ekYojana

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने राज्य के किसानों और पशुपालकों को लाभ देने के लिए 20 जुलाई 2020 को एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम CG Godhan Nyay Yojana है। इसी योजना के तहत सरकार द्वारा किसानो से गाय पालने वाले पशुपालक से गाय का गोबर खरीदा जाएगा और उस गोबर का प्रयोग करके वर्मी कंपोस्ट खाद बनवाएं जाएंगे। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के अंतगर्त CG Godhan Nyay Yojana 2023 से जुड़ी सारी जानकारी देने जा रहे हैं जैसे की छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना 2023 का उद्देश्य क्या है, इस योजना के लाभ क्या है, जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं तथा इसके आवेदन की प्रक्रिया क्या है। आपसे अनुरोध है कि आप हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से अंत तक पढ़ें।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना 2023 का लाभ राज्य के किसानो और पशुपालन को दिया जाएगा। CG Godhan Nyay Yojana को शुरू पहली बार 21 जुलाई 2020 को की गई थी। राज्य के जो भी नागरिक इस योजना के अंतगर्त लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें इसकी ऑफिसियल  वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। आपको बता रहे है की इस योजना को दो चरणों में शुरू कर दिया जायेगा। इसके पहले चरण में राज्य के 2240 गौशालाओं को मिलाया जाएगा और उसके बाद 2800 गठनों का जारी किया जाएगा तथा दूसरे चरण में किसानो से मोलकु गोबर लिया जाएगा। गाय के गोबर प्रयोग करके एक बहुत अच्छा इंधन बनाया जायेगा। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा  पशुपालकों तथा किसानो से गोबर 2 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा जिससे कि किसानों को इसका लाभ मिले।

योजना का नाम छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना
वर्ष 2023
आरम्भ की गई मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा
आरम्भ तिथि 20 जुलाई 2020
लाभार्थी गाय पालने वाले पशुपालक
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन
उद्देश्य पशुपालक की आय में वृद्धि देना
लाभ गाय का गोबर इस्तेमाल करके अच्छा इंधन तैयार करना
श्रेणी छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाएं
गोधन न्याय योजना का उद्देश्य

जैसे कि हम सभी जानते हैं कि पशुपालन बहुत गरीब होने के कारण वह अपने पशुओं को ठीक सा चारा नहीं दे पाते हैं और इन परेशानियों के कारण नागरिक अक्सर पशुओं का दूध निकाल कर उन्हें खुला छोड़ देते हैं इसकी वजह से शहरों तथा गांवों में गोबर खराब हो जाता है तथा  शहर व गांव में बहुत गंदगी फैलती रहती है। इन सभी बातो को ध्यान में देखते हुए सरकार द्वारा CG Godhan Nyay Yojana को शुरू  किया गया है। इस योजना के अंतगर्त सरकार द्वारा पशुपालनो से गोबर मोलकु लिया जाएगा। जिससे पशुपालक की आय में बढ़ोतरी होगी और गोबर का प्रयोग करके एक अच्छा इंधन भी बनाया जाएगा।

गोधन को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा

बहुत अधिक मात्रा में लगभग 6 लाख क्विंटल खाद का उत्पादन गोधन के दुवारा ही किया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा गोधन को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने का फैसला  लिया गया है। इन गोधन को ग्रामीण औद्योगिक पार्क में विकसित करने के पश्चात्  खाद उत्पादन में वृद्धि आएगी। यदि 1 वर्ष में गोधन  के द्वारा 20 लाख क्विंटल खाद का उत्पादन किया गया। तब गोधन के दुवारा  से 2 हजार करोड़ रुपए की आय उत्पन्न होगी। इसी के साथ यदि गोधन में अन्य आर्थिक गतिविधियां होंगी तो गोधन  का टर्नओवर (वार्षिक आय )अधिक बढ़ जाएगी। गोधन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को रोज़गार प्राप्त होंगे। गोधन से सभी महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को जोड़ा जाएगा।

छत्तीसगढ़ गोधनिया योजना के लाभ एवं विशेषताएं
  • छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना का लाभ राज्य के किसानो तथा पशुपालन को दिया जाएगा।
  • इस योजना को 21 जुलाई 2020 से आरम्भ किया गया है।
  • CG Godhan Nyay Yojana के अंतगर्त पशुपालकों से खरीदा जाने वाला गोबर का उपयोग वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने में किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत किसानों से उनकी दूधिया पशुओं के गोबर को खरीदने का काम किया जाएगा।
  • इससे पशुपालक तथा किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
  • इस योजना के अंतगर्त राज्य के किसानों की आर्थिक जीवन में सुधार आएगा।
  • छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना 2023 को अधिक से अधिक गांवों और शहरों में शुरू किया जाएगा
  • इस योजना को दो चरणों में शुरू किया जाएगा पहले चरण में राज्य के 2240 गौशाला को मिलाया जाएगा तथा दूसरे चरण में गोबर खरीदा जाएगा।
  • इस गोबर को सरकार द्वारा 2 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा।
    महत्वपूर्ण तथ्य
    • इस योजना को दो चरण में चलाया जाएगा, जिसमें पहले चरण में राज्य के 2240 गोशालाओं को जोड़ा जाएगा, फिर कुछ ही दिनों में 2800 गठनों का निर्माण होने के बाद दूसरे चरण में भी गोबर खरीदा जाएगा।
    • भविष्य में इस योजना को और भी ज्यादा कारगर बनाने के लिए राज्य के 20 हजार गांवों और शहरो में भी इस योजना को चलाया जाएगा।
    • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 21 जुलाई 2020 को पहली बार गोबर खरदीने की शुरआत करेगी।
    • गोबर को कितना खरीदा जाएगा और इसका दाम क्या होगा यह जानकारी 8 दिन के अंदर ही जारी कर दी जाएगी।
गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ पात्रता मानदंड

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार पूरा करना होगा –

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • बड़े जमींदारों व्यापारियों को उनकी समृद्धता के आधार पर इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
  • यदि आवेदक इस योजना में आवेदन करना चाहता है तो उसको छत्तीसगढ़ का मूल-निवासी होना आवश्यक।
  • वे आवेदक जो इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें पशुओं की संख्या की जानकारी दर्ज करवाना आवश्यक है।
    महत्वपूर्ण दस्तावेज
    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • मोबाइल नंबर
    • पशुओं से संबंधित जानकारी
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना 2023 में आवेदन कैसे करें?

    वे सभी इच्छुक पशुपालक आवेदक जो इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें दिए गए आसान से चरणों को फॉलो करना होगा।

    • सर्वप्रथम आपको आवेदन करने के लिए गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा। गूगल प्ले स्टोर को ओपन करने के बाद सर्च बार में आपको छत्तीसगढ़ गोधन न्याय  योजना लिखना  होगा।
    • इसके पश्चात आपको सर्च बार के बटन पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपके सामने छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना का एप्लीकेशन खुल जायेगा। जिसको आपको इनस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करके इनस्टॉल कर लेना होगा।
    • इसके बाद आपको एप्लीकेशन पर क्लिक करके अप्प को ओपन करना होगा।
    • ऐप को ओपन करने होने पर आपको छत्तीसगढ़ गोधन न्याय आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • जिसके पश्चात आपके सामने स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा। उस फॉर्म  में पूछी गयी  सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक सही से दर्ज कर देना है।
    • सभी जानकारी ध्यान पूर्वक देने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • इस  प्रकार आपका छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना में आवेदन हो जाएगा।


Leave a Reply

× How can I help you?