ekYojana

Bandhkam Kamgar Yojana Payment रजिस्ट्रेशन, पात्रता एवं लाभ – महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने राज्य के सभी श्रमिक नागरिको को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु (MAHABOCW) Bandhkam Kamgar Yojana के तहत एक पोर्टल को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता राज्य के सभी निर्माण श्रमिकों को प्रदान की जाएगी, इसका लाभ प्राप्त करने हेतु श्रमिकों को इस पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके अतिरिक्त राज्य के सभी नागरिक MAHABOCW पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन राज्य की मशहूर महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याण मंडल की अधिकारिक वेबसाइट के तहत किया जा सकता है।

महाराष्ट्र इमारत व बांधकाम कामगार कल्याण मंडल द्वारा 18 अप्रैल 2020 को mahabocw.in पोर्टल का आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र बांधकाम विभाग के सभी श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य के सभी श्रमिक नागरिको को लाभ प्रदान करने हेतु बांधकाम विभाग द्वारा इस पोर्टल का विकास किया गया है। राज्य के सभी श्रमिक नागरिको को 2000 से 5000 रूपए तक की आर्थिक सहायता महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी, इसके साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से बाकि सभी सुविधाओं का लाभ भी श्रमिक नागरिको को प्रदान किया जाएगा।

योजना का नाम महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना
आरम्भ की गई महाराष्ट्र सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी महाराष्ट्र के निर्माण श्रमिक
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ श्रमिकों को 2000 से 5000 रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
श्रेणी महाराष्ट्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट https://mahabocw.in/
MAHABOCW पोर्टल का उद्देश्य 

mahabocw.in पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी श्रमिक नागरिको को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। राज्य के सभी जरूरतमंद श्रमिक नागरिको को महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना के माध्यम से इस पोर्टल के अंतगत आर्थिक सहायता की जाएगी। इसके साथ ही इस पोर्टल के तहत नागरिको  को अन्य सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त हो सकेगा, इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक सभी नागरिको को अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के सभी श्रमिक नागरिको को mahabocw.in पोर्टल के माध्यम से 2000 से 5000 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रति माह प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली इस आर्थिक सहायता राशि को नागरिको के बैंक खातों में भेजा जाएगा।

बांधकाम कामगार योजना लाभ 
  • महाराष्ट्र  सरकार द्वारा आरंभ MAHABOCW पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी श्रमिकों के द्वारा घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
  • सभी निर्माण श्रमिकों को 2000 से 5000 रुपए तक की आर्थिक सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह आर्थिक सहायता राशि सभी लाभार्थियों को उनके बैक खातों में प्रदान की जाएगी।
  • इसे अतिरिक्त महाराष्ट्र राज्य के सभी निर्माण श्रमिकों को पंजीकृत होना आवश्यक है, तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस पोर्टल के राज्य में आरंभ होने से राज्य के किसी भी नागरिक को किसी भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते है।
  • mahabocw.in पोर्टल की सहायता से घर बैठे ही राज्य के सभी मजदूर नागरिको के द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • इस योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त करके राज्य के सभी निर्माण श्रमिकों के जीवन स्तर में बेहतरी होगी।
  • सभी निर्माण श्रमिक (MAHABOCW) Bandhkam Kamgar Yojana का लाभ प्राप्त करके अपने परिवार का भरण पोषण सुचारु रूप से करने में सक्षम होंगे।
    पात्रता 
    • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नागरिको को महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
    • आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
    • इसके अतिरिक्त इस योजना का लाभ प्राप्त करने के सभी इच्छुक निर्माण श्रमिकों को कामगार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत होना चाहिए।
    • सभी श्रमिको को कम से कम 90 दिनों के लिए नियोजित किया गया हो।
      आवश्यक दस्तावेज
      • राशन कार्ड
      • पहचान प्रमाण पत्र
      • मोबाइल नंबर
      • 90 दिन का वर्किंग सर्टिफिकेट
      • पासपोर्ट साइज फोटो
      • आधार कार्ड
      • आय प्रमाण पत्र
      • निवास प्रमाण पत्र
      • आयु प्रमाण पत्र आदि।
        MAHABOCW पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

        महाराष्ट्र राज्य के ऐसे नागरिक जो (MAHABOCW) Bandhkam Kamgar Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन सभी नागरिको के द्वारा निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके mahabocw.in पोर्टल के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है:-

        • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
        • वेबसाइट के होम पेज पर आपको वर्कर्स के अनुभाग में से वर्कर्स रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
        • इस पेज पर आपको पूछी गई पात्रता संबंधी जानकारी को दर्ज कर देना है, इसके बाद आपको चेक योर एलीजिबिलिटी के विकल्प पर क्लिक देना है।
        • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा, इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देना है।
        • फिर आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी फॉर्म में अटैच कर देना है, अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
        • इस प्रक्रिया का पालन करके आप महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना के लिए MAHABOCW पोर्टल के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।


Leave a Reply

× How can I help you?