्य की ऐसी बालिकाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है उनके द्वारा 15 फरवरी 2023 तक आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पर किशोरियों का पंजीकरण तथा  पंजीकृत बालिकाओ का आधार सत्यापन कराना अनवार्य है।

पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
  • बिहार राज्य की सभी वर्ग की केवल बालिकाओ को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • अभी बिहार राज्य के कुल 13 जिले की बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

बिहार किशोरी बालिका योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

बिहार राज्य की वह सभी बालिकाएं जो Bihar Kishori Balika Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहती है, यह निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है:-

  • सबसे पहले बालिकाओं को अपने पास के आंगनवाड़ी केंद्र जाना है, वहां जाकर आपको आंगनबाड़ी सहायिका से मिलना होगा।
  • आंगनबाड़ी सहायिका से आपको यह बताना होगा कि आप Bihar Kishori Balika Yojana 2023 के तहत आवेदन करना चाहती है।
  • अब आपको आंगनबाड़ी सहायिका द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेजों को जमा कर देना है, इसके बाद सहायिका द्वारा बालिका का पंजीकरण एवं आधार सत्यापन कर दिया जाएगा।
  • इसके बाद आपको एक रसीद प्रदान की जाएगी, इस रसीद को आपको अपने पास रख लेना है। इस प्रक्रिया का पालन करके आप Bihar Kishori Balika Yojana के तहत आवेदन कर सकती है।
  • आवेदक बालिकाओ के आधार कार्ड का सत्यापन होने के पश्चात ही बालिकाओ को पूरक पोषण आहार एवं गैर पोषण सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।


Leave a Reply

× How can I help you?